LIVE

Punjab Board PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव, यहां से करें चेक

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 29, 2022, 11:11 IST

Punjab Board, PSEB 12th Result 2022 on www.pseb.ac.in, indiaresults.com: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज, 28 जून को कक्षा 12 परीक्षा के परिणाम दोपहर 3:15 बजे ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिए है। छात्र इन परिणामों को pseb.ac.in के साथ साथ punjab.indiaresults.com से भी देख सकेंगे।

Punjab Board PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव, यहां से करें चेक

Punjab Board, PSEB 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज, 28 जून को कक्षा 12 परीक्षा के परिणाम दोपहर 3:15 बजे ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिए है। छात्र इन परिणामों को pseb.ac.in के साथ साथ punjab.indiaresults.com से भी देख सकेंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12 वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। स्कोर की जांच करने के लिए, छात्रों को punjab.indiaresults.com पर जाना होगा। पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी, जो कि प्रवेश पत्र पर मिल जाएगा।

PSEB 12th Result 2022 Declared: Check Marks here

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को किसी भी त्रुटि से बचने के लिए एडमिट कार्ड के साथ मार्कशीट की जांच करने की भी आवश्यकता है। कक्षा 12 का परिणाम 2022 को प्राइवेट साइट indiaresults.com/ से भी आसानी से देखा जा सकता है।

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 Direct Link | PSEB 10th 12th Result 2022 Roll Number Wise

JUN 29, 2022 11:11 IST

PSEB Results 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत

बता दें बोर्ड इस बार 10वीं 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 29, 2022 10:42 IST

PSEB Results 2022 Live - यहां चेक करें रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्ष परिणाम चेक कर सकते हैं।

pseb.ac.in

psebresults.com

indiaresults.com

JUN 29, 2022 10:12 IST

Punjab Board PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 28 जून को कक्षा 12 की परीक्षा के परिणाम घोषित किए, हालांकि परिणाम लिंक 29 जून को सक्रिय होगा। सभी उम्मीदवार जो बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं।

JUN 28, 2022 16:26 IST

PSEB 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

  • pseb.ac.in.
  • indiaresults.com.
  • examresults.net.
  • results.gov.in.
JUN 28, 2022 15:34 IST

Punjab Board PSEB 12th Results 2022

पंजाब बोर्ड की आरे से आज दोपहर 3:15 बजे ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया. 

JUN 28, 2022 10:11 IST

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 Websites to Check

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट कर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

JUN 28, 2022 09:39 IST

Punjab Board PSEB 12th Results 2022

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. गौरतलब है कि पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 27 जून को जारी किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणवश प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई थी. जिसके बाद अब 28 जून को परिणाम जारी किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं.

JUN 27, 2022 18:06 IST

PSEB Results 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद यदि अंकपत्र में आपका नाम, पिता का नाम, माता का नाम व स्कूल कान कुछ भी गलत होने पर स्कूल में विजिट करें। 

JUN 27, 2022 17:47 IST

PSEB 10th 12th Result 2022 Live यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

हाल ही में पंजाब बोर्ड के शिक्षा मंत्री ने बताया था कि पंजाब बोर्ड के 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद pseb.ac.in या psebresult.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUN 27, 2022 17:32 IST

PSEB results 2022 Live - साल 2020 का पासिंग परसेंटेज

बता दें साल 2020 में पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं में कुल 3 लाख 50 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, छात्रों का पासिंग परसेंटेज 90.98 फीसदी था। इसमें लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 94.83 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 90.99 फीसदी था 

JUN 27, 2022 17:15 IST

Sarkari Result 2022 Live -टॉपर्स की लिस्ट

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पंजाब बोर्ड ने 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट मुख्यमंत्री के कार्यालय पहुंचा दी है। इससे साफ होता है कि पंजाब बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा, इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।

JUN 27, 2022 16:56 IST

PSEB Result 2022 Live - इसलिए हो रही रिजल्ट में देरी

बता दें इस बार विधानसभी चुनाव के कारण पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया गया था। यही कारण है कि रिजल्ट में भी देरी हो रही है। हालांकि अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा, बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 27, 2022 16:33 IST

PSEB Results 2022 Live - शाम तक आ सकता है रिजल्ट

पंजाब बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज शाम तक 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम एकसाथ जारी करेगा। पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट psebresults.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 27, 2022 16:14 IST

PSEB Results 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षा

बता दें कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण पिछले साल पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार प्रदेश सरकार के आदेश के बाद बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी।

JUN 27, 2022 15:52 IST

PSEB Result 2022 Live - कम अंक आने पर क्या करें

वहीं यदि आपके एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आ जाते हैं तो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

JUN 27, 2022 15:39 IST

PSEB Results 2022 Live - रीचेकिंग का विकल्प

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट होते हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, छात्र रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यहां आवेदन करने के लिए छात्रों को विषयवार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही ध्यान रहे यदि रीचेकिंग के बाद आपके मार्क्स कम आते हैं तो उसे भी स्वीकार करना होगा।

JUN 27, 2022 15:21 IST

PSEB Result 2022 Live - पंजाब बोर्ड का रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम कुछ ही देर में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 27, 2022 15:02 IST

Punjab Board Term 2 result - यहां से देखें परिणाम

PSEB 12वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। यहां बताया गया है कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना पीएसईबी 12वीं का स्कोरकार्ड कैसे देख सकते हैं। छात्र  pseb.ac.in and onindiaresults.com पर जाएं, यहां रिजल्ट लिंक मिल जाएगा।

JUN 27, 2022 14:29 IST

Punjab Board Term 2 result - PSEB 12वीं रिजल्ट आज

एक आधिकारिक नोटिस में PSEB 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय बताया गया है। परिपत्र के अनुसार, PSEB कक्षा 12 का परिणाम आज - 27 जून, 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। Punjab School Education Board जैसे ही रिजल्ट जारी करेगा, यहां अपडेट दिया जाएगा।

JUN 27, 2022 13:50 IST

PSEB Results 2022 Live यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

pseb.ac.in

psebresults.com

indiaresults.com

JUN 27, 2022 13:37 IST

PSEB Results 2022 - इस समय जारी होगा रिजल्ट

पंजाब बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज यानी 27 जून 2022 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट psebresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 27, 2022 13:27 IST

PSEB Board Term 2 result Live - पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल कुल 96.48 प्रतिशत ने 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी। हालांकि COVID-19 के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और नंबर को आंतरिक​ मूल्यांकन के आधार पर बाटा गया था।

JUN 27, 2022 13:27 IST

PSEB Board Term 2 result Live - इस लिंक पर देखें रिजल्ट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। एंडीडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकेंगे। परिणाम दोपहर 3 बजे तक जारी होने की संभावना है।

JUN 27, 2022 13:27 IST

PSEB Board Term 2 result Live - परीक्षा का यह था समय

PSEB कक्षा 12 टर्म- II परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई, 2022 तक केंद्र आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:45 बजे तक चली।