CGBSE Class 10th, 12th Result 2022 Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम किए जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है लिंक
CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजी 10वीं व 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कक्षाओं के रिजल्ट का साथ में ऐलान किया गया। रिजल्ट्स चेक करने के लिए छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। हालांकि इस समय अभी वेबसाइट डाउन है।

CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022 : सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। कक्षा 12 के लिए CGBSE बोर्ड परीक्षा 2 से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। 2021 में, कक्षा 12 के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में संपन्न हुई थी, जिसमें 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here। CGBSE class 10 and 12th result declared
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें। जैस जैसे सीजीबीएसई परिणाम 2022 के बारे में आधिकारिक जानकारी आएगी उसे यहां अपडेट किया जाएगा।
Chhattisgarh Board Result 2022: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट पर जाएं cgbse.nic.in
होमपेज पर, CGBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम लिंक देखें
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Chhattisgarh Board Result 2022: साथ में जारी हुए दोनों कक्षाओं के रिजल्ट
इस साल सीजीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.23 प्रतिशत है, जबकि सीजीबीएसई कक्षा 12वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.30 प्रतिशत है। रिजल्ट की घोषणा 14 मई 2022 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट साथ में जारी किए गए।
CGBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें नतीजे
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
chhattisgarh.indiaresults.com
CGBSE Result 2022: जानिए कब हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब बोर्ड की ओर परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
CGBSE 10 Result 2022: यहां देखें 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
सुमन पटेल (रैंक 1)
सोनाली बाला (रैंक 1)
आशिफा शाह (रैंक 2)
दामिनी वर्मा (रैंक 2)
जय प्रकाश कश्यप (रैंक 2)
मुस्कान अग्रवाल (रैंक 2)
काहेफ अंजुम (रैंक 2)
कमलेश सरकार (रैंक 2)
मीनाक्षी प्रधान (रैंक 3)
कृष्ण कुमार (रैंक 3)
ग्रीतु चंद्रा (रैंक 3)
हर्षिका चौरडिया (रैंक 3)
CGBSE 10 Result 2022: जानिए किसने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल सुमन पटेल और सोनाली बाला ने 98.67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं कक्षा 10वीं में पास होने वालों का प्रतिशत 74.23 रहा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
CGBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें परिणाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 14 मई 2022 को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परिणाम की घोषणा की। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
CGBSE Result 2022: जानिए पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
CGBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक हुई थी, जबकि छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता है।
CGBSE 12th Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। साथ ही आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CGBSE Result 2022: एग्जाम डेट और रिजल्ट अपडेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च को शुरू हुई थी और 30 मार्च, 2022 को समाप्त हुई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Chhattisgarh Board Result 2022: लड़के और लड़कियों का परफॉरमेंस
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में जहां 10वीं के 74.23 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है वहीं 12वीं के 79.30 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा सीजी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड के इन छात्रों का इंतजार खत्म
इस साल, CGBSE कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में कुल 8 से 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उनमें से, कक्षा 10वीं से 5 लाख छात्र उपस्थित हुए और लगभग 4 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
CGBSE Result 2022: इस आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित
सीजीबीएसई यानी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दोपहर 12 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्रतिशत
सीजीबीएसई यानी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के 74.23 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है वहीं 12वीं के 79.30 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीजी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Chhattisgarh Board Result 2022: टॉपर्स को सीएम ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री का कहना है कि 10वीं में सुश्री सुमन पटेल, सुश्री सोनाली बाला और बारहवीं में सुश्री कुंती साव की ओर से परीक्षा में टॉप किया गया है। उन्होंने सभी टॉप करने वाली छात्राओं को बाधाई देते हुए परिजनों को भी शुभकामनाएं दी हैं।
CGBSE Result 2022: सीएम बघेल ने दीं शुभकामनाएं
Chhattisgarh Board Result 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
CGBSE Result 2022: 10वीं और 12वीं परीक्षा की टॉपर
रायगढ़ की छात्रा कुंती साव को छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर घोषित किया गया है। इस साल, दो छात्र सीजी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के संयुक्त टॉपर की घोषणा हुई है। सुमन पटेल और सोनाली बाला 98.67 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 600 में से 592 अंक हासिल किए।
