12 साल बाद टीवी के 'श्रीकृष्‍ण' नीतीश भारद्वाज की दूसरी शादी भी टूटी, बोले- मौत से ज्यादा दर्दनाक...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 12:33 PM IST

'महाभारत' के कृष्णा का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज का अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गाटे से अलग हो गए हैं। दोनों ने साल 2009 में शादी की थी और 12 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया।

google

टेलिविजन के एतिहासिक शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज का अपनी पत्नी स्मिता गाटे से अलग हो गए हैं। स्मिता पेशे से आईएएस अफसर हैं। दोनों की दो जुड़वां बेटियां हैं जो स्मिता के साथ इंदौर में रह रही हैं। दोनों ने साल 2019 में तलाक का केस फाइल किया था।

12 साल बाद टीवी के 'श्रीकृष्‍ण' नीतीश भारद्वाज की दूसरी शादी भी टूटी, बोले- मौत से ज्यादा दर्दनाक...
Photo Credit: Instagram

'तलाक हो सकता है मौत से ज्यादा दर्दनाक'

नीतीश और स्मिता ने साल 2009 में शादी की थी और दोनों की दो बेटियां हैं। नीतीश ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात की और बताया, 'हां, मैंने सितंबर 2019 में मुंबई में फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। मैं उन कारणों के बारे में बात नहीं करना चाहता कि हम अलग क्यों हुए। मामला अभी कोर्ट में है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि कभी-कभी तलाक मौत से ज्यादा दर्दनाक हो सकता है।' मालूम हो कि यह नीतीश और स्मिता दोनों की ही दूसरी शादी थी।

End of Feed