LIVE

Sarkari Naukri: राजस्थान, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में नौकरी की बहार, घर बैठे जल्द करें आवेदन

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 17, 2023, 15:11 IST

Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, इस समय ढेरों वैकेंसियों पर लोग अप्लाई कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न विभागों में आवेदन आमंत्रित कर र​हे हैं। सीआरपीएफ में 9200 से ज्यादा पद खाली है, जबकि यूपीएससी और एसएससी भी लगातार भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं। Bihar Board 2023 Result को सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम से भी देखा जा सकता है।

Sarkari Naukri: राजस्थान, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में नौकरी की बहार, घर बैठे जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो इस पेज को रिफ्रेश करें, क्योंकि यहां सरकारी नौकरी 2023 से जुड़ी सारी जानकारी दी जा रही है। लेटेस्ट सरकारी नौकरी के तहत इस समय कई विभागों में जॉब के मौके बने हुए हैं। इस समय संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, UPSSSC समेत कई अन्य आयोग नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इन पदों में ज्यादातर में 10वीं पास लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यहां उत्तर भारत के राज्यों से निकलने वाली सरकारी जॉब्स पर फोकस किया जा रहा है, जिनमें हिंदी भाषी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2023 Date, time, Direct Link

जो छात्र बिहार बोर्ड 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे जल्द ही biharboardonline.bihar.gov.in या सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम से Bihar Board class 12 result देख पाएंगे। बता दें, एक बार जारी होने के बाद इस पेज पर बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम (Bihar Board class 12 result) की भी जानकारी दी जाएगी।

कब तक आएगा एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट, यह रहा अपडेट

Bihar Board Matric, Inter Result 2023 Date and Time: Check here

MAR 17, 2023 15:01 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - ओडिशा पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी

ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी को किया गया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। 
 

MAR 17, 2023 14:34 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - सीआरपीएफ ने जारी किया एडमिट कार्ड

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 143 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

MAR 17, 2023 14:15 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - फायर ऑफिसर सहित कई पद खाली

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने फायर ऑफिसर सहित 453 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी इसके लिए 23 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु 43 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MAR 17, 2023 13:42 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एमपी में सरकारी नौकरी का मौका

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मणडल ने ग्रुप 5 स्टाफ नर्स सहित 4852 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 560 रुपअ आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

MAR 17, 2023 13:32 IST

Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - भारतीय वायु सेना में नौकरी का मौका

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 17 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है। 

MAR 17, 2023 13:08 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates - यूपी पीसीएस जे रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की वेबसाइट से प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

MAR 17, 2023 12:33 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की जारी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इस पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 11 मार्च 2023 तक किया गया था। 

MAR 17, 2023 12:01 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - UPSSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)ने कंबाइंट टेक्निकल सर्विस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। 

MAR 17, 2023 11:34 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जल्द करें अप्लाई

अब योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा।

MAR 17, 2023 11:05 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - केवीएस रिजल्ट जल्द होगा जारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी करेगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक किया गया।

MAR 17, 2023 10:44 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कब आएगा एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। बता दें कि टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

MAR 17, 2023 10:11 IST

Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - CRPF ने निकाली बंपर भर्ती

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च से 25 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MAR 17, 2023 09:36 IST

Sarkari Exam Result 2023 LIVE - IIT GATE का रिजल्ट जारी

 इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या गेट 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा  का आयोजन  4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी 2023 को किया गया था।

MAR 17, 2023 08:59 IST

Sarkari Result 2023 Live - हेड कांस्टेबल के लिए आंसर की करें चेक

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए 22 फरवरी से 11 मार्च 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। अब, सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के पद के लिए सीआरपीएफ आंसर की जारी करेगा। सीआरपीएफ एचसी आंसर की आज यानी 17 मार्च 2023 को जारी होने की उम्मीद है।