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा रिजल्ट बीते सालों से बेहतर
CGBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक हुई थी, जबकि छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। दोनों कक्षाओं के छात्रों को स्पष्ट करने के लिए पूर्ण अंकों का कम से कम 33 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता है। दोनों कक्षाओं से इस साल का पास प्रतिशत 2019 और 2020 से बेहतर है।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: हेल्पलाइन नंबर
अगर छात्रों को लगता है कि परिणाम में कोई समस्या है या वे परिणाम के एक निश्चित पहलू को समझने में असमर्थ हैं, तो वे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। परिणाम और आगे के करियर से संबंधित छात्रों के सवालों को हल करने के लिए, सीजी बोर्ड ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा जारी की है। छात्र 1800,2334,363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन 23 मई तक सक्रिय रहेगी।
CGBSE 10th Result: टॉप 10 में 71 छात्र
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनों की मार्कशीट 20 मई, 2022 से डाउनलोड की जा सकती है। स्कूल दी गई तारीख के बाद मार्कशीट को एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live: चेक करें इस साल का पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 71 छात्रों ने टॉप 10 पॉजिशिन हासिल की है। इस साल 12वीं छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30% रहा है जबकि 10वीं में छात्रों को कुल पास प्रतिशत 74.23% रहा है।
Sarkari Result 2022 Live: शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर मैट्रिक या इंटरमीडिएट चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षार्थियों को नतीजे देखने में परेशानी हो सकती है।
Sarkari Result 2022 Live: जानिए कितने परीक्षार्थी हुए पास
इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 2020 के उत्तीर्ण प्रतिशत से कम है। दरअसल 74.23 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 79.30 है।
Sarkari Result 2022 Live: यहां देखें टॉपरों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम घोषित घोषित कर दिए गए हैं। साथ ही टॉपरों की सूची भी जारी की गई है। जिसके तहत सीजी 10वीं के परिणाम 2022 में रायगढ़ से सुमन पटेल और सोनिया बल्ला और सीजी 12वीं के परिणाम में रितेश कुमार ने टॉप किया है।
Sarkari Result 2022 Live: जानिए 10वीं में किसने किया टॉप
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बताया जाता है कि रायगढ़ की सुमन पटेल ने कक्षा 10वीं में टॉप किया है।
Sarkari Result 2022 Live: वेबसाइट हुई डाउन
सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट इस समय डाउन हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट चेक करने में समय लग सकता है।
Sarkari Result 2022 Live: रिजल्ट चेक करने का तरीका
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
चरण 2: हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: परिणामों के लिए दिए गए लिंक का पालन करें।
चरण 4: दिए गए फ़ील्ड में अपना विवरण दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
चरण 5: अपना परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें
Sarkari Result 2022 Live: ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार ऑफलाइन आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थें। जिसमें 10 वीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
Sarkari Result 2022 Live: आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होंगे परिणाम
सभी छात्र जो 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है ऐसे में परिणाम चेक करने के लिए इंतजार करना पड सकता है।
CGBSE Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान
CGBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि छत्तीसगढ़ कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। दोनों कक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसका ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा।
CGBSE Result 2022: लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को CGBSE क्लास 12 बोर्ड रिजल्ट के टैब पर क्लिक करना होगा। लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या सत्यापन कोड दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Chhattisgarh Board Result 2022: 2 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को है रिजल्ट का इंतजार
12वीं क्लास की परीक्षाएं 02 मार्च से 30 मार्च 2022 तक चली थी। इस साल 2 लाख 93 हजार 425 छात्रों ने छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। आज बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
Chhattisgarh Board Result 2022: इन वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
Cgbse.nic.in
Results.cgbse.nic.in
Chhattisgarh Board Result 2022: आज घोषित होंगे परिणाम
10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम 2022 आज घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, कुल 3,80,027 छात्र अपना सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 प्राप्त करेंगे। इसी तरह कक्षा 12वीं के 2,93,425 छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होगा।
Chhattisgarh Board Result 2022: डिजिटल स्कोरकार्ड होंगे जारी
बोर्ड की ओर से कक्षा 10 और 12 का परिणाम 2022 ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। छात्रों के लिए डिजिटल स्कोरकार्ड के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट उन्हें उनके स्कूलों से मिलेगी।
Chhattisgarh Board Result 2022: जानिए कब हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। अब परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। इसे आज यानि 14 मई 2022 की दोपहर को जारी किया जाएगा।
Chhattisgarh Board Result 2022: चेक करें पिछले साल का रिकॉर्ड
