सोनाली फोगाट की बहन का हैरान करने वाला दावा, बोलीं- मेरी बहन के खाने में मिलाया गया था जहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 07:48 PM IST

Sonali Phogat's Sister Shocking Claim Regarding Actress Death: बीजेपी नेत्री और अदाकारा सोनाली फोगाट की मृत्यु से हर कोई सदमे में है। हाल ही में सोनाली फोगाट की बहन ने यह दावा किया है कि सोनाली फोगाट के खाने में जहर मिलाया गया था।

google

Sonali Phogat's Sister Claimed That Her Sister's Food Was Poisoned: भाजपा नेत्री और अदाकारा सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मृत्यु (Sonali Phogat Death) से हर किसी को झटका लगा है। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से सुर्खियों में आने वाली अदाकारा सोनाली फोगाट का आज सुबह गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया (Sonali Phogat Death News)। सबकी तरह सोनाली फोगाट की बहन भी सदमे में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाली फोगाट की बहन ने यह दावा किया है (Sonali Phogat's Sister Allegations) कि उनकी बहन सोनाली के खाने में जहर मिलाया गया था। 

एक लोकल चैनल से बात करते हुए, सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की बहन ने यह कहा की अदाकारा एकदम ठीक थीं और शूटिंग के लिए बाहर जा रही थीं। सोनाली फोगाट ने सबको यह जानकारी दी थी कि वह 27 अगस्त को वापस आ जाएंगी। लेकिन कल सुबह यानी 22 अगस्त को सोनाली ने अपनी मां को यह बताया था कि खाना खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। रात को भी सोनाली ने यह कहा था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सोनाली को इस बात का शक था कि उनके खाने में कुछ मिलाया गया है। 

End of Feed