UP Board Class 10th and 12th Result 2023 Date, Sarkari Result 2023 (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा) : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा? इसका जवाब जल्द ही सामने आ जाएगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने Copy की चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है, और जल्द ही रिजल्ट लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इन परिणाम को upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल केवल पुख्ता खबर यहां दे रहा है, आपने मीडिया में देखा होगा कि UP Board Result 5 अप्रेल को जारी होने की बात चल रही है जबकि इस संबंध में एक नोटिस भी जारी हुआ है, लेकिन यह नोटिस फेक है।
UP Board 10th 12th Result 2023 Today LIVE: Check marks here
असली व पुख्ता जानकारी के लिए यूपी बोर्ड 2023 के छात्र इस पेज पर बने रहें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कभी भी आधिकारिक खबर दे सकता है।
बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करता है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन में करीब 22 से 25 दिन का समय लगता है, लेकिन यह प्रोसेस खत्म हो चुका है। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के कुछ दिनों के अंतर पर ही यूपी बोर्ड परिणाम घोषित (UP Board 2023 Result) किया जा सकता है।
UP Board Exam Result 2023 for Class 10 and 12 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार परिणाम इन्हीं दिनों में जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी चेक करने की सलाह दी जाती है