IPL 2022, KKR vs PBKS Match Highlights: आंद्रे रसेल के आतिशी अर्धशतक की बदौलत, केकेआर ने दी पंजाब को 6 विकेट से मात
KKR vs PBKS, IPL 2022: आईपीएल 2022 के आठवें मुकाबले में आंद्रे रसेल के आतिशी अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

IPL 2022, KKR vs PBKS Match Highlights: आईपीएल के 15वें सीजन के आठवें मुकाबले में आंद्रे रसेल की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी। जीत के लिए मिले 138 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 14.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। रसेल ने 31 गेंद में 70 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के जड़े। उन्होंने सैम बिलिंग्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 गेंद में नाबाद 90 रन की साझेदारी की। 7 ओवर में 51 रन पर 4 विकेट गंवाकर केकेआर मुश्किल में नजर आ रही था लेकिन अगले 7.3 ओवर में रसेल और बिलिंग्स ने टीम को जीत दिला दी। राहुल चाहर पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके। उमेश यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पॉवरप्ले में केकेआर ने बनाए थे 2 विकेट खोकर 51 रन
जीत के लिए 138 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे 11 गेंद में 12 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर ओडेन स्मिथ के हाथों लपके गए। इसके कुछ देर बाद वेंकटेश अय्यर भी 38 के स्कोर पर 3(7) रन बनाकर ओडेन स्मिथ की गेंद पर लपके गए। पॉवरप्ले के खत्म होने पर केकेआर ने 2 विकेट पर 51 रन बना लिए थे।
राहुल चाहर ने दो विकेट लेकर बढ़ाई कोलकाता की मुश्किल
सातवें ओवर में लेग स्पिनर राहुल चाहर ने कहर परपाते हुए श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा के विकेट झटके। श्रेयस ने 15 गेंद में 26 रन बनाकर रबाडा के हाथों लपके गए। इसके बाद नीतीश राणा खाता खोले बगैर एलबीडब्लू हो गए। ऐसे में 7 ओवर में केकेआर का स्कोर 51 रन पर 4 विकेट हो गया और टीम मुश्किल में नजर आने लगी।
रसेल ने जड़े 8 छक्के, 31 गेंद में बनाए 70 रन
ऐसे में बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल ने वो खेल दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर रसेल ने मैदान पर चौकों छक्कों की बारिश कर दी। ओडेन स्मिथ के फेंके 12वेंओवर में 4 छक्कों सहित कुल 30 रन बटोरकर केकेआर की जीत पक्की कर दी। 15वें ओवर में रसेल ने लिविंगस्टोन की दूसरी और तीसरी गेंदों पर दो छक्के जड़कर केकेआर को 33 गेंद और 6 विकेट रहते जीत दिला दी। रसेल ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत में 31 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं बिलिंग्स ने 23 गेंद में 24 रन की नाबाद पारी खेली। रसेल और बिलिंग्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 47 गेंद में नाबाद 90 रन की साझेदारी हुई।
जीत के लिए कोलकाता को मिला 138 रन का लक्ष्य
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम वानखड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई। जीत के लिए केकेआर को 20 ओवर में 138 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। पंजाब के लिए भानुका राजपक्षे सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 9 गेंद में 31 रन की पारी खेली। उनके बाद कगिसो रबाडा ने 16 गेंद में 25 रन की पारी खेली। उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं टिम साउदी और के खाते में दो सफलता लगी। मावी, रसेल और नरेन के खाते में 1-1 विकेट आए।
खराब रही पंजाब की शुरुआत, पहले ही ओवर में गंवाया विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में उमेश यादव की गेंद पर एलबीडब्लू होकर कप्तान मयंक अग्रवाल चलते बने। उन्होंने 1 रन बनाए।
भानुका राजपक्षे ने खेली 9 गेंद में 31 रन की आतिशी पारी
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए भानुका राजपक्षे ने तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 गेंद में 31 रन की ताबड़तोड़़ पारी खेलकर पंजाब को पचास रन के करीब पहुंचा दिया। पारी के चौथे ओवर में उन्होंने शिवम मावी के खिलाफ हमला बोला और चार गेंद में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन जड़ दिए लेकिन पांचवीं गेंद पर वो टिम साउदी के हाथों लपके गए। इस तरह टीम का स्कोर 43 रन पर 2 विकेट हो गया।
6 ओवर में बनाए थे 3 विकेट पर 62 रन
4.4 ओवर में पंजाब ने अपना 50 रन पूरे कर लिए। लेकिन छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन टिम साउदी की गेंद पर विकेट के पीछे सैम बिलिंग्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 15 गेंद में 16 रन बनाए। जब धवन आउट हुए तब टीम का स्कोर 62 रन था। पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन था।
10 ओवर में पंजाब ने बनाए 5 विकेट पर 85 रन
