एडवांस बुकिंग में 'लाल सिंह चड्ढा' ने 'रक्षाबंधन' को दी मात, रिलीज से पहले कमाए लिए 12 करोड़ रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 09:04 AM IST

Laal Singh Chaddha Advance Booking: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' आज लंबे इंतजार और भारी विरोध के बीच रिलीज हो रही है।

google

Laal Singh Chaddha Advance Booking: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' आज लंबे इंतजार और भारी विरोध के बीच रिलीज हो रही है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गज सितारे टकराने वाले हैं। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सामने अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षा बंधन भी रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है और इनके बायकॉट की मांग हो रही है। बावजूद इसके 'लाल सिंह चड्ढा' ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। 

एडवांस बुकिंग में 'लाल सिंह चड्ढा' ने 'रक्षाबंधन' को दी मात, रिलीज से पहले कमाए लिए 12 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, 'लाल सिंह चड्‌ढा' ने एडवांस बुकिंग से 5 दिन में अब तक 12 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। वहीं 'रक्षा बंधन' 5 दिन में सिर्फ 5 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। ओपनिंग डे यानी पहले दिन के लिए 'लाल सिंह चड्‌ढा' की 57,000 और 'रक्षा बंधन' की 35,000 टिकट्स बिकी हैं। 5 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। आमिर की फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से करीब 1.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन 'लाल सिंह चड्‌ढा' ने 6.50 करोड़ रुपए कमाए थे।

जानकारों का मानना है कि पहले दिन आमिर खान की ये फिल्म 12 करोड़ के आसपास ओपनिंग दे सकती है। वहीं रक्षा बंधन फिल्म पहले दिन 10  करोड़ की कमाई कर सकती है। 

End of Feed