UP Chunav: शिवराज ने अखिलेश को बताया औरंगजेब, कहा- जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2022, 07:37 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देवरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

google

देवरिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। बांकि बचे चरणों के लिए चुनाव का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। भाजपा के तमाम स्टार प्रचारक राज्य का दौरा कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश का दौरा कर बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं। रविवार को देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और उन्हें औरंगजेब बताया।

UP Chunav: शिवराज ने अखिलेश को बताया औरंगजेब, कहा- जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा

 औरंगजेब से की अखिलेश की तुलना

अखिलेश यादव की औरंगजेब से तुलना करते हुए शिवराज सिंह ने कहा, 'अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा। और ये मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि ये माननीय मुलायम सिंह यादव ने कहा था। ये मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा। औरंगजेब ने भी तो यही किया था। अपने बाप शाहजहां को ही जेल में बंद कर दिया। भाईयों का कत्ल किया। मुलायम सिंह यादव कहते थे कि जितना अपमान मेरा अखिलेश ने किया उतना दुनिया में किसी ने नहीं किया।'

End of Feed