पॉवरप्ले खत्म होने के बाद लियम लिविंगस्टोन और राज बावा ने कुछ देर विकेटों की पतझड़ रोकने की कोशिश की लेकिन नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन 19(16) रन बनाकर उमेश यादव का दूसरा शिकार बने। इसके बाद राज बावा भी 11(13) रन बनाकर नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। 10 ओवर में पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 85 रन हो गया था।
रबाडा ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
5 विकेट गंवाने के बाद पंजाब के रनों की रफ्तार कम हो गई और विकेट लगातार गिरते रहे। लेकिन 17वें ओवर में कगिसो रबाडा ने टिम साउदी के खिलाफ हमला बोलते हुए पहली तीन गेंद पर दो चौके और एक छक्का जड़ दिया। इसके बाद 18वें ओवर में रबाडा ने शिवम मावी की पहली दो गेंदों पर चौका जड़कर टीम को 128 रन तक पहुंचा दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ओडेन स्मिथ ने शानदार छक्का जड़कर स्कोर को 137 रन तक पहुंचा दिया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर रबाडा 16 गेंद में 25 रन बनाकर साउदी के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अर्शदीप रन आउट हो गए। इसके साथ ही पंजाब की पारी का अंत हो गया।
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसकी वजह रात को पड़ने वाली ओस को बताया है। कोलकाता की टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। शेल्डन जैक्सन की जगह शिवम मावी को टीम में शामिल किया गया है। सैम बिलिंग्स विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं पंजाब किंग्स ने भी एक बदलाव टीम में किया है। कगिसो रबाडा संदीप शर्मा की जगह एकादश में आए हैं।
पंजाब के खिलाफ कोलकाता का पलड़ा रहा है भारी
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 29 मैच खेले गए हैं जिसमें से 19 में बाजी कोलकाता के और 10 में पंजाब के हाथ लगी है। पिछले दो सीजन में दोनों टीमों के बीच बराबरी रही है। 4 मुकाबलों में दोनों ने दो-दो अपने नाम किए हैं। पिछले दोनों सीजन में दोनों के खाते में एक-एक मैच गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11( Kolkata Knight Riders Playing XI):
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब की संभावित प्लेइंग 11( Punjab Kings Playing XI):
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), 4 लियम लिविंगस्टोन, राज अंगद बावा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा।
उमेश यादव चुने गए मैन ऑफ द मैट
4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटकने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वो दूसरी बार टीम की जीत के हीरो बने हैं। केकेआर ने सीजन में दो मैच जीते हैं और दोनों ही बार मैन ऑफ द मैच उमेश यादव बने हैं।
धमाकेदार जीत के बाद खुशी का पल
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 6 विकेट से जीता केकेआर, रसेल ने की छक्कों की बारिश
15वें ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर आंद्रे रसेल ने केकेआर को 6 विकेट से 33 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। रसेल ने 31 गेंद में 70 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 चौके और 8 छक्के जड़े। बिलिंग्स 23 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 14 ओवर में कोलकाता ने बनाए 4 विकेट पर 128 रन
आंद्रे रसेल ने आतिशी अर्धशतक जड़कर कोलकाता को जीत के करीब 14वें ओवर में ही पहुंचा दिया है। 14 ओवर में केकेआर ने 4 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। रसेल 58 (29) और बिलिंग्स 23(22) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: राहुल की शानदार गेंदबाजी जारी
राहुल चाहर ने 13वें ओवर में आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स को बांधे रखा और केवल 5 रन दिए। 13 ओवर में केकेआर ने 4 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। रसेल 46 (25) और बिलिंग्स 22 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए कोलकाता को 42 गेंद में 24 रन और बनाने हैं।
रसेल ने 26 गेंद में जड़ा आतिशी अर्धशतक
आंद्रे रसेल ने पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के जड़े। आईपीएल में रसेल का यह 10वां अर्धशतक है इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में 150 छक्के भी पूरे कर लिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: ओडेन स्मिथ के ओवर में रसेल-बिलिंग्स ने जड़े 30 रन