MAR 17, 2023 08:43 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने असिस्टेंट एडमिन ट्रेनी, स्टोर/परचेज असिस्टेंट ट्रेनी, टेक्नीशियन ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी, लैब टेक्नीशियन और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किया है। इसके लिए लिखित परीक्षा 25/26 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co पर जा सकते हैं।

MAR 17, 2023 07:54 IST

Sarkari Naukri Live - यूपीएससी की भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौकाा

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) Employees Provident Fund Organisation के लिए सहायक भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज समाप्त करेगा। यह भर्ती अभियान वर्तमान में संगठन में 577 पद भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

MAR 17, 2023 07:40 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - गुजरात उच्च न्यायालय में भर्ती आज

गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य में सिविल जज की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुजरात उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in से नोटिफिकेशन देख सकते हैं। भर्ती के लिए गुजरात न्यायपालिका फॉर्म केवल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। फॉर्म भरने की आरंभ तिथि 15 मार्च 2023 है।

MAR 17, 2023 06:47 IST

Sarkari Result 2023 Live - जारी हुआ GATE 2023 का रिजल्ट

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का रिजल्ट 16 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार GATE 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर GATE 2023 scorecard देख सकते हैं।

MAR 17, 2023 06:12 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - समूह 5 की बंपर भर्ती, होगी 4792 नियुक्तियां

एमपीपीईबी ने राज्य में समूह 5 में स्टाफ नर्स, एएनएम, मिडवाइफ, फार्मासिस्ट और अन्य पदों की भर्ती के लिए peb.mponline.gov.in पर अधिसूचना जारी की है।  समूह 5 की भर्ती के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। MPPEB के लिए फॉर्म भरने की आरंभ तिथि 15 मार्च 2023 है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2023 है। इस वर्ष समूह 5 में कुल 4792 रिक्तियां भरी जानी हैं। MPPEB Group 5 आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जा सकता है। आवेदन करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

MAR 16, 2023 23:40 IST

Sarkari Naukri Postal Department Recruitment: डाक विभाग में निकली है वैकेंसी

इंडिया पोस्ट यानी डाक विभाग ने जनरल सेंट्रल सर्विस, ऑर्डिनरी ग्रेड, ग्रुप सी, नॉन मिनिस्ट्रियल, नॉन गैजटेड पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 23:23 IST

EPFO Sarkari Naukri Recruitment 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में आई वैकेंसी

Sarkari Jobs Update 2023: EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की भर्ती 2023 में 577 सहायक भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों को भरने को लेकर रखी गई है। यह ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा 17 मार्च 2023 तक है।

MAR 16, 2023 22:55 IST

PSSSB Veterinary Inspectors Recruitment 2023: पीएसएसएसबी में निकली है भर्ती

पीएसएसएसबी यानी पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से पशु चिकित्सा निरीक्षक पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अप्लाई करने की समय-सीमा 27 मार्च, 2023 तक रखी गई है। इसके अलावा इच्छुक योग्य उम्मीदवार इन वैकेंसी के लिए 14 मार्च 2023 से आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 22:31 IST

MPPEB Group 5 Recruitment 2023: ग्रुप 5 पदों के लिए निकाली गई भर्ती

एमपीपीईबी यानी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) की ओर से ग्रुप 5 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार इन वैकेंसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 21:59 IST

Postal Department Recruitment 2023: डाक विभाग में निकली भर्ती

भारतीय डाक विभाग की ओर से जनरल सेंट्रल सर्विस, ऑर्डिनरी ग्रेड, ग्रुप सी, नॉन गैजटेड, नॉन मिनिस्ट्रियल पदों को लेकर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर इन वैकेंसी को लेकर आवेदन कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 20:50 IST

IIT Gate Result 2023 Live - आईआईटी गेट का रिजल्ट जारी

आईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 20:16 IST

Sarkari Result 2023 Live - यूपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसािट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 19:59 IST

Bihar Board 12th Sarkari Result 2023 Live - इस दिन आयोजित की जाएगी परीक्षा

डाक विभाग में विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 04 अप्रैल 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। उम्मीद है कि अप्रैल माह के अंत तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

