PSEB Punjab Board 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम आज, pseb.ac.in, punjab.indiaresults.com करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 02:14 PM IST

Punjab Board PSEB Class 12th Result 2022 today at www.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

google

Punjab Board PSEB Class 12th Result 2022 today at www.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 12वीं के छात्र बीते काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम आज 27 जून, 2022 को जारी करने जा रहा है। जागरण के एक रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे के बाद जारी कर दिए जाएगें। हालांकि छात्रों को बता दें कि रिजल्ट को लेकर पंजाब बोर्ड की आधिकारिक घोषणा अभी भी सामने नहीं आई है। छात्र कृपया ध्यान दें कि एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाने के बाद सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लिंक कब एक्टिव होगा

जागरण के अनुसार पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की मैरिट लिस्ट आज जारी कर देगा। हालांकि छात्रों के लिए रिजल्ट का लिंक कल मंगलवार को एक्टिव किया जाएगा। जिसके साथ ही छात्र कल ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एक बार फिर ये बता दें कि फिलहाल पंजाब बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

End of Feed