UP Elections 2022: यूपी में बड़ी रैली नहीं करेगी कांग्रेस , 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन से भी किया तौबा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 02:01 PM IST

Uttar Pradesh assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में कहा कि पार्टी यूपी में बड़ी रैलियां नहीं करेगी। पार्टी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छोटी रैलियां करेगी। 

google

लखनऊ :  कोरोना एवं ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी सभी बड़ी रैलियां रद्द करने का फैसला किया है। पार्टी ने कहा है कि वह यूपी में बड़ी रैलियां नहीं करेगी। राज्य में जो भी उसकी छोटी रैलियां होंगी वे कोविड नियमों का पालन करते हुए होंगी। कांग्रेस 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ भी आयोजित नहीं करेगी। मंगलवार को बरेली में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ के दौरान मची भगदड़ पर कांग्रेस पार्टी सवालों के घेरे में आ गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में कहा कि पार्टी यूपी में बड़ी रैलियां नहीं करेगी। पार्टी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छोटी रैलियां करेगी। 

यूपी में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस

राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कांग्रेस का यह फैसला अहम है। इस साल की शुरुआत में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों की रैलियों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार ने मंगलवार को नए सिरे से गाइडलाइन जारी की। राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू की अविध दो घंटे बढ़ा दी है। अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि अभी उसका विचार वीकेंड कर्फ्यू लगाने का नहीं है।   

End of Feed