Manoj Bajpayee Father Passes Away: एक्टर मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2021, 01:21 PM IST

बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी के पिता आरके वाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीमार होने के बाद उन्हें राजधानी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

google

मुंबई: लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह (3 अक्टूबर, 2021 को) निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार मनोज के पिता की सेहत पिछले कुछ दिनों खराब थी और अस्पताल में काफी गंभीर हालत में भर्ती थे। अब लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 'द फैमिली मैन' अभिनेता कुछ दिन पहले अपने बीमार पिता के साथ रहने के लिए शूटिंग रोककर दिल्ली आ गए थे।

Manoj Bajpayee Father Passes Away: एक्टर मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता की मौत की खबर की पुष्टि निर्देशक अविनाश दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। अविनाश ने हिंदी में लिखा, 'मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।'

End of Feed