इस साल मार्च में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल, कक्षा 12 सीजी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था, जबकि सीजीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
Chhattisgarh Board Result 2022: रिजल्ट घोषित होने का समय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार के प्रधान सचिव, आलोक शुक्ला ने सीजीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख और समय की पुष्टि की है। बोर्ड 10वीं और 12वीं कल दोपहर 12 बजे सीजी बोर्ड की घोषणा करने के लिए प्रेस मीट आयोजित करेगा।
CGBSE Result 2022: कहां से मिलेगी मार्कशीट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड यानी सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 के लिए मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) छात्रों को केवल उस स्कूल से उपलब्ध होगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 14 मई 2022 को कक्षा 10 और 12 के लिए CG बोर्ड परिणाम घोषित करेगा। CGBSE परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। सीजी बोर्ड परिणाम 2022 भी results.cg.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड अध्यक्ष ने की थी घोषणा
CGBSE अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के परिणाम इस सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। सीजी बोर्ड 2022 के परिणाम, समय और अन्य विवरण की एक आधिकारिक पुष्टि होने के बाद अब 14 मई को दोपहर 12 बजे रिजल्ट आने वाले हैं।
Chhattisgarh Board Result 2022: जानिए सीजीबीएसई रिजल्ट डेट
कम से कम 8 लाख छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीजीबीएसई परिणाम तिथि की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले, CGBSE सचिव ने कहा था कि CGBSE 12वीं और 10वीं के परिणाम 2022 14 मई, 2022 को घोषित किए जा सकते हैं और यही डेट फाइनल की गई है।
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा रिजल्ट अपडेट
सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर कल कुछ घंटों के इंतजार के बाद नतीजे जारी होने वाले हैं। जिससे छात्रों की उम्मीद बढ़ गई कि सीजीबीएसई 10 वीं 12 वीं के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं। परिणाम को लेकर आधिकारिक नोटिस प्रेस रिलीज के रूप में आ चुका है और रिजल्ट 14 मई को आखिरकार जारी होने जा रहा है।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: डेट और टाइम कंफर्म
हफ्तों की अटकलों के बाद, आखिरकार छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सीजीबीएसई परिणाम 2022 की घोषणा के लिए तारीख और समय की पुष्टि कर दी है। घोषणा के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 को 14 मई, 2022 शनिवार को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। सीजीबीएसई परिणाम 2022 के लिए डेट और समय की पुष्टि उन सभी छात्रों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में आई है जो इसके बारे में आधिकारिक अपडेट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड ने पुष्टि की है कि सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 घोषित किए जाएंगे और छात्रों को डिजिटल स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। सीजी बोर्ड परिणाम 2022 की जांच करते समय किसी समस्या का सामना करने से बचने के लिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्टेप-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करें।
CGBSE Result 2022: छात्रों की संख्या
छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम 2022 कल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए घोषित किए जाएंगे। राज्य भर के लगभग 6 लाख छात्र हाल ही में आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए अपना सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 प्राप्त करेंगे। बोर्ड की ओर से साझा किए गए विवरण के अनुसार, कुल 3,80,027 छात्र अपना सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 प्राप्त करेंगे। इस तरह, सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2,93,425 छात्रों के लिए कल दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।
CGBSE 10th and 12th 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स को हेलीकॉप्टर सवारी
इससे पहले महीने में, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 के राज्य और जिला स्तर के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सवारी से पुरस्कृत किया जाएगा। सीजीबीएसई टॉपर्स लिस्ट 2022 में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी का अनूठा पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अन्य छात्रों को भी अच्छा प्रदर्शन करने और अपने करियर को बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है।
CGBSE 10th, 12th Result: पास प्रतिशत अपडेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 25 जुलाई 2012 को घोषित किया गया था। दूसरी ओर सीजीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 को 19 मई 2022 को घोषित किया गया था, वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर बोर्ड परीक्षा महामारी के कारण सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 वार्षिक आयोजित किए बिना घोषित किया गया था। कुल पास प्रतिशत के संदर्भ में, छात्रों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 97.43 प्रतिशत हासिल किया। सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 में कुल सफलता अनुपात 100 प्रतिशत रहा क्योंकि सभी छात्र को अगली कक्षा में प्रमोशन दिया गया था।
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) कल, 14 मई को सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। सीजीबीएसई सचिव वीके गोयल ने कहा कि आधिकारिक बयान सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 14 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे।
