कांग्रेस ने गोवा को आजादी के बाद 15 साल तक आजाद नहीं कराया, नेहरू ने कहा था सेना नहीं भेजेंगे: PM मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 09:29 PM IST

गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद 15 साल तक गोवा को आजाद नहीं कराया। गोवा के लोग लड़ते रहे लेकिन कांग्रेस सरकार ने मदद नहीं की। लाल किले की प्राचीर से भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वह गोवा की मुक्ति के लिए सेना नहीं भेजेंगे।

google

गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग इस बारे में जानते ही नहीं हैं कि गोवा, भारत की आजादी के भी डेढ़ दशक बाद आजाद हुआ था। भारत के पास फौज थी, सेना थी, हमारी मजबूत नेवी थी, कुछ घंटे में जो काम हो सकता था, वो कांग्रेस ने 15 साल तक नहीं किया। 

कांग्रेस ने गोवा को आजादी के बाद 15 साल तक आजाद नहीं कराया, नेहरू ने कहा था सेना नहीं भेजेंगे: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गोवा के लोग अपनी मुक्ति के लिए संघर्ष करते रहे, सत्याग्रही गोलियां खाते रहे, अत्याचार सहते रहे लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उनकी मदद नहीं की। नेहरू जी ने लाल किले से कह दिया था कि गोवा की मुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे सत्याग्रहियों की मदद के लिए वो फौज नहीं भेजेंगे। 

End of Feed