RBSE Rajasthan Board Arts 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। आखिरकार छात्रों का इंतेजार खत्म हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम जारी कर दिया गया है। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 1 जून को ही जारी हो गया था। जिसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही राजस्थान बोर्ड 12वीं के आर्ट्स के परिणाम की डेट की घोषित भी कर सकता है।
कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आउट
आर्ट्स स्ट्रीम में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को रिजल्ट जारी करने में कुछ अधिक समय लग गया। लेकिन बोर्ड ने आखिरकार रिजल्ट जारी कर ही दिया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई 12वीं के आर्ट्स के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही थी, और हुआ भी कुछ ऐसा ही। आज यानी 06 जून को बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट जारी कर दिए।
करीब 8 लाख बच्चों ने भरा था नामांकन
आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 8 लाख से अधिक छात्रों के नामांकित होने का अनुमान जताया जा रहा है। पिछले रुझानों के आधार पर, आरबीएसई के लिए आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम आमतौर पर साइंस और कॉमर्स के परिणामों के बाद घोषित किया जाता है। इसलिए, छात्रों को यह उम्मीद थी कि परिणाम जल्द जारी होंगे। अब जब रिजल्ट जारी हो गया है तो, छात्र अपने परिणाम को rajeduboard.rajasthan.gov.in में जाकर देख सकते हैं।
आरबीएसई की 12वीं की परीक्षा 24 मार्च, 2022 से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। साल 2021 में, कोरोना महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए आर्ट्स स्ट्रीम के पास होने का प्रतिशत 99.19 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

