UP Board 10th 12th Result 2022: इस दिन जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट! ये है अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 05:53 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से फिलहाल यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जून को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर रिजल्ट जारी हो सकता है।

google

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में लगातार देरी हो रही है। जिससे छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार और लंबा होने की संभावना है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा है कि यूपी बोर्ड 10 वीं व 12 वीं का परिणाम 15 जून के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। जबकि कई लोगों का मानना है कि परिणाम 15 जून को ही जारी किए जाएंगे।

इस बीच अफवाहों का बाजार गर्म है लेकिन यूपीएमएसपी को ओर से रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस फिलहाल जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस बात की उम्मीदें काफी अधिक है कि यूपी बोर्ड का परिणाम आज या कल में तो जारी नहीं होने जा रहा है।एक बार यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी करने के बाद सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देक सकते हैं।

End of Feed