UP Board 10th Result 2022 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, टॉपर्स को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 08:19 AM IST

UP Board Class 10th Result 2022 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हाल में बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को फर्जी कॉल से आगाह किया गया है। इससे साफ होता है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

google

UP Board Class 10th  Result 2022 Date and Time: यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को फर्जी कॉल से आगाह किया है। इससे साफ होता है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा राज्य के शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यूपीएमएसपी ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच 2 शिफ्ट में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 08 बजकर से शुरू होकर 11 बजकर 15 मिनट तक थी, जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक थी। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था। हालांकि 47 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में अब छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed