लाइव टीवी

UP Board 12th Result 2022: यहां देखें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट और डायरेक्ट लिंक, इन वेबसाइट पर करें चेक

Updated Jun 18, 2022 | 16:34 IST

UP Board 12th Result 2022 Roll Number Wise Link on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in: आज दोपहर 4 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है।

Loading ...
UP Board 12th Result 2022
मुख्य बातें
  • आज जारी होगा यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट
  • 4 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट
  • बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

UP Board 12th Result 2022 Roll Number Wise Link on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 (UP Board Results 2022) जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष यूपी बोर्ड (UP Board 2022) की परीक्षा दी थी उनका परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जा चुका है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक सूचना के मुताबिक आज दोपहर 4 बजे 12वीं का परिणाम (UP Board Class 12th Result) जारी हो गया है। 12वीं के रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम (UP Board Class 10th Result) दोपहर 2 बजे जारी हो गए हैं। (UP Board 12th Result 2022) नीचे डायरेक्ट लिंक को देख सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स की मदद से छात्र अपना परिणाम बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। (UP Board 12th Result 2022) पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड की बात की जाए तो, यूपी बोर्ड के टॉपर्स को कैश प्राइज दिया जाता है। वर्ष 2020 में बोर्ड ने उन छात्रों को एक लाख रुपए का कैश प्राइज दिया था जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था। 

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

कब जारी होगा कक्षा 12वीं का परिणाम? (UP Board 12th Result 2022)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज यानी 18 जून दोपहर 4 बजे जारी किया जा चुका है। रिजल्ट का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया गया है अब छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो छात्र परेशान ना हों, थोड़ी-थोड़ी देर में अपना रिजल्ट चेक करते रहे।

किन वेबसाइट्स पर चेक करें परिणाम?

एक बार जब रिजल्ट जारी हो जाए तब छात्र अपना परिणाम www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in और upmspresults.up.nic.in पर चेक कर सकेंगे। छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वह अपना परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड जरूर कर लें। (UP Board 12th Result 2022)