कैंसर से हो गया था अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलान जाधव का निधन, अब एक्टर रखेंगे उनके परिवार का ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 08:31 AM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलान जाधव का हाल ही में कैंसर से निधन हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर ने मिलान के परिवार का ख्याल रखने का वादा किया है।

google

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलान जाधव का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया था। मिलान पिछले 15 साल से ज्यादा समय से अक्षय के साथ काम कर रहे थे। मिलान कैंसर से जूझ रहे थे। 

अक्षय ने मिलान के परिवार का ख्याल रखने का वादा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय मिलान के काफी करीब थे। जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तब उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर था। इसकी जानकारी मिलने पर अक्षय को झटका लगा था। अब उनके निधन से अक्षय बेहद आहत हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक, अक्षय ने ना केवल मिलान के परिवार से बात की और सांत्वना व्यक्त की दी बल्कि यह भी वादा किया कि वह उनकी देखभाल करेंगे।

End of Feed