BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम घोषित, स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू
Bihar Board 10th Result 2022, BSEB Matric 10th Sarkari Result 2022: बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं के परिणाम रिलीज हो चुके हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। रिजल्ट्स जारी होने की सूचना प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दी गई, जिसमें शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं के परिणाम देखने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है, छात्र तुरंत चेक करें अपना परिणाम..

Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: इंतजार हो चुका है और बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बीते दिन जारी हो चुका है। इसके अलावा परिणाम पर आपत्ति जताने के लिए डेट भी घोषित हो गई है। Bihar Board Matric Result 2022 देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। हालांकि इस पेज पर डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
Bihar Board 10th Result 2022: Check marks here and download marksheet
स्कोरकार्ड देखने, टॉपर्स लिस्ट देखने व अन्य किसी जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें, यहां सभी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। यह परिणाम भी 12वीं की तरह ऑनलाइन ही जारी किए गए, BSEB कक्षा 10वीं रिजल्ट से पहले आधिकारिक ट्वीट किया गया था, जिसमें रिजल्ट जारी करने की सटीक डेट और टाइमिंग भी बताई गई थी।
Bihar Board 10th Result 2022: Download Marksheet from here
परिणाम फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से ही घोषित किए गए हैं। इस साल 16 से 17 लाख के बीच छात्रों ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि इस परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच किया गया था।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check Bihar Board 10th Result, Latest Govt Jobs Notification here
Bihar Board Result: बीएसईबी स्क्रूटनी के लिए यहां करें क्लिक
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 70 रुपये की फीस देनी होगी। बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन को लेकर Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं और 'एप्लाइड फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2022)' पर क्लिक करें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB की स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन)
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2 अप्रैल को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक खोलेगा। जो उम्मीदवार अपने BSEB कक्षा 10 के परिणाम से खुश नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 8 अप्रैल तक biharboardonline.bihar.gov पर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम स्क्रूटनी: यहां रीचेक करें परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की जांच 2022: बिहार बोर्ड (बीएसईबी) कक्षा 10 वीं या मैट्रिक परिणाम (उत्तर पत्रक) की स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए, छात्र 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
Bihar Class 10 Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब, संबंधित स्ट्रीम के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
'सब्मिट' बटन पर क्लिक करें और अपना बिहार मैट्रिक परिणाम देखें।
Bihar Board Result 2022: 2 से 8 अप्रैल तक पुनर्मूल्यांकन आवेदन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक एक्टिव करेगा। उम्मीदवार अपने BSEB कक्षा 10 के परिणाम से नाखुश होने पर आंसर शीट जांच के लिए biharboardonline.bihar.gov पर आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Board Class 10 Result: टॉपर्स के नाम
रैंक 1: रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ
रैंक 2: सानिया कुमारी 486 अंकों के साथ
रैंक 2: विवेक कुमार थंकुर 486 अंकों के साथ
रैंक 3: प्रयाग कुमारी 485 अंकों के साथ
रैंक 4: निर्जला कुमारी 484 अंकों के साथ
रैंक 5: अनुराग कुमार 483 अंकों के साथ
रैंक 5: सुसान कुमार 483 अंकों के साथ
रैंक 5: निखिल कुमार 483 अंकों के साथ
Bihar Board Class 10 Result: यहां करें चेक
नीचे दी गई वेबसाइट्स की मदद से बिहार बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र पहले रिजल्ट और उसके बाद इन लिंक की मदद से आगे के अपडेट्स भी देख सकते हैं।
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
Bihar Board Class 10 Result: मार्कशीट में देखें ये डिटेल्स
नाम
रोल कोड
छात्रों का रोल नंबर
छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर
प्रत्येक विषय में अंक
कुल मार्क्स
Bihar board 10th results scrutiny 2022: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी आवेदन कब तक?
बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं या मैट्रिक परिणाम (उत्तर पुस्तिका) स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच लॉग इन कर सकते हैं।
Bihar Board Re-Check Notice: यहां देखिए स्क्रूटनी का नोटिस
How to apply for Bihar board 10th scrutiny: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी के लिए कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं और 'एप्लाइड फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2022)' पर क्लिक करें।
वैकल्पिक रूप से, स्क्रूटनी.biharboardonline.com पर जाएं और रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पंजीकरण करें।
स्क्रूटनी आवेदन संख्या अगले पेज पर प्रदर्शित की जाएगी। लॉग इन करने के लिए इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ प्रयोग करें।
जिस विषय के लिए आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए दिए गए अप्लाई बटन पर क्लिक करें और स्क्रूटनी फीस का भुगतान करें।
UPTET रिजल्ट: आंसर की 27 जनवरी को जारी
UPTET आंसर की 2021 की घोषणा 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा की गई थी। हालांकि फाइनल आंसर की को रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाएगा। इसके लिए इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
Bihar Board 10th Result Re-evaluation: पुर्नमूल्यांकन की फीस
बिहार बोर्ड के उम्मीदवार अपने बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम से खुश नहीं हैं, वे 8 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 70 रुपये का शुल्क देना होगा।
Bihar Board Result scrutiny: BSEB बोर्ड ने जारी किया नोटिस
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम स्क्रूटनी 2022: बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं या मैट्रिक परिणाम (उत्तर पुस्तिका) स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच लॉगिन कर सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2 अप्रैल को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक खोलेगा।
Bihar Board Result: सिमुलतला आवासीय विद्यालय मैट्रिक परिणाम
बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पांच छात्र टॉप 10 रैंक में हैं।
प्रिया राज (रैंक 6)
सत्यम सारथी (रैंक 8)
राजीव कुमार (9)
आयुष कुमार और ऋषिकांत कुमार (10)
Bihar board 10th result 2022: आगे क्या?
जैसा कि बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी 10 वीं के परिणाम अब घोषित किए गए हैं, आगे के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
असंतुष्ट छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच यानी पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया होगी।
एक या दो विषय में फेल छात्रों के लिए विशेष कम्पार्टमेंट परीक्षा होगी।
BSEB Result को लेकर बोर्ड का दावा
बिहार बोर्ड यानी BSEB की ओर से इस साल रिकॉर्ड समय में मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। पिछले साल, परिणाम अप्रैल 2022 में घोषित किया गया था।
Bihar board BSEB Class 10th result 2022: बिहार बोर्ड रिजल्ट की जरूरी बातें
कुल छात्र: 16,11,099
पास प्रतिशत: 79.88 फीसदी
पास छात्र: 12,86,971
पुरुष छात्र पास: 6,78,110
महिला छात्र पास: 6,08,861
फर्स्ट डिवीजन: 4,24,597
दूसरा डिवीजन: 5,10,411
तीसरा डिवीजन: 3,47,637
Bihar Board Result: रिकॉर्ड 27 दिन में आए परिणाम
बोर्ड ने अंतिम पेपर समाप्त होने के 27 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिया है। इस बात की चर्चा शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी हुई कि कैसे इस बार बिहार एजुकेशन बोर्ड ने तेजी से काम करते हुए परिणाम जारी किए हैं।
Bihar Board Result 2022: बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा, 'बीएसईबी कक्षा 10 वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। 16,11,099 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 12,86,971 उत्तीर्ण (79.88 प्रतिशत) हुए हैं। प्रथम श्रेणी वाले छात्र 4,24,587 हैं, द्वितीय श्रेणी 5,10,411 हैं और तीसरा डिवीजन 3,47,637 छात्रों को मिला है।'
Bihar Board Matric Result 2022 - रिजल्ट का पूरा डाटा
कुल 4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी में 5,10,411 द्वितीय श्रेणी से 3,47,637 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। कुल मिलाकर 413 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए निष्कासित कर दिया गया, जबकि 64 व्यक्तियों को उम्मीदवार के रूप में गिरफ्तार किया गया।
Sarkari Naukri 2022 Live - दूसरे स्थान पर दो लोग
