'जीवन में कभी CM नहीं बन पाएंगे अखिलेश यादव', मंत्री का दर्जा मिलने पर सोनम किन्नर ने दिया 'शाप'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2021, 07:44 PM IST

UP Assembly Elections 2022 : सोनम ने कहा कि 'उनका शाप है कि सत्ता में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कभी वापसी नहीं होगी। सोनम को यूपी सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

google

लखनऊ : उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद ट्रांसजेंडर नेता सोनम किन्नर ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। सोनम ने कहा कि 'उनका शाप है कि सत्ता में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कभी वापसी नहीं होगी। सोनम को यूपी सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे। सोनम किन्नर समाज की चर्चित चेहरा हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। कुछ महीने पहले वह भाजपा में शामिल हुईं। 

'जीवन में कभी CM नहीं बन पाएंगे अखिलेश यादव', मंत्री का दर्जा मिलने पर सोनम किन्नर ने दिया 'शाप'

अमेठी की रहने वाली हैं सोनम

सोनम समाजवादी पार्टी में भी रह चुकी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरने वाली सोनम ने काह था कि संसद में नेताओं से ज्यादा बेहतर काम 'हिजड़ा' कर सकते हैं। सोनम अमेठी की रहने वाली हैं। 

End of Feed