NEET, JEE Main 2022 Dates: जानें JEE मेन, NEET परीक्षा की संभावित तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 03:43 PM IST

NTA JEE Main, NEET 2022 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी। जेईई मेन 2022 पात्रता और परीक्षा पैटर्न यहां देखें।

google

NTA JEE Main, NEET 2022 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) 2022 की परीक्षा तिथियां जारी करेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों- nta.ac.in, jeemain.nta.nic.in और neet.nta.nic.in पर कड़ी नजर रखें।

NEET, JEE Main 2022 Dates: जानें JEE मेन, NEET परीक्षा की संभावित तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बातें

JEE मेन परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय तकनीकी संस्थानों (CFTIs), संस्थानों/विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स (BE/BTech) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। साथ ही जेईई (एडवांस्ड) के लिए पात्रता परीक्षा भी होती है, जो IIT में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

इस साल चार बार, यानी मार्च, अप्रैल, मई और जून में जेईई मेन परीक्षा 2022 आयोजित करने की उम्मीद है। उम्मीदवार जेईई मेन 2022 के एक या कई सत्रों में उपस्थित हो सकते हैं। यदि वे एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो मेरिट सूची के लिए उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा।

End of Feed