दूसरा स्थान सानिया कुमारी, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, नवादा ने हासिल किया और न्यू अपग्रेड हाई स्कूल, मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर ने 97.2% के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बता दें, Saniya Kumari और Vivek Kumar Thakur दोनों को दूसरा स्थान दिया गया है क्योंकि दोनों ने ही 486 अंक हासिल किए थे।
Bihar Board 10th Result 2022 - 27 दिनों में जारी किया परिणाम
बोर्ड ने 10वीं का अंतिम पेपर समाप्त होने के 27 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम 31 मार्च को जारी किया गया है, हालांकि ट्रैफिक बढ़ जाने की वजह से साइट क्रैश हो गई थी और अभी भी कई बार ओपन नहीं हो पा रही है, यदि आप भी इन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो इस लिंक के जरिये परिणाम देख सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2022 - विजय कुमार चौधरी ने घोषित किए थे परिणाम
शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि सभी शीर्ष तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं, जो अच्छा संकेत देता है। यदि अभी भी कई अन्य छात्रों की तरह ऑनलाइन रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो एसएमएस के माध्यम से तुरंत रिजल्ट देख सकते हैं Result
Bihar Board 10th Result 2022 - देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड के परिणाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय कुमार ने भी छात्राओं की प्रशंसा की और कहा कि बोर्ड ने परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखते हुए निष्पक्ष परीक्षा आयोजित की और देश में अन्य राज्यों से आगे बोर्ड के परिणाम आयोजित करने और जारी करने वाला देश का पहला बन गया।
Bihar Board 10th Result 2022 - 6,08,861 लड़कियां हुईं पास
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड Bihar School Examination Board (BSEB) के नतीजे कल जारी हो गए हैं, कुल 6,08,861 लड़कियों और 6,78,110 लड़कों ने परीक्षा पास की है।
Bihar Board Matric Result 2022 - मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट डेटा देखें
मैट्रिक परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, क्योंकि इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले 79.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल पास प्रतिशत 78.18 प्रतिशत दर्ज किया गया था। दसवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए 16.11 लाख छात्रों में से 12,86,971 सफल हुए, जिनमें 6,08,861 लड़कियां और 6,78,110 लड़के शामिल हैं।
Bihar Board Matric Result 2022 - रोल नंबर से देखें परिणाम
इस साल राज्य भर में आयोजित की गई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 16 से 17 लाख छात्र शामिल हुए थे। छात्र रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2022 - कल 3 बजे आया रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 31 मार्च, 2022 को घोषित कर दिए। बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 बीएसईबी पटना द्वारा दोपहर 3 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए गए थे। छात्र biharboardonline.bihar.gov.in से परिणाम देख सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2022 - कौन है विजय कुमार चौधरी
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल थे। इस दौरान बताया गया कि लड़कियों ने जबरदस्त बाजी मारी है।
Bihar Board Matric Result 2022 - देखें टॉपर्स सूची
Ramayani Roy ने जहां शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं दूसरा स्थान 2 छात्रों सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर ने साझा किया है। पूरी सूची के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Bihar Board Class 10th Result Toppers Details
Bihar Board 10th Result 2022 - बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है, राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये रिजल्ट घोषित होने की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल थे। रिजल्ट देखने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
यदि वेबसाइट क्रैश है तो इस लिंक पर जाएं, और रिजल्ट देखें। Bihar Board BSEB 10th Result 2022
Bihar Board Results Declared 2022: बीएसईबी का हेल्पलाइन नंबर
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी छात्रों को अपना परिणाम देखने में या फिर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह बीएसईबी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। छात्र 0612 2230009 पर कॉल करके अपनी परेशानी का हल पूछ सकते हैं।
Bihar Board Result: कब होगा स्पेशल एग्जाम?
