यह शख्स कंगना रनौत को फिल्म इमरजेंसी में बनाएगा इंदिरा गांधी, एक्ट्रेस का ट्रांसफॉरमेशन करेगा यह सितारा  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 10:37 PM IST

David Malinowaski To Transform Kangana Ranaut Into Indira Gandhi: कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं। अदाकारा इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। अदाकारा को इंदिरा गांधी का लुक देने के लिए एक इंटरनेशनल सितारा मदद करने वाला है।

google

David Malinowaski To Transform Kangana Ranaut Into Indira Gandhi: फिल्म थलाइवी में कंगना रनौत के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्हें जे जयललिता के किरदार में देखा गया था। फिल्म में अदाकारा का लुक इतना बेहतरीन था कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। लेकिन अब अदाकारा को अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म के लिए भी अदाकारा को अपने लुक्स पर बहुत काम करना पड़ेगा। ना ही सिर्फ कंगना रनौत के लिए बल्कि फिल्म मेकर्स के लिए भी यह बहुत मुश्किल टास्क होने वाला है। लेकिन अब एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट कंगना रनौत और फिल्म मेकर्स की मदद करने वाला है।

खबरों के अनुसार, इन दिनों कंगना रनौत ऑस्कर विनिंग मेकअप आर्टिस्ट डेविड मैलिनोवस्की के साथ लंदन में हैं। डेविड कंगना रनौत को फिल्म एजेंसी के लिए इंदिरा गांधी का लुक देने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और डेविड की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत डेविड के साथ मिलकर अपने लुक पर काम कर रही हैं। 

End of Feed