CG Board Result 2022: एडमिट कार्ड रखना होगा पास
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखना होगा। कक्षा 10 के लिए 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक और कक्षा 12 के लिए 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
CG Board Result 2022: कल घोषित होंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) कल, 14 मई को सीजीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी सीजीबीएसई सचिव वीके गोयल ने दी है।
CG Board Result 2022: तो क्या 14 मई को आएंगे नतीजे
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि CGBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम 14 मई, 2022 को घोषित किए जाएंगे। ये बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।
CG Board Result 2022: 100 प्रतिशत था 10वीं का पास प्रतिशत
पिछले साल, कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था, जबकि 10 वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था। सीजीबीएसई कक्षा 10, 12 परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
CG Board Result 2022: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
'सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 कला, वाणिज्य, विज्ञान' लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
सीजी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
CG Board Result 2022: मार्च में आयोजित हुई थी परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं। CGBSE कक्षा 10 की परीक्षा 3 मार्च, 2022 से 23 मार्च, 2022 तक, जबकि CGBSE 12 वीं की परीक्षा 2022 2 मार्च, 2022 से 30 मार्च, 2022 तक हुई थी।
CG Board Result 2022: टॉपर्स के लिए सीएम का अहम ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि सीजीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स 2022 को हेलीकॉप्टर की सवारी पर ले जाया जाएगा। सीएम का कहना है कि मेरा विश्वास है कि एक हेलीकॉप्टर की सवारी बच्चों के मन में जीवन के आसमान में ऊंची उड़ान भरने की इच्छा पैदा करेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने कौशल को और भी तेज करेंगे।
CG Board Result 2022: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल
CGBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट एकत्र करने की आवश्यकता होती है। मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड, व्यक्तिगत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
CG Board Result 2022: जानिए कितने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं, 12वीं के कुल 8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
CG Board Result 2022: जानिए पिछले साल का रिकॉर्ड
सभी छात्रों ने पिछले साल सीजीबीएसई 10वीं का रिजल्ट पास किया थ्ज्ञा। पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले 2,84,160 छात्रों में से 2,71,155 छात्रों को प्रथम श्रेणी में रखा गया था।
CG Board Result 2022: 14 मई तक परिणाम घोषित होने की संभावना
छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक सीजी बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीजीबीएसई परिणाम 14 मई, 2022 तक जारी होने की संभावना है।
CG Board 10th Result 2022: इस सप्ताह जारी हो सकते हैं नतीजे
सीजीबीएसई परिणाम 2022 इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी भी कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है कि सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा या नहीं। सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह अभी इस सप्ताह घोषित हो सकते हैं।
CG Board 10th Result 2022: डेट और वेबसाइट
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 की तारीख 14 मई, 2022 के लिए निर्धारित है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
CG Board Result 2022: समय और डेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 की डेट और समय की पुष्टि रात 8 बजे तक होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वी. के गोयल ने बताया कि 12वीं और 10वीं का रिजल्ट क्रमश: 12 मई और 14 मई को जारी किया जा सकता है। कुछ घंटों में पुष्टि और आधिकारिक सूचना की संभावना है।
CGBSE Result Date: अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं की डेट
सीजीबीएसई रिजल्ट 2022 की डेट की पुष्टि अब तक अधिकारियों ने नहीं की है। टाइम्स नाउ ने बोर्ड के कुछ अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम के नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को कृपया यहां बने रहें।
CGBSE Result 2022: आधिकारिक डेट और समय
सीजीबीएसई के अधिकारियों की ओर से एक आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि की जानी बाकी है। पूर्व ज्ञान के अनुसार, सीजी 10वीं के परिणाम 14 मई, 2022 तक और सीजी 12वीं के परिणाम कल, 12 मई 2022 को घोषित होने की उम्मीद है।
CG 12th Result 2022: कल आने की संभावना
सीजीबीएसई कल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 2022 की घोषणा कर सकता है। अधिकारियों की ओर से अब तक परिणाम की डेट और समय की पुष्टि नहीं हुई है। ताजा अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।
CG Result 2022: CGBSE 10वीं रिजल्ट डेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए सीजी बोर्ड परिणाम 2022 सीजीबीएसई 10 वीं रिजल्ट डेट के रूप में भी जाना जाता है। इसकी पुष्टि होना बाकी है। अधिकारियों के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 14 मई 2022 तक आने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ बोर्ड अधिकारियों की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
CG Board Result 2022: 8 लाख छात्रों को है इंतजार
8 लाख से अधिक छात्र अपने सीजी यानी छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं। सीजी रिजल्ट 2022 की तारीख और समय की पुष्टि जल्द अधिकारियों की ओर से की जाएगी।
CGBSE Results 2022 - कहां चेक करें रिजल्ट?