अगर किसी कारणवश कोई छात्र बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने में असमर्थ रहा है तो ऐसे छात्रों के लिए स्पेशल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। यह एग्जाम बीएसईबी आयोजित करेगा। खबरों के अनुसार, छात्रों को स्पेशल एग्जाम के बारे में सभी जानकारी दे दी जाएगी।
Bihar Board 10th Result 2022: ज्यादातर सेकेंड डिवीजन में पास
बिहार बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सबसे अधिक 5,10,441 छात्र द्वितीय श्रेणी यानी सेकेंड डिवीजन में पास हुए जिनका आंकड़ा 3,47,637 हैं। पास होने वालों में 4,24,597 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में हैं जिन्होंने 60% प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। कुल 16.11 लाख छात्र में से 12,86,971 ने परीक्षा पास की है जबकि 3.24 लाख छात्र इसमें फेल हुए हैं।
बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम: दोपहर 3 बजे हुआ जारी
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले दोपहर के समय 1 बजे जारी होने वाला था लेकिन फिर उसके बाद थोड़ी देर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में हो गई और परिणाम की घोषणा 3 बजे के आसपास परिणाम लिंक जारी और उपलब्ध होने के साथ हुई। यहां आप इस बार के रिजल्ट संबंधी अपडेट जान सकते हैं।
Bihar 10th result 2022: टॉप 5 के टॉपरों से मिलिए
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इन छात्रों को मिली पहली 5 रैंक:
1. रामायणी रॉय
2. सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर,
3. प्रज्ञा कुमारी
4. निर्जला कुमारी
5. अनुराग कुमार
5. सुसेन कुमार
5. निखिल कुमार
Bihar Board 10th Result 2022: लड़कियां लड़कों से बेहतर
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छात्राओं ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। रामायणी रॉय ने न केवल 487 अंकों के साथ शीर्ष रैंक हासिल की है, बल्कि शीर्ष पांच में लड़कियों ने चार रैंक हासिल की है। दूसरी रैंक पर भी एक लड़का और एक छात्रा का संयुक्त रैंक है।
Bihar Board Result Check Steps: ऐसे देखें परिणाम
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
चरण 4: बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 . सबमिट करें और डाउनलोड करें।
चरण 5: आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
Bihar Board Class 10 Result: मार्कशीट में दिया विवरण
यहां बताए विवरणों को अपनी मार्कशीट में बहुत ध्यान से देखकर चेक कर लें।
नाम, रोल कोड
छात्रों का रोल नंबर
छात्रों की पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर)
प्रत्येक विषय में अंक
कुल मार्क्स
योग्यता की स्थिति
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022: ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न
इस साल, बीएसईबी ने कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय और 50 प्रतिशत व्यक्तिपरक यानी सब्जेक्टिव प्रश्नों के साथ प्रश्न पत्र निर्धारित किए थे। बोर्ड पहले ही वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर चुका है। अब सब्जेक्टिव के साथ रिजल्ट घोषित हुआ है।
Bihar Board Result 2022: टॉप 5 में शामिल हैं आठ छात्र
टॉप 5 रैंक में आठ छात्रों को रखा गया है। जबकि आज जारी बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम में 47 छात्रों को टॉप 10 रैंक में रखा गया है। इस परीक्षा में पटेल उच्च विद्यालय की रमायणी रॉय 500 में 487 अंक लाकर राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है जबकि प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, रजौली, नवादा की सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक ठाकुर 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
Bihar Board 10th Result 2022: आंकड़ों पर एक नजर
इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16,11,099 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं थी। इस परीक्षा में 4,24,597 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, जबकि 5,10,411 परीक्षार्थी द्वितीय और 3,47,637 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी यानी थर्ड क्लास से पास हुए।
Bihar 10th Result: शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार बोर्ड की ओर से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 31 मार्च को 3 बजे के आसपास रिजल्ट को लेकर जानकारी दी गई है।
BSEB 10th Result 2022: BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स
बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2022 अगर काम नहीं कर रही है। तो इस बीच, छात्र वैकल्पिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 देख सकते हैं।
secondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com 2022
