रिलीज से पहले ब्रह्मास्त्र के मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 12:07 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए ब्रह्मास्त्र की टीम हाल ही में हैदराबाद पहुंची थी। हैदराबाद में भीड़ की वजह से इवेंट कैंसिल हुआ। रिपोर्ट के अनुसार इवेंट कैंसिल होने की वजह से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

google

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और फिल्म मेकर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में है। हैदराबाद के प्रमोशनल इवेंट में आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर और निर्माता एसएस राजामौली स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आने वाले थे। लेकिन इस इवेंट को हैदराबाद पुलिस ने आखिरी समय पर कैंसिल कर दिया।

रिलीज से पहले ब्रह्मास्त्र के मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Photo Credit: Instagram

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भीड़भाड़ की वजह से इस इवेंट को कैंसिल करना पड़ा था। इस इवेंट में 30,000 से ज्यादा फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए पहुंचने वाले थे, जबकि निर्माताओं ने केवल 10,000 से 12,000 लोगों के लिए परमिशन मांगी थी। पुलिस ने कहा, यह कार्यक्रम इसलिए भी कैंसिल करना पड़ा क्योंकि गणेश उत्सव की वजह से हमारे पास पर्याप्त रुप से पुलिस बल नहीं था। हालांकि इस इवेंट को ऑर्गनाइज करने वाली टीम ने इन सभी बातों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि हमने सभी चीजें तय प्रोटोकॉल के हिसाब से की थी।

End of Feed