दीया मिर्जा के फैमिली मेंबर का निधन तो अब बंदूक रख सकेंगे सलमान खान, जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 12:23 AM IST

Bollywood Newsmakers of the day: आमिर खान ने खुलासा किया कि उनके बेटे जुनैद खान पहले लाल सिंह चड्ढा करने वाले थे। वहीं रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी करीना कपूर खान। जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें...

google

Bollywood Newsmakers: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को पिछले दिनों धमकी भरा खत मिला था। इसके बाद सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए बंदूक के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। मुंबई पुलिस ने सलमान खान को ये लाइसेंस जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि सलमान ने 22 जुलाई को इस लाइसेंस के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से भी मिले थे। वहीं, धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था। साथ ही एक्टर ने अपनी कार को भी अपग्रेड कर दिया था। सलमान खान को बंदूक लाइसेंस जारी करने से पहले फाइल को सत्यापन के लिए पुलिस कमिशनर (जोन 9) के ऑफिस भेजा गया। इसके अलावा यदि आवेदन करने वाले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे भी चेक किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के प्रतिनिधि ने पुलिस हेडक्वार्टर में संबंधित ब्रांच से लाइसेंस लिया। जानें बॉलीवुड जगत की आज की दिनभर की बड़ी खबरें...

दीया मिर्जा के फैमिली मेंबर का निधन तो अब बंदूक रख सकेंगे सलमान खान, जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें

दीया मिर्जा की niece का हुआ निधन
दीया मिर्जा के परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपनी niece की एक तस्वीर पोस्ट कर बताया है कि इतनी सी उम्र में वह इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं। दर्दनाक खबर को शेयर को करते हुए दीया मिर्जा ने कहा है, 'मेरी niece, मेरा बच्चा, मेरी जान। इस दुनिया को छोड़कर चली गई। मेरी डार्लिंग, तुम जहां भी रहो प्यार और सुकून मिले। तुमने हमेशा हमारे दिल में खुशियां भरी हैं और तुम जहां भी हो उस जहां में भी अपने डांस, स्माइल और सिंगिंग से रोशनी भर दोगी। ओम शांति।'

End of Feed