Bihar Board Class 10 Result: मार्कशीट में देखें ये डिटेल्स
नाम, रोल कोड, छात्रों का रोल नंबर, छात्रों की पंजीकरण संख्या यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रत्येक विषय में अंक, कुल मार्क्स, योग्यता स्थिति। यह सारी चीजें अपनी मार्कशीट में जरूर चेक कर लें।
Bihar Board 10th Result: जल्द होगी पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया
बिहार बोर्ड में अपने कक्षा 10वीं के अंकों से खुश नहीं हैं? तो चिंता मत कीजिए। आप उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी जल्द ही विवरण प्रकाशित करेगा।
Bihar Board Class 10 Result: ऐसे करें चेक
अपना फ़ोन ब्राउज़र खोलें।
सर्च बार पर biharboardonline.bihar.gov.in टाइप करें।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।
इस लिंक से देखें परिणाम
बिहार बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। छात्र अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे।
Bihar Board 10th Result 2022 - सबसे तेज रिजल्ट
इससे पहले बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे जारी होने थे। हालांकि, कुछ अज्ञात कारणों से, बिहार बोर्ड ने परिणाम में देरी की और इसे दोपहर 3 बजे के आसपास घोषित किया। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने सबसे पहले यह जानकारी कवर की। सभी छात्र व छात्राओं को बधाई।
Bihar Board 10th Result 2022 - एसएमएस के जरिये देखें परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स का नाम घोषित कर दिया गया है। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में रामायणी रॉय ने टॉप किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। फिलहाल वेबसाइट काम नहीं कर रही हैं। तो यहां से आप एसएमएस के जरिये परिणाम देख सकते हैं। how to check bihar board 10 result via sms
लड़कियों ने मारी बाजी
विजय कुमारी चौधरी ने कहा-
नंबर 1 रैंक में लड़की
दूसरे रैंक में एक लड़की और एक लड़का
तीसरे और चोथे नंबर पर भी लड़की ने बाजी मारी है।
Bihar Board 10th Result 2022 - नतीजे घोषित करने में बिहार अव्वल
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि परीक्षा लेने व समय पर नतीजे घोषित करने के मामले में हम अव्वल रहे हैं। बता दें अभी 1 बजे BSEB मैट्रिक कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
Bihar Board 10th Result 2022 - 79.88% छात्र हुए पास
बीएसईबी मैट्रिक का रिजल्ट आज biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित कर दिया गया है, इस बार 79.88% छात्र पास हुए हैं।
जारी हो गए परिणाम
Bihar Board Matric Result 2022 जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम प्रेस कांफ्रेंस के जरिये जारी किए गए, इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थिति थे। इस साल 17 से 24 फरवरी, 2022 तक हुई बीएसईबी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 16 से 17 लाख के आसपास छात्र उपस्थित हुए थे। इस साल, बीएसईबी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा दो समूहों में आयोजित की गई थी।
Bihar Board 10th Result 2022 - पांच मिनट में अपडेट
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ 5 मिनट में शुरू होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से आने वाले लेटेस्ट और सबसे तेज अपडेट के लिए बीएसईबी के छात्रों को यहां विजिट करते रहना चाहिए।
Bihar Board Matric Result 2022 - प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनट में
बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 घोषित करने के लिए बीएसईबी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मैट्रिक परिणामों की घोषणा करने के लिए सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
Bihar Board 10th Result 2022 - इस साल का पास प्रतिशत
चलिए जब तक रिजल्ट नहीं आते पिछले बार के आंकड़ो पर नजर डालते हैं। वर्ष 2021 में छात्रों का पास प्रतिशत 78.17% था और 2020 में यह 80.59% था। 2019 के लिए बीएसईबी 10वीं पास प्रतिशत 80.73% दर्ज किया गया था। इस बार का पास प्रतिशत देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।
बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट कुछ ही मिनट में
बीएसईबी बिहार बोर्ड के टॉपर्स को नकद पुरस्कार और लैपटॉप प्रदान करेगा। पहले तीन रैंक वालों को क्रमशः ₹1 लाख, ₹75,000 और ₹50,000 मिलते हैं और 4-10 रैंक प्राप्त करने वालों को प्रत्येक को ₹10,000 से सम्मानित किया जाता है। बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 टॉपर्स की घोषणा आज दोपहर 3 बजे की जाएगी।
