Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, देखें कितने ने पास की परीक्षा, कौन रहे टॉपर
Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं के परिणाम रिलीज होने के बाद आपत्ति जताने और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। बीते दिन इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में 31 मार्च को रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया का 1 अप्रैल को आया और 2 अप्रैल से यह प्रोसेस शुरू भी हो गया है।

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षा रिजल्ट स्क्रूटनी को लेकर भी नोटिस जारी हो गया है। बिहार बोर्ड परिणाम पर आपत्ति जताने की डेट भी घोषित हो गई है। Bihar Board Matric 10th Result 2022 देखने वाले छात्र 2 अप्रैल से आपत्ति जताने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यह स्क्रूटनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से ही की जाएगी। नीचे आप इस संबंध में पूरी स्टोरी देख सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2022: Check Result and Apply for Scrutiny here
बिहार बोर्ड स्कोरकार्ड से संबंधित अन्य जानकारियों और अलग अलग तरह के रिजल्ट से जुड़े आंकड़ों के लेटेस्ट अपडेट के लिए आप यहां हमारे साथ इस पेज पर बने रहें। बीएसईबी का यह परिणाम 12वीं की ही तरह ऑनलाइन जारी हुआ था और अब 10वीं का भी हो चुका है। शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से ही घोषित किया गया था। 16 से 17 लाख के बीच छात्र कक्षा 10वीं परीक्षा रजिस्ट्रेशन करने वाले थे। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच किया गया था और इस बार रिकॉर्ड समय में बोर्ड ने रिजल्ट भी जारी कर दिया है।
Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check Board Exam Result, Latest Govt Jobs Notification, Results here
Bihar Board 10th Result 2022 - 17 लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित
बिहार बोर्ड (बीएसईबी) ने 31 मार्च को मैट्रिक, कक्षा 10, परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा की थी। मैट्रिक, कक्षा 10 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए कुल 17 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in, onlineonlinebseb.in पर बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2022: यहां देखें टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1: रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ
रैंक 2: सानिया कुमारी 486 अंकों के साथ
रैंक 2: विवेक कुमार थंकुर 486 अंकों के साथ
रैक 3: प्रयाग कुमारी 485 अंकों के साथ
रैंक 4: निर्जला कुमारी 484 अंकों के साथ
रैंक 5: अनुराग कुमार 483 अंकों के साथ
रैंक 5: सुसान कुमार 483 अंकों के साथ
रैंक 5: निखिल कुमार 483 अंकों के साथ
Bihar Board 10th Result 2022: डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट
स्टेप 1: सबसे पहले मोबाइल पर Digilocker ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2: अपनी बेसिक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: अब बोर्ड रिजल्ट के ऑप्शन पर जाकर डाउनलोड मार्कशीट सेलेक्ट करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सब्मिट करें।
स्टेप 5: मार्कशीट आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
Bihar Board 10th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने जारी किया था रिजल्ट
बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इसकी जानकारी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी साझा की गई थी।
Bihar Board 10th Result 2022: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
मार्कशीट में सभी विषयों में प्राप्त नंबर, मैक्सिमम मार्क्स और पास, फेल या एसेंसिशल रिपीट की जानकारी मिलेगी। इसमें छात्र अपना नाम, पिता का नाम आदि भी देख सकेंगे।
Bihar Board 10th Result 2022: लड़कियों का रहा दबदबा
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल भी लड़कियों का दबदबा रहा। टॉप करने वालों में पहला स्थान रामयणी रॉय ने हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर सानिया कुमारी और विवेक ठाकुर रहें।
Bihar Board 10th Result 2022: टॉपरों को मिलेगा पुरस्कार
बीएसईबी कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले 10 रैंक होल्डर्स को ईनाम दिया जाएगा। पहले टॉपर को 1 लाख, सेकेण्ड टॉपर को 75,000 और थर्ड टॉपर को 50,000 रुपये मिलेंगे। वहीं रैंक 4 से 10 तक प्रत्येक छात्र को 10,000 रुपये मिलेंगे।
Bihar Board 10th Result 2022: रामायणी रॉय ने किया टॉप
रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 में 487 अंकों के साथ टॉप किया है। लगभग 4,24, 857 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि दूसरे ने 5,10,411 और तृतीय श्रेणी में 3,47,637 छात्रों ने प्रबंधन किया।
Bihar Board 10th Result 2022: दोबारा हुई थी गणित की परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के दौरान गणित का पेपर लीक हो गया था। जिसके चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। दोबारा इसका आयोजन 24 मार्च को हुआ था। इसके लिए छात्रों को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने के लिए कहा गया था।
Bihar Board 10th Result 2022: टॉपरों की लिस्ट में 47 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह
बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 के टॉपर्स 2022 की सूची जारी कर दी है। BSEB 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट में कुल 47 छात्रों ने जगह बनाई है। सूची को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
Bihar Board 10th Result 2022: प्रथम श्रेणी में जानें कितने परीक्षार्थी हुए पास
बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम श्रेणी में कुल 4,24,597 छात्र उत्तीर्ण हुए है। वहीं सेकेंड डिवीजन में 5,10,411 और थर्ड डिवीजन में 3,47,637 पास हुए है।
Bihar Board 10th Result 2022: जानिए कितने परीक्षार्थियों ने पास की परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2022 में 7,90,920 लड़कियों और 8,20,179 लड़कों सहित कुल 16,11,099 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से लगभग 6,08,861 लड़कियों और 6,78,110 लड़कों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2022 पास की है।
Bihar Board 10th Result 2022: परिणाम के साथ जारी किए गए स्टैटिक्स
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 के साथ ही बीएसईबी ने इसके आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड ने यह भी साझा किया कि बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 17 से 24 फरवरी तक राज्य भर के 1,525 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
Bihar Board 10th Result 2022: ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या scrutiny.biharboardonline.com पर जाएं।
निर्दिष्ट स्क्रूटनी या रीचेक लिंक को क्लिक कीजिए।
रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित तमाम विवरण दर्ज करें।
सिस्टम-जनरेटेड एप्लिकेशन आईडी का उपयोग कर लॉग इन करें।
हर विषय के सामने बॉक्स पर क्लिक करके स्क्रूटनी या रीचेक के लिए विषय चयन करें।
'शुल्क भुगतान' विकल्प पर क्लिक करें और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी फीस का भुगतान करें।
Bihar Board Result: 10वीं कक्षा में 79.88 प्रतिशत छात्र पास
बिहार बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में इस बार बिहार बोर्ड से 10वीं कक्षा में 79.88 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसके अलावा दाउद नगर के रामयणी राय ने भी टॉप किया। बीएसईबी के अंदर टॉप 5 में 4 छात्राओं ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि टॉप 10 में 47 छात्र हैं, जिनमें से टॉप 3 में पटना का एक भी छात्र नहीं है।
Bihar Board Result: 30 से कम मार्क्स होने पर ग्रेस मार्क्स पॉलिसी
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को हर विषय में 100 में से 30 अंक लाने की जरूरत है। जो भी लोग 30 अंक लाने में असमर्थ रहा उसे ग्रेस मार्क्स पॉलिसी आधार पर पास किया जाएगा। ग्रेस मार्क्स से अगली कक्षा में प्रमोट होने का ऑप्शन होता है या फिर कंपार्टमेंटल परीक्षा में भी छात्र शामिल हो सकते हैं।
Bihar Board Result: कैसे मिलेगी मार्कशीट
बिहार बोर्ड बाद में स्कूलों को मार्कशीट भेजेगा। छात्रों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी एवं सर्टिफिकेट अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट्स पर प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध है। बिहार बोर्ड मार्कशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से डिजी लॉकर ऐप का उपयोग करते हुए रिजल्ट देख सकते हैं।
BSEB 10th Result 2022: परिणाम देखने के स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद अब ‘BSEB Class 10th Result 2022’ पर जाएं।
इसके बाद रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
इसे सब्मिट करने के बाद ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Bihar Board Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शिक्षा मंत्री?