12वें ओवर में आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने ओडेन स्मिथ के ओवर में 30 रन बटोकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। इस ओवर में रसेल ने 3 छक्के और एक चौका जड़ा। वहीं फ्री हिट पर बिलिंग्स ने शानदार छक्का जड़कर ओवर का अंत किया। रसेल 44 (21) और बिलिंग्स 20 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। इसी ओवर में दोनों के बीच 30 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 11 ओवर में केकेआर ने बनाए 4 विकेट पर 79 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। रसेल 21(15) और बिलिंग्स 14 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर ने अपने तीसरे ओवर में 6 रन खर्च किए। जीत के लिए केकेआर को 54 गेंद में 59 रन और बनाने हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: रसेल ने शुरू की छक्कों की बारिश, 10 ओवर में कोलकाता ने बनाए 73 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार के इस ओवर में आंद्रे रसेल ने दो शानदार छक्के जड़े और कुल 17 रन बटोरे। जीत के लिए अब केकेआर को 60 गेंद में 65 रन और बनाने हैं। रसेल 17 (11) बिलिंग्स 12(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: राहुल चाहर की कसी हुई गेंदबाजी जारी
अपने पहले ओवर में मेडन के साथ दो विकेट झटकने के बाद राहुल चाहर ने नौवें ओवर में भी कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। 9 ओवर में केकेआर ने 4 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। रसेल 2 (6) और सैम बिलिंग्स 11 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल 2 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं। जीत के लिए कोलकाता को 66 गेंद में 82 रन और बनाने हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 8 ओवर में कोलकाता ने बनाए 4 विकेट पर 54 रन
138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पारी लड़खड़ा गई है। 8 ओवर में 4 विकेट खोकर केकेआर ने 54 रन बना लिए हैं। सैम बिलिंग्स 10 (10) और आंद्रे रसेल 1 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए केकेआर को 72 गेंद में 84 रन और बनाने हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: राहुल चाहर की फिरकी में फंसे नीतीश राणा
सातवें ओवर की छठी गेंद पर श्रेयस अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा राहुल चाहर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने फैसले को चुनौती दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 7 ओवर में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। अपने पहले ओवर में राहुल ने कोई रन नहीं दिया और 2 विकेट झटके।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: राहुल चाहर ने किया श्रेयस अय्यर का शिकार
राहुल चाहर ने गेंदबाजी के लिए आते ही चौथी गेंद पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को चलता कर दिया। अय्यर स्लॉग स्वीप खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। रबाडा ने उनका कैच लपका। अय्यर ने 26 (15) रन बनाए और इस पारी के दौरान 5 चौके जड़े।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 6 ओवर में केकेआर ने बनाए 2 विकेट पर 51 रन
पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 26 (11) और सैम बिलिंग्स 8 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में रबाडा ने 9 रन दिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 5 ओवर में केकेआर ने बनाए 2 विकेट पर 42 रन
केकेआर ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 21 (9) और सैम बिलिंग्स 4 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। बिलिंग्स ने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। स्मिथ ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए और वेंकटेश अय्यर का अहम विकेट हासिल किया।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पचास रन के पार पहुंचा कोलकाता
केकेआर ने जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.5 ओवर में अपने पचास रन पूरे कर लिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: वेंकटेश अय्यर बने स्मिथ का शिकार
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद में में वेंकटेश अय्यर ने ओडेन स्मिथ की गेंद पर कवर की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की ऐसे में वहां खड़े बरार ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। वेंकटेश एक बार फिर नाकाम रहे और 7 गेंद में केवल 3 रन बना सके।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 4 ओवर में केकेआर ने बनाए 1 विकेट पर 33 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 16 (7) और वेंकटेश अय्यर 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए। इस दौरान एक चौका श्रेयस अय्यर ने जड़ा।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 3 ओवर में केकेआर ने बनाए 1 विकेट पर 25 रन
रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे ओवर में शानदार शुरुआत करते हुए अर्शदीप की गेंद पर दो चौके जड़े। 3 ओवर में केकेआर ने 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। श्रेयस 4 गेंद में 9 और वेंकटेश अय्यर 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए।
बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर
रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: रहाणे बने रबाडा का शिकार, कोलकाता ने गंवाया पहला विकेट
