निक जोनस ने शकीरा संग किया बेली डांस, वीडियो देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 12:22 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो शकीरा संग बेली डांसिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

google

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने निक के एक वीडियो पर रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो रहा है। 

निक जोनस ने शकीरा संग किया बेली डांस, वीडियो देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये रिएक्शन

निक ने शेयर किया ये वीडियो

दरअसल निक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो और मशहूर बेली डांसर शकीरा नजर आ रहे हैं। शकीरा उन्हें बेली डांस सिखाती नजर आ रही हैं, लेकिन निक इसे करने में पूरी तरह फेल हो गए। शकीरा कहती हैं, 'आपको पता है कि मैं निक जोनस को बेली रोल करते हुए देखने के लिए कुछ भी करूंगी।' इस वीडियो को निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

End of Feed