बिहार बोर्ड का नया अपडेट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से बड़ी खबर आ गई है लेकिन यह खबर 10वीं नहीं 12वीं के छात्रों के लिए है, इसके मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12) कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी है। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब 2 अप्रैल, 2022 तक का समय है। जो छात्र बीएसईबी इंटर (कक्षा 12) कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - inter22spl.biharboardonline.com के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2022 - विजय कुमार चौधरी करेंगे परिणाम का ऐलान
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल होंगे। प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की जाएगी।
Bihar Board BSEB 10th Result 2022 - प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। सम्मेलन में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे।
Bihar Board 10th Result 2022 - प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक एक्टिवेट
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा, बिहार में कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एक उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
Bihar Board 10th Result 2022 - यहां से मिलेगी सारी जानकारी
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपना बीएसईबी 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - biharboardonline.bihar.gov.in onlineonlinebseb.inbiharboardonline.com पर देख सकते हैं। साथ ही इस लिंक timesnowhindi.com/education पर भी आपको जानकारी दी जाएगी। बताते चलें, बीएसईबी ने आज बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे कुछ देर के लिए स्थगित कर दिए हैं। बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी होगी और यह दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
Bihar Board 10th Result 2022 - कब शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
छात्र अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी मैट्रिक परिणाम लिंक सक्रिय होने से पहले, बोर्ड घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। यह किसी भी समय शुरू हो सकती है।
Bihar Board 10th Result 2022 - बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वेबसाइटों - biharboardonline.bihar.gov.in, onlineonlinebseb.in और biharboardonline.com पर देख सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। सम्मेलन में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे।
Sarkari Result Live - रिजल्ट किसी भी समय
बिहार बोर्ड की तरफ से 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक 10वीं परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान गणित का पेपर लीक हो गया तो बोर्ड ने 24 मार्च को दोबारा से गणित का पेपर आयोजित किया, सूत्र के अनुसार, रिजल्ट की तैयारियां हो चुकी हैं, बस रिजल्ट घोषित करने की देरी है।
Bihar Board 10th Result 2022 - रिजल्ट की घोषणा किसी भी समय
बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज बीएसईबी द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी। बीएसईबी 10वीं के नतीजे आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित होने जा रहे हैं। उम्मीदवार अपने बीएसईबी 10वीं के नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2022 - ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आई जानकारी
बिहार बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी है। ट्वीट के अनुसार, रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा 1 बजे की जा सकती है, लेकिन कई मीडिया हाउसेज रिजल्ट टाइम 3 बजे बता रहे हैं, खैर बता दें, रिजल्ट बजे आएगा या नहीं, इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
Bihar Board 10th Result 2022 - टॉपर्स की घोषणा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB पटना द्वारा आज दोपहर BSEB 10वीं के परिणाम 2022 जारी किए जा रहे हैं। छात्र अपनी बीएसईबी मैट्रिक मार्कशीट की जांच और डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए यहां पढ़ सकते हैं। बीएसईबी पटना आज ही बिहार बोर्ड परिणाम 2022 के लिए टॉपर्स की घोषणा करेगा। Bihar Board 10th Matric Result 2022
देंखें सारे डायरेक्ट लिंक
Bihar Board 10th Result 2022 जारी होने के बाद 10 टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसका लिंक आप इस पेज से पा सकेंगे। यही नहीं रिजल्ट कहां कहां से देखे जा सकेंगे। किन एप्लीकेशन से परिणाम देखे जा सकते हैं, एमएसएम से कैसे देखें? यही सभी लिंक तुरंत से यहां मिल जाएंगे।
Bihar Board 10th Result 2022 - दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक। इसके अलावा जो गणित का पेपर 24 मार्च को आयोजित किया गया था उसे भी दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था।
Bihar Board 10th Result 2022 - रिजल्ट कैसे चेक करना है?