'सीजी बोर्ड रिजल्ट कहां चेक करें?' के सवाल की बात करें तो इसे सीजीबीएसई परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रिलीज होने के बाद उपलब्ध होगा। CGBSE रिजल्ट 2022 कक्षा 12 के लिए और 14 मई को जारी होने की उम्मीद है। इस पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
CGBSE 12वीं के परिणाम 2022 कल?
छत्तीसगढ़ बोर्ड यानी सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 कल रिलीज होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, अधिकारियों ने सीजी बोर्ड के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में कल रिजल्ट आ भी सकता है और नहीं भी। वैसे 14 मई से पहले रिजल्ट को जारी किए जाने की बात कुछ रिपोर्ट्स में कही जा चुकी है।
CGBSE रिजल्ट 2022 ताजा अपडेट!
कक्षा 10 और 12 के लिए CGBSE परिणाम 2022 आज जारी होने की संभावना नहीं है। सीजी बोर्ड परिणाम तिथि की पुष्टि आज अधिकारियों की ओर से किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CGBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 14 मई को घोषित होने की संभावना है।
CG Board 12th Results 2022: आज हो सकते हैं जारी
ताजा घटनाक्रम के अनुसार कई रिपोर्ट्स के अनुसार यह संभावना नहीं है कि सीजी बोर्ड 12वीं के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। CGBSE के अधिकारियों ने सीजीबीएसई रिजल्ट 2022 दिनांक, समय के आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।
CGBSE अधिकारी 10वीं 12वीं के रिजल्ट 2022 डेट अपडेट
सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आखिरकार एक खबर आई है। आज सुबह संपर्क करने पर छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कक्षा 12वीं का परिणाम आज जारी होने की उम्मीद है लेकिन यह वास्तव में, आज जारी नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एक साथ परिणाम जारी होने की उम्मीद है। परिणाम तैयार है और केवल अंतिम जांच चल रही है।
छत्तीसगढ़, सीजीबीएसई 10वीं परिणाम - 14 मई तक अपेक्षित
छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों से एक आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होने की संभावना है। सीजी बोर्ड 10 वीं का परिणाम 14 मई तक जारी होने की उम्मीद है।
CGBSE Result 2022: वेबसाइट cgbse.nic.in वापस आई ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in में सर्वर की समस्या थी। इसके परिणामस्वरूप छात्रों को लगा कि परिणाम आज आ सकता है लेकिन अधिकारियों ने किसी भी तरह की अटकलों से इनकार किया है। सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अब ऑनलाइन हो गई है। सीजीबीएसई परिणाम 2022 तिथि और समय जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
CGBSE Result 2022: 10वीं और 12वीं परिणाम की डेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों ने अब तक सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 की डेट को लेकर घोषणा नहीं की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की ओर से आ रही जानकारी सुझाव दे रही है कि सीजीबीएसई परिणाम 14 मई, 2022 तक रिलीज होने की संभावना है। अधिक अपडेट यहां चेक करते रहें!