अजिंक्य रहाणे अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर ओडेन स्मिथ के हाथों लपके गए। रहाणे ने 12 (11) रन बनाए और इस दौरान 3 चौके जड़े। पंजाब ने 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: कोलकाता ने पहले ओवर में बनाए 8 रन
पंजाब के खिलाफ जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने पहले ओवर में अर्शदीप के खिलाफ दो चौके जड़े। रहाणे 8 (6) और वेंकटेश अय्यर 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर
जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी उतरी है। पंजाब के लिए आगाज अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
कोलकाता को मिला जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य
137 रन पर ढेर हुई पंजाब किंग्स की टीम
19वें ओवर की पहली दो गेंद पर रबाडा और अर्शदीप सिंह के विकेट गंवाते ही पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। रबाडा का शानदार कैच आंद्रे रसेल की गेंद पर टिम साउदी ने पकड़ा इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। रबाडा ने 16 गेंद में 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 18 ओवर में पंजाब ने बनाए 8 विकेट पर 137 रन
पंजाब किंग्स के पुछल्ले बल्लेबाजों कगिसो रबाडा और ओडेन स्मिथ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 18 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया है। शिवम वाली के इस ओवर में पंजाब ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 17 रन जोड़े। रबाडा 25 (15) और स्मिथ 9 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: रबाडा ने की साउदी की धुनाई, साउदी की गेंद पर जड़े 16 रन
पारी के 17वें ओवर में कगिसो रबाडा ने टिम साउदी की पहली तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद नो बॉल हो गई। इसके बाद अगली गेंद पर रबाडा ने 1 रन लिया और स्ट्राइक ओडेन स्मिथ के हाथों में सौंप दी। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर स्मिथ कोई रन नहीं बना सके। 17 ओवर में पंजाब ने ृ8 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। रबाडा 16(12) और स्मिथ 3(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 16 ओवर में पंजाब ने बनाए 8 विकेट पर 104 रन
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। कगिसो रबाडा 1(7) और ओडेन स्मिथ 3(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने आखिरी ओवर में 2 रन दिए और 4 ओवर में 14 रन खर्च करके कोई सफलता नहीं हासिल कर सके।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: राहुल चाहर को आउट कर उमेश ने पूरा किया चौका
उमेश यादव ने बरार को आउट करने को दो गेंद बाद बल्लेबाज करने आए राहुल चाहर को शॉर्ट पिच गेंद पर नीतीश राणा के हाथों स्लिप में कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। यह पंजाब की पारी का आठवां और उमेश यादव का चौथा विकेट था। राहुल चाहर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 15 ओवर में पंजाब ने बनाए 8 विकेट पर 102 रन
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। अपने कोटे के आखिरी ओवर में उमेश यादव ने कोई रन नहीं दिया और स्पेल का अंत 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट के साथ किया। जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: उमेश ने किया बरार का शिकार
उमेश यादव ने अपने आखिरी और पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बरार को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया और कोलकाता को सातवीं सफलता दिलाई। बरार ने 14 (18) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 14 ओवर में पंजाब ने बनाए 6 विकेट पर 102 रन
पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। बरार 14 (16) और ओडेन स्मिथ 2 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
100 रन के पार पहुंचा पंजाब
पंजाब किंग्स ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने 100 रन पूरे कर लिए। नरेन इस ओवर की शुरुआत लगातार दो व्हाइड के साथ की ऐसे में पहली गेंद पर 1 रन आते ही पंजाब के 100 रन पूरे हो गए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 13 ओवर में पंजाब ने बनाए 6 विकेट पर 97 रन
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। टिम साउदी ने अपने तीसरे ओवर में 5 रन देकर एक शिकार किया। हरप्रीत बरार 12 (14) और ओडेन स्मिथ 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: शाहरुख खान का साउदी ने किया शिकार
13वें ओवर की पहली गेंद पर टिम साउदी की शॉर्ट गेंद को मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश में शाहरुख खान नीतीश राणा के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 गेंद का सामना किया और अपना खाता नहीं खोल पाए। इस विकेट के साथ ही टिम साउदी ने टी20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब ने 12 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 92 रन