MAR 16, 2023 19:16 IST

BSEB Class 12th Result 2023 Live - डाक विभाग में सरकारी नौकरी

डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग ने अपने यहां पर ऑर्डिनरी ग्रेड के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इस पद की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

MAR 16, 2023 18:52 IST

Bihar Board 12th Result 2023 Live - इन पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल और ट्रेड्समैन के कुल 616 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभी परीक्षा की तारीख से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अपडेट जारी होते ही आपको यहां सबेल पहले सूचित कर दिया जाएगा।

MAR 16, 2023 18:28 IST

BSEB Class 12th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 17 मार्च 2023 को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, BSEB कीआधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

MAR 16, 2023 17:37 IST

SarkariB Result 2023 Live: टेक्निकल व ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती

असम राइफल्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। असम राइफल्स ने अपने यहां पर टेक्निकल व ट्रेड्समैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

MAR 16, 2023 17:12 IST

sarkari Result 2023 Live - रेलवे में निकली भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर सकता है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

MAR 16, 2023 16:49 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - सीआरपीएफ ने निकाली बंपर भर्ती

सीआरपीएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सीआरपीएफ ने अपने यहां पर कांस्टेबल व ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

MAR 16, 2023 16:34 IST

Sarkari Result 2023 Live - सहायक के 520 पदों पर भर्ती

कक्षा 10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारो ंके लिए अच्छी खबर है। ओडिशा लोक सेवा आयाग ने अपने यहां पर सहायक के 520 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

MAR 16, 2023 16:23 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2023 Live - बिहार बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सूचित कर दिया जाएगा।

MAR 16, 2023 14:42 IST

Sarkari Result Live - यूपीएससी ने निकाली नौकरी, तुरंत करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उम्मीदवारों के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें उम्मीदवारों को Provident Fund Organisation (EPFO) recruitment 2023 के लिए आवेदन करने के लिए समय सीमा की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र जमा करने के लिए कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जा सकते हैं।
 

MAR 16, 2023 14:11 IST

Sarkari Naukri 2022 Live - JEE मेंस के लिए आवेदन का आखिरी मौका

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 की आवेदन विंडो आज, 16 मार्च को बंद कर देगी। मूल रूप से, पंजीकरण विंडो 12 मार्च को बंद कर दी गई थी और सुधार विंडो 14 मार्च तक दी गई थी। हालांकि, NTA ने दो दिन के लिए फिर से आवेदन विंडों को खोला। उम्मीदवार आवेदन के लिए jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

MAR 16, 2023 13:33 IST

Sarkari Naukri 2023 - एनटीए ने जारी किया एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा 2021, 18 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है।

MAR 16, 2023 12:59 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - ओडिशा लोक सेवा आयोग

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सहायक पदों के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। OPSC AAO Provisional Result 2023 के तहत प्रमाणपत्र सत्यापन दौर के लिए कुल 520 उम्मीदवारों ने योग्य घोषित किया है।

MAR 16, 2023 12:58 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - भारतीय तटरक्षक

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नविक (जनरल ड्यूटी) और नविक के पद के लिए सीजीईपीटी (02/2023) के संबंध में एक नोटिस जारी किया। नोटिस के अनुसार, ICG परीक्षा शहर और तिथि ICG वेब पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in/cgept पर उम्मीदवार की लॉगिन आईडी w.e.f के तहत उपलब्ध है। ICG Navik Admit Card 2023 से जुड़ी नई जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।

MAR 16, 2023 12:58 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - सीआरपीएफ में बंपर वैकेंसी की घोषणा 

मिनिस्ट्री ऑफ ऑफिसर अफेयर्स, ऑफिस ऑफ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, छत्तीसगढ़ सेक्टर, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के पद पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी की घोषणा की है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 9000 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 मार्च 2023 से सीआरपीएफ भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।