Sarkari Result Live - अफवाह को ऐसे करें दूर
छात्रों को सलाह दी जाती है कि कृपया किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। आधिकारिक साइट पर जानकारी आएगी, जिसे हमारी टीम लगातार ट्रैक रही है, रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित करने के साथ साथ डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
लाखों में छात्र जानना चाह रहे हैं कि सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 कब आएगा? अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह परिणाम जल्द ही संभवत्: 14 मई तक जारी किए जा सकते है। Chhattisgarh Board of Secondary Education, CG 10th Result 2022 जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - 14 मई तक जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की संभावना है। हालांकि सीजी 10वीं परिणाम तिथि पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह 14 मई तक जारी किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - देखें पिछले साल का डेटा
पिछले साल, कुल 2.84 लाख छात्र सीजीबीएसई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें से 2.71 लाख छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 5,570 ने द्वितीय श्रेणी और 79 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में रखा गया था।
Sarkari Result Today - रिजल्ट अपलोड करने का काम लगभग पूरा
सीजीबीएसई कक्षा 12 या सीजी 12वीं का परिणाम 2022 आज जारी किया जाएगा या नहीं, यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट अपलोड करने का काम लगभग पूरा हो चुका है, और कभी भी रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की जा सकती है।
Sarkari Result 2022 - आज से 14 मई के बीच में रिजल्ट
कई छात्र इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 कब आएगा? जबकि अधिकारियों जानकारी जैसा कुछ नहीं है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, आज से 14 मई तक में कभी भी 10वीं या 12वीं में से कोई एक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
Sarkari Result Live - कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पहले
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई), रायपुर, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पहले जारी करेगा। कुद दिन के अंतर पर 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। जो छात्र सीजीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Result Today - पास परसेंटेज पिछले साल के मुकाबले रह सकता है कम
बीते साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण छात्रों को प्रैक्टिल व थ्योरी के आधार पर मार्क्स दिए गए थे, जिसके कारण लगभग सभी छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हो गए थे। लेकिन इस बार परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई है। ऐसे में इस बार 100 प्रतिशत रिजल्ट आने की उम्मीद नहीं है। बता दें बीते साल छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 93.6 प्रतिशत था।
Sarkari Result 2022 - इसलिए हो रही है रिजल्ट में देरी
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 25 जुलाई को की थी। वहीं इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना है, क्योंकि बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह टेकाम मुख्मंत्री भूपेश बघेल के साथ 90 दिन के दौरे पर हैं। इसलिए रिजल्ट जारी करने की तिथि निर्धारित करने समय नहीं मिल पाया है। हाल ही सीजीबीएसई के सचिव वीके गोयल ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, बोर्ड ने राज्य के शिक्षा मंत्री से रिजल्ट को लेकर मिलने का समय लिया है।
Sarkari Result Live - सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जल्द
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की संभावना है। हालांकि सीजी 10वीं परिणाम तिथि पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह 14 मई तक जारी किया जाएगा। जो छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड, सीजीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे cgbse.nic पर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - अगस्त में आयोजित की जाएगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
ध्यान रहे यदि छात्र बोर्ड द्वारा जारी परिणाम से संतुष्ट ना हों तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकेंगे। सीजीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई में करेगा, अगस्त तक इसके परिणाम घोषित होने की संभावना है। इसलिए कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड द्वारा सुधार के लिए आपको दोबारा मौका दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - जल्द रिजल्ट से संबंधित आ सकता है नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के साइट पर भी आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
sarkari result Today - 2 से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) द्वारा इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 2,93000 छात्र शामिल हुए थे, वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,80,027 छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - सीजीबीएसई 12वीं परिणाम में देरी के संकेत?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 आज 12 मई, 2022 घोषित नहीं किया जाएगा। सीजी बोर्ड परिणाम 2022 से संबंधित अपडेट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि सीजी 12वीं का परिणाम आज जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस बात की पुष्टि नहीं करता है। रिजल्ट को लेकर लगातार टीम नजर बनाए हुए है।
Sarkari Result Live - हेलीकॉप्टर की सवारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि टॉपर्स को मुफ्त में 'हेलीकॉप्टर की सवारी' मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा था इसका उद्देश्य केवल छात्रों को प्रेरित करना है। बता दें, रिजल्ट 12 मई को या इस दिन बाद किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - इन दो वेबसाइट पर होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द ही संभवत: इसी हफ्ते जारी होने वाले है। एक बार रिजल्ट जारी होते ही आपको तेज जानकारी इसी वेबसाइट पर दी जाएगी, रिजल्ट देखने के लिए आप
cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - रोल नंबर अभी से रखें पास
सीजीबीएसई परिणामों की जांच और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने सीजी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड में उल्लिखित रोल नंबर का उपयोग करना होगा। एक बार परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद, डाउनलोड भी किया जा सकेगा।