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। शाहरुख खान 0 और बरार 8 रन बनाकर खेल रहे हैं
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब का स्कोर 12 ओवर, 92/5 रन
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब ने 11 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 86 रन
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने तीसरे ओवर में केवल 1 रन दिए। शाहरुख खान 0 और बरार 2 रन बनाकर खेल रहे हैं
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब का स्कोर 11 ओवर, 86/5 रन
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब ने 10 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 85 रन
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। शाहरुख खान 0(2) और हरप्रीत बरार 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
राज बावा बने सुनील नरेन का शिकार
अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले राज बावा को सुनील नरेन ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। इससे ठीक पहले बावा ने नरेन की गेंद पर शानदार चौका जड़ा था। पहले मैच में पहली गेंद पर आउट होने वाले बावा 11 (13) रन बनाकर आउट हुए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: उमेश यादव ने लिविंगस्टोन को भेजा पवेलियन
उमेश यादव ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन को बाउंड्री पर टिम साउदी के हाथों लपकवा दिया। लिविंगस्टोन ने 19 (16) रन बनाए। 9 ओवर में पंजाब ने 78 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। बावा 5(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन
पंजाब ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टोन 10 (6) और राज बावा 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। साउदी अपने दूसरे ओवर में मंहगे साबित हुए और 11 रन दिए लेकिन शिखर धवन को चलता कर दिया।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन
पंजाब ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टोन 12 (8) और राज बावा 1(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर में 3 रन दिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पंजाब ने बनाए 8 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन
पंजाब ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टोन 14(11) और राज बावा 3(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नरेन ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन दिए।
गेंदबाजी करने आए सुनील नरेन
श्रेयस अय्यर ने सातवें ओवर की समाप्ति के बाद अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज सुनील नरेन के हाथों में गेंद थमाई है।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: साउदी ने किया धवन का शिकार
छठे ओवर की पांचवीं गेद पर टिम साउदी ने लय में नजर आ रहे शिखर धवन को विकेट के पीछे सैम बिलिंग्स के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। उन्होंने 16 (15) रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।
लिविंगस्टोन ने छक्के के साथ की छठे ओवर की शुरुआत
पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर लियम लिविंगस्टोन ने टिम साउदी की गेंद पर छक्का जड़कर शुरुआत की।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 5 ओवर में पंजाब ने बनाए 2 विकेट पर 51 रन
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 12 (13) और लिविंगस्टोन 4 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में 8 रन खर्च किए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 50 रन के पार पहुंचा पंजाब
पंजाब ने तेज शुरुआत के बाद 4.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे कर लिए। लिविंगस्टोन 3 और धवन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए वरुण चक्रवर्ती
कप्तान अय्यर ने पांचवें ओवर में ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के हाथों में गेंद थमा दी।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: मावी ने किया राजपक्षे का शिकार, 4 ओवर में पंजाब ने बनाए 2 विकेट पर 43 रन
पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। धुनाई के बाद शिवम मावी ने पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। लियम लिविंग्स्टोन 0(1) और शिखर धवन 10(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: शिवम मावी की हुई पहले ही ओवर में राजपक्षे ने की धुनाई
शिवम मावी के पहले ही ओवर में भानुका राजपक्षे ने हमला बोल दिया। उनकी पहली गेंद पर चौका और दूसरी और तीसरी गेंद पर में मिड ऑन के ऊपर से लगातार दो छक्के जड़ दिए। इसके बाद चौथी गेंद को उन्होंने मिड विकेट की ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया। लेकिन पांचवीं गेंद पर वो कट शॉट खेलने की कोशिश में टिम साउदी के हाथों लपके गए। राजपक्षे 9 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। मावी ने उनका शिकार करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई।
