RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: इस दिन जारी हो सकते है राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने परसेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 04:13 PM IST

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2022 Date: आरबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

google

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आरबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह तक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

हाल ही में बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आरबीएसई इस सप्ताह के अंत तक या फिर 5 से 10 जून के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज इन खबरों पर पुष्टि कर सकता है या आधिकारिक सूचना जारी कर रिजल्ट की तारीख की घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

End of Feed