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
होम पेज पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें
पंजीकरण और रोल नंबर भरें
सबमिट पर क्लिक करें, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
रिजल्ट चेक करें और पेज को सेव करें
रिजल्ट देखने के लिए अभी से रोल नंबर साथ रखें।
Bihar Board 10th Result 2022 - बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा
BSEB Matric result kab aayega आखिरकार इस सवाल का जवाब आ गया कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा, उम्मीदवार अभी से रोल नंबर साथ रखें ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट देख सकें। ध्यान रहे इसी पेज पर आपको डायरेक्ट लिंक भी दे दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - मैट्रिक परीक्षा परिणाम समय
17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा राज्य के लगभग 17 लाख छात्रों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए केवल वस्तुनिष्ठ सवालों के लिए आंसर की जारी की गई थी, इन आपत्तियों पर विचार प्रक्रिया पूरी हो गई है, अब महज दो घंटे में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
Bihar board matric result 2022 - 17 लाख छात्रों के लिए जारी होगा रिजल्ट
उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और किन किन जगहों से देख सकेंगे इसके लिए यहां दिया गया लिंक देखें
इस साल लगभग 17 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, 31 मार्च, 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक उपलब्ध होगा। Bihar Board 10th Matric Result 2022
Bihar board matric result 2022 - रिजल्ट देखने के लिए चाहिए दो चीजें
छात्र परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी इसी पेज पर दिया जाएगा। सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।
bihar board matric result 2022 - प्रेस कांफ्रेंस के जरिये रिजल्ट
प्रेस कांफ्रेंस के जरिये जारी किया जाएगा BSEB मैट्रिक कक्षा 10 परिणाम, इस दौरान संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग में उपस्थिति होंगे। हालांकि रिजल्ट की घोषणा विजय कुमार चौधरी करेंगे, जो कि राज्य के शिक्षा मंत्री हैं।
bihar board matric result 2022 - विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे रिजल्ट
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल होंगे। प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की जाएगी।
bihar board matric result 2022 - कौन जारी करेगा रिजल्ट
आधिकारिक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई कि राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे, यह परिणाम एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये जारी किए जाएंगे, जिसके बाद इन्हें आधिकारिक साइट से देखा जा सकेगा।
bihar board 10th result 2022 - टॉपर्स पर बरसेगा इतना पैसा
बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम के शीर्ष 10 रैंक धारकों को लैपटॉप और नकद पुरस्कार प्रदान करेगा। पहले 3 रैंक धारकों को क्रमशः ₹1 लाख, 75,000 और 50,000 मिलेंगे और रैंक 4-10 में प्रत्येक को ₹10,000 मिलेंगे।
Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी की है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो सांख्यिकीय अधिकारी, योजना विभाग (अर्थशास्त्र और सांख्यिकी) - 2021 पद के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी-rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से मॉडल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
bihar board 10th result 2022 - प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे परिणाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की सूचना देगा। इस दौरान राज्य शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। आप इस biharboardonline.bihar.gov.in साइट के जरिये रिजल्ट देख सकेंगे।
bihar board matric result 2022 - इस लिंक पर आएगा परिणाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
BSEB आज यानी 31 मार्च, 2022 को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 घोषित करेगा। सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए साथ बने रहें।
Sarkari Result Live - विजय कुमार चौधरी करेंगे एलान
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 1 बजे मैट्रिक के नतीजे घोषित करेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
bihar board 10th result 2022 - दोबारा हुआ गणित का पेपर
एक पेपर लीक के बाद, मोतिहारी जिले के छात्रों के लिए मैट्रिक का पेपर रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने 24 मार्च को इन छात्रों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद से ही रिजल्ट आने के कयास तेज होने लगे थे। बहरहाल, यह परिणाम आज biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
bihar board matric result 2022 - ऑब्जेक्शन करने का था मौका
10वीं के परीक्षा में कुछ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को भी पूछा गया था, ऐसे में बोर्ड ने 8 मार्च को केवल उन वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

