सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, रद्द नहीं होगी 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 02:58 PM IST

सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं होगी! सुप्रीम कोर्ट ने आज याचिका खारिज कर दी और कहा कि अधिकारियों को फैसला लेना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर आगामी सीबीएसई, सीआईएससीई, एनआईओएस और अन्य राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का अनुरोध किया गया था...

google

सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं होगी! सुप्रीम कोर्ट ने आज याचिका खारिज कर दी और कहा कि अधिकारियों को इस बारे में फैसला लेना चाहिए। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर आगामी सीबीएसई, सीआईएससीई, एनआईओएस और अन्य राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। बोर्ड परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई Justices AM Khanwilkar, Dinesh Maheshwari व CT Ravikumar की बेंच ने की।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, रद्द नहीं होगी 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

मामला क्या है?

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) द्वारा आयोजित की जाने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए फिजिकल क्लासेज रद्द करने की मांग वाली याचिका पर 23 फरवरी, 2022 यानी आज सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील ने इस मामले की तत्काल सूची मांगी, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई करने की सहमति दी थी।

End of Feed