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार बोर्ड की तारीफ की है। उनका कहना है कि एक समय था जब दूसरे बोर्ड में बच्चे नोमिनेशन किया करते थे लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि दूसरे राज्यों के छात्र बिहार बोर्ड को मीडियम बनाकर परीक्षा दे रहे हैं। इस बदलते बिहार और बदलती शिक्षा प्रणाली की शिक्षा विभाग मंत्री ने जमकर तारीफ की है।
Bihar Board Result: छात्रों से जुड़े आंकड़े
कुल मिलाकर छात्रों की संख्या - 16,11,199
फेल हुए छात्रों की संख्या - 3,24,028
परीक्षा में पास हुए छात्रों की संख्या - 12,87,871
Bihar Board Result: किस श्रेणी में कितने छात्र
यहां आप देख सकते हैं कि कितने उम्मीदवार कौन सी डिवीजन में पास हुए हैं।
- 3,47,637 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए।
- 5,10,441 स्टूडेंट्स द्वितीय श्रेणी में पास हुए।
- 4,24,597 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए।
Bihar Board Result: बिहार एजुकेशन बोर्ड रिजल्ट
बीएसईबी यानी बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के मामले में रिकॉर्ड बनाया गया है। ऐसा पहली बार है कि परिणाम को मार्च महीने में जारी किया गया है। बिहार बोर्ड रिजल्ट 8 लाख 20 हजार छात्र और 7 लाख 90 हजार छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुई थी।
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड में पास छात्रों का प्रतिशत
बिहार बोर्ड से 10वीं में 79.9 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। दाऊद नगर रामयणी राय ने टॉप किया है और टॉप 5 में 4 छात्राओं ने भी जगह बनाई है। ऐसे में टॉप 10 में 47 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा टॉप 3 में पटना का एक भी छात्र शामिल नहीं है।
BSEB, Bihar Board Result Websites: बिहार बोर्ड की सभी वेबसाइट्स
बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं के 16.49 लाख उम्मीदवार का रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट घोषणा 3 बजे शिक्षा मंत्री विजय चौधरी की ओर से शिक्षा विभाग सभागार में की। बोर्ड रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और onlinebseb.in, results.biharboardonline.com पर देखें जा सकते हैं।
Bihar Board Result: डेबिट या क्रेडिट कार्ड से दें स्क्रूटनी फीस
ऑनलाइन स्क्रूटनी आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन स्क्रूटनी आवेदन की लास्ट डेट: 8 अप्रैल, 2022
आवेदन शुल्क प्रति विषय 70/- रुपये रखा गया है, जिसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन किसी मोड से भुगतान करना होगा।
Bihar Board 10th Result Scrutiny: आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- बिहार स्कूल परीक्षा समिति आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 'अप्लाई फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा') लिंक को क्लिक करें।
- जरूरी विवरण का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें और साथ रोल नंबर सहित विवरण दर्ज करें।
- यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करने के बाद 'अप्लाई फॉर स्क्रूटनी' विकल्प पर क्लिक करें
- लागू शुल्क का भुगतान करें और सब्मिट कर दें।
Bihar Board BSEB Class 10th Result Scrutiny 2022: ऐसे करें आवेदन
- बिहार स्कूल परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'अप्लाई फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा') के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी विवरण का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें और इसके साथ रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
Bihar Board 10th Result के आंकड़े
बिहार बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 की स्क्रूटनी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी। कुल 4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, जबकि 5,10,411 छात्र द्वितीय श्रेणी, 3,47,637 तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। साथ ही 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है।
Bihar Board Scrutiny 2022: इस वेबसाइट से करें आवेदन
बिहार बोर्ड के छात्र बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10वीं मैट्रिक परिणाम 2022 स्क्रूटनी के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है।
Bihar Board Result Recheck: 2 अप्रैल से शुरू हुई रीचेकिंग की प्रक्रिया
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 31 मार्च को अपने कक्षा 10 के बोर्ड के परिणाम जारी किए। जहां 79.88 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की, वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2 अप्रैल, 2022 से रीचेकिंग के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
इन वेबसाइट पर देखें आधिकारिक सूचना
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
Bihar Board Class 10 Result: गणित का पेपर हुआ था लीक
गणित का पेपर लीक होने के चलते दोबारा एग्जाम कराए गए थे। परीक्षा के अंकों के पुनर्मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए गए हैं। कक्षा 10 बीएसईबी परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय के सिद्धांत भाग में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रत्येक विषय के व्यावहारिक में कुल अंकों का 40 प्रतिशत प्राप्त करना जरूरी था।
Bihar Board Class 10 Result: किसी भी परीक्षार्थी का नहीं बाकी है पेंडिंग रिजल्ट
बीएसईबी का दावा है कि इंटर के बाद मैट्रिक में भी एक भी छात्र का रिजल्ट पेंडिंग नहीं रहा है। सभी छात्रों को उनके अंक पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। बोर्ड द्वारा नये सॉफ्टवेयर से रिजल्ट तैयार किया गया है।
Bihar Board Class 10 Result: जानिए कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
बिहार बोर्ड के अनुसार इस बार चार हजार के लगभग छात्रों का रिजल्ट कंपार्टमेंट का आयोजन किया गया था। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा।
Bihar Board Class 10 Result: जानिए टॉपर्स को क्या मिलेगा ईनाम
बीएसईबी कक्षा 10वीं के टॉप 10 रैंक होल्डर्स को लैपटॉप और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टॉपर को 1 लाख, सेकेण्ड टॉपर को 75,000 और थर्ड टॉपर को 50,000 रुपये मिलेंगे. इसके बाद रैंक 4 से 10 तक प्रत्येक छात्र को 10,000 रुपये मिलेंगे।
