UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द, बोर्ड ने परिणाम को लेकर जारी किया नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 08:20 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों के मार्क्‍स बढ़ाने एवं फेल स्‍टूडेंटों को पास करवाने को लेकर कई फेक कॉल आ रहे थे। इसे लेकर यूपी बोर्ड ने एक जरूरी अधिसूचना जारी की है।

google

UP Board 10th,12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी होने वाले कक्षा 10 और 12वीं के रिजल्‍ट का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। मगर इसी बीच परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम में नंबर बढ़ाने को लेकर कई कॉल्‍स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खबर के वायरल होते ही यूपी बोर्ड ने भी इस पर एक्‍शन लिया और नोटिस जारी करते हुए परीक्षार्थियों और उनके माता पिता को आगाह किया। यूपीएसएमपी ने ऐसे कॉल्‍स को फर्जी बताया। साथ ही इस तरह के फोन कॉल्‍स पर संपर्क करने से बचने की बात कही। 

यूपीएमएसपी ने नोटिस जारी कर कहा कि उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण या अंक बढ़ाने में मदद करने के लिए जो कॉल की जा रही है वह फर्जी है। बोर्ड ने उनसे इन कॉलों से दूर रहने और ऐसी घटनाओं की सूचना अधिकारियों को देने का अनुरोध किया। बोर्ड का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की जाएगी। 

End of Feed