गेंदबाजी में बदलाव, साउदी की जगह आए शिवम मावी
दूसरे ओवर में शानदार शुरुआत करने वाले टिम साउदी की जगह गेंदबाजी पर चौथे ओवर में श्रेयस अय्यर ने शिवम मावी को लगाया है।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 3 ओवर में पंजाब ने बनाए 1 विकेट खोकर 21 रन
पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। भानुका राजजपक्षे 10*(4) और शिखर धवन 10*(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। राजपक्षे ने उमेश यादव के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। वहीं चौथी गेंद पर धवन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में उमेश मंहगे साबित हुए और 14 रन दिए।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: 2 ओवर में पंजाब ने बनाए 1 विकेट खोकर 7 रन
पंजाब किंग्स ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 3 रन बना लिए हैं। भानुका राजजपक्षे 4*(1) और शिखर धवन 2*(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। राजपक्षे ने टिम साउदी के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।
मंयक के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भानुका राजपक्षे
मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद शिखर धवन का साथ देने भानुका राजपक्षे उतरे हैं। वहीं दूसरे छोर से टिम साउदी गेंदबाजी कर रहे हैं।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: पहले ओवर में लगा पंजाब को पहला झटका, उमेश ने किया मयंक का शिकार
केकेआर के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने को पहला झटका पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। मयंक अग्रवाल 5 गेंद में 1 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। शिखर धवन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 1 ओवर में पंजाब ने 1 विकेट खोकर 2 रन बना लिए हैं।
पंजाब की पारी का आगाज करने उतरी मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी उतरी है। कोलकाता के लिए गेंदबाजी का आगाज फॉर्म में चल रहे उमेश यादव कर रहे हैं।
आरसीबी के खिलाफ पंजाब ने की थी धमाकेदार बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया था। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ लक्ष्य का बचाव करने की चुनौती उनके सामने होगी।
कगिसो रबाडा कर रहे हैं पंजाब के डेब्यू
पंजाब की ऐसी है प्लेइंग-11
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), 4 लियम लिविंगस्टोन, राज अंगद बावा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ऐसी है प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता ने टीम में एक बदलाव किया है।
क्या पंजाब के सिंह साबित होंगे किंग?
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: दोनों टीमों को है धमाकेदार भिड़ंत की उम्मीद
KKR vs PBKS, IPL 2022 Live Score: टॉस जीतकर गेंदबाजी चुन रही हैं टीमें
टॉस अबतक टूर्नामेंट में मैच का फैसला कर रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीमें अधिकांश मैच जीत रही हैं। ओस की वजह से लक्ष्य का पीछा करना टीमों के लिए आसान है। आज भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।
पंजाब से मुकाबले के लिए कोलकाता ने कस ली है कमर
पंजाब के जांबाजों ने जमकर बहाया नेट्स पर पसीना
शिकार के लिए तैयार है पंजाब के शेर
पंजाब से मुकाबले के लिए केकेआर है तैयार
KKR vs PBKS, IPL 2022 LIVE: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 29 मैच खेले गए हैं जिसमें से 19 में बाजी कोलकाता के और 10 में पंजाब के हाथ लगी है। पिछले दो सीजन में दोनों टीमों के बीच बराबरी रही है। 4 मुकाबलों में दोनों ने दो-दो अपने नाम किए हैं। पिछले दोनों सीजन में दोनों के खाते में एक-एक मैच गया है।
केकेआर की संभावित प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन, मोहम्मद नबी, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब किंग्स की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियम लिविंगस्टोन, राज अंगद बावा, शाहरुख खान, ओडेन स्मिथ, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और राहुल चाहर।
पंजाब और कोलकाता के बीच है आज भिड़ंत
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। केकेआर दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ इस मुकाबले में पहुंची है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम एक मैच में जीत के साथ इस मुकाबले में पहुंची है। रोचक बात यह है कि केकेआर को आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा वहीं पंजाब को आरसीबी के खिलाफ दर्ज करके इस मैच में पहुंची है।