Bihar Board Class 10 Result: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 घोषित हो गए हैं। मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड, व्यक्तिगत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। छात्रों को कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 बिहार बोर्ड के कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट एकत्र करने की आवश्यकता है।
Bihar Board Class 10 Result: कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
1. आधिकारिक वेबसाइट- inter22spl.biharboardonline.com पर जाएं।
2. अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से लॉगिन करें।
3. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें।
4. इस स्टेप पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें।
यहां चेक करें स्क्रूटनी से संबंधित अपडेट
Bihar Board Class 10 Result: स्क्रूटनी के लिए जानें कितना देना होगा शुल्क
बीएसईबी स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को प्रति पेपर 70 रुपये का शुल्क देना होगा। पुन: जांच के लिए आवेदन प्रक्रिया मानक है। कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा और अपना आवेदन आईडी बनाना होगा।
Bihar Board Class 10 Result: जानिए कितने परीक्षार्थियों ने पास की परीक्षा
इस वर्ष कुल 12.86 लाख (12,86,971) छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। जिनमें से 4.24 लाख (4,24,597) छात्रों ने प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी- 5.10 लाख (5,10,441), तृतीय श्रेणी- 3.47 लाख (3 ,47,637) हासिल की।
Bihar Board 10th Result: असंतुष्ट उम्मीदवारों लिए प्रक्रिया शुरू
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 2 अप्रैल, 2022 से कक्षा 10 की स्क्रूटनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार जो बिहार कक्षा 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए और अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Board Class 10 Result: ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
अपना फ़ोन ब्राउज़र खोलकर आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करें।
सर्च बार पर biharboardonline.bihar.gov.in टाइप करें।
होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
रिजल्ट आपको दिखने लगेगा, मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय मैट्रिक परिणाम
बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पांच छात्र टॉप 10 रैंक में हैं।
प्रिया राज (रैंक 6)
सत्यम सारथी (रैंक 8)
राजीव कुमार (9)
आयुष कुमार, और ऋषिकांत कुमार (10)
Bihar board 10th result 2022: आगे क्या होगा?
बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम अब घोषित किए गए हैं, ये कार्यक्रम आगे हैं:
उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच यानी स्क्रूटनी या पुनर्मूल्याकन की प्रक्रिया रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए होगी।
विशेष, कम्पार्टमेंट परीक्षा को किसी विषय में फेल होने वाले छात्र के लिए आयोजित किया जाएगा।
Bihar Board Result: रिकॉर्ड समय में आया परिणाम
BSEB यानी बिहार एजुकेशन बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया है. पिछले साल, परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। यह बात 31 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री की ओर से भी कही गई।
Bihar Board Result: बीएसईबी कक्षा 10 रिजल्ट 2022 स्क्रूटनी आवेदन करने के स्टेप्स
वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं और 'एप्लाइड फॉर स्क्रूटनी पर क्लिक करें।
वैकल्पिक रूप से स्क्रूटनी.biharboardonline.com पर रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पंजीकरण करें।
स्क्रूटनी आवेदन संख्या अगले पेज पर प्रदर्शित होगी। लॉग इन करके अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ प्रयोग करें।
जिस विषय के लिए आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए दिए गए अप्लाई बटन पर क्लिक करें और 75 रुपये प्रति विषय फीस भरें।
Bihar board 10th toppers 2022: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर
1. रामायणी रॉय
2. सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर
3. प्रज्ञा कुमारी
4. निर्जला कुमारी
5. अनुराग कुमार
5. सुसेन कुमार
5. निखिल कुमार
Bihar Board Sarkari Result: स्क्रूटनी को लेकर अपडेट
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी के लिए नीचे बताए पूरे प्रोसेस को पूरा करने के बाद शुल्क यानी फीस का भुगतान कर दें। बिहार बोर्ड ने गुरुवार, 31 मार्च को मैट्रिक या कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे और अब पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज से ही शुरू हुई है।
Bihar Board Result: स्क्रूटनी का वैकल्पिक तरीका
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए वैकल्पिक रूप से आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं और रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ पंजीकरण करें। स्क्रूटनी आवेदन संख्या अगले पेज पर प्रदर्शित की जाएगी।
Bihar Board Result: बीएसईबी स्क्रूटनी की फीस
बिहार बोर्ड 10वीं के उम्मीदवारों को स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 70 रुपये का शुल्क देना होगा। बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर 'एप्लाइड फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2022)' पर क्लिक करें।
BSEB Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड परिणाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2 अप्रैल को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 की स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक खोलेगा। जो उम्मीदवार अपने BSEB कक्षा 10 के परिणाम से खुश नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 8 अप्रैल तक biharboardonline.bihar.gov पर आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Board BSEB 10th Result: स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू
बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम की जांच 2022: बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम की जांच 2022: बिहार बोर्ड (बीएसईबी) कक्षा 10वीं या मैट्रिक परिणाम (आंसर शीट) की स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए, छात्र 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
