LIVE

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड, इस दिन होगी परीक्षा

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 26, 2022, 08:38 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड, इस दिन होगी परीक्षा

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड अब आधिकारिक साइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र पाने के लिए लिंक एक्टिव कर​ दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 8 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। परीक्षा केवल एक पाली में आयोजित की जाएगी।

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 Download Link

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के कुल 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए लगभग 6.30 लाख उम्मीदवार उपस्थित होंगे, जिनमें से 1.82 महिला उम्मीदवार हैं।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check all latest Govt Jobs Notification here

APR 26, 2022 08:35 IST

बीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी

क्या बीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी हो गया है?
प्रीलिम्स परीक्षा के लिए बीपीएससी एडमिट कार्ड 2022 बीपीएससी द्वारा 25 अप्रैल 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी @ bpsc.bih.nic.in पर जारी किया गया है।

APR 26, 2022 07:47 IST

बीपीएससी में कौन सी पोस्ट सबसे अच्छी है?

SDM और DSP BPSC में सर्वोच्च रैंक के पद हैं। वे दोनों आपको जनता के साथ सीधे काम करने और समाज में प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके अलावा इन पदों के लाभ और शक्तियां भी उम्मीदवारों को आकर्षित करती हैं।

APR 26, 2022 06:58 IST

Sarkari Result Live - 67वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक, या समकक्ष योग्यता की कोई अन्य डिग्री पूरी करनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं BPSC 67th Prelims Admit Card 2022
 

APR 26, 2022 06:37 IST

Sarkari Result Live - 67वीं बीपीएससी परीक्षा में कितनी सीटें हैं?

बीपीएससी 67वीं बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 726 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। बता दें, कल यानी 25 अप्रेल को 67वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

APR 25, 2022 23:53 IST

आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 अप्रैल को जारी किए गए हैं। उम्‍मीदवार इसे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

APR 25, 2022 23:22 IST

Sarkari Result Live - प्रीलिम्‍स पास करने वाले अगले राउंड में होंगे शामिल

बीपीएससी 67वीं प्रवेश परीक्षा के प्रीलिम्स में क्वालिफाई करने वालों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 8 मई को होगा। पेपर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होंगे। 

APR 25, 2022 21:38 IST

जानिए पेपर का पैटर्न

बीपीएससी 67वीं प्रवेश्‍ परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है।

APR 25, 2022 20:46 IST

Sarkari Result Live - पहले जनवरी में होने वाली थी परीक्षा

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन पहले जनवरी में प्रस्तावित किया था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर 8 मई कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। 

APR 25, 2022 19:56 IST

Sarkari Result Live - रजिस्‍ट्रेशन में महिला उम्‍मीदवारों की संख्‍या

बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लेने के लिए लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 से शुरू हुई थी।
 

APR 25, 2022 19:19 IST

Sarkari Result Live - जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 8 मई, 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 726 पदों को भरा जाएगा। 

APR 25, 2022 18:36 IST

Sarkari Result Live - 38 जिलों में होगी परीक्षा

बीपीएससी परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के कुल 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर होगा। बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए लगभग 6.30 लाख उम्मीदवार उपस्थित होंगे, जिनमें से 1.82 महिला उम्मीदवार हैं।

APR 25, 2022 17:37 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
‘BPSC 67th Combined Prelims Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
लॉग- इन डिटेल्स इंटर करके पर्सनल डिटेल्स भरें। 
एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड करें और हार्डकॉपी रखें। 

APR 25, 2022 16:54 IST

Sarkari Result Live - मई में होगा परीक्षा का आयोजन

बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 मई 2022 को होगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। इसके लिए 38 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। 

APR 25, 2022 16:03 IST

Sarkari Result Live - बीपीएससी प्रवेश पत्र जारी

बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रवेश पत्र 25 अप्रैल को जारी करेगा। वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

APR 25, 2022 15:08 IST

6 लाख उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया थ, इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या अधिक है।

APR 25, 2022 14:32 IST

यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन के माध्यम से बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 25, 2022 14:08 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card - इस लिंक से डाउनलोड करें प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
 

APR 25, 2022 13:59 IST

Sarkari Result Live - 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in/ पर बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए।

APR 25, 2022 13:47 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 LIVE: चाहिए होगी रोल नंबर या पंजीकरण संख्या

अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करने से ही बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

APR 25, 2022 13:47 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 LIVE: इस साइट से देखें रिजल्ट

bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आप बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

APR 25, 2022 13:47 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 LIVE: पिछले साल मंगाए थे आवेदन

बीपीएससी ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए 30 सितंबर से 19 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।