Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022: असम बोर्ड के10वीं के परिणाम, sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 09:14 AM IST

Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022 Direct Link at www.sebaonline.org, results.sebaonline.org, resultsassam.nic.in, assamresult.in: असम बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे आज 7 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस बारे में जानकारी दे चुके हैं। सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org; resultsassam.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं...

google

Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022 Direct Link at www.sebaonline.org, results.sebaonline.org, resultsassam.nic.in: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम, SEBA HSLC परिणाम 2022 जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, असम बोर्ड के 10वीं के परिणाम (Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022) आज 7 जून को सुबह 10 बजे जारी होने वाले हैं। छात्र अपने असम बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एचएसएलसी परिणाम 2022 की तारीख और समय पहले ही घोषित कर दी थी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 7 जून, 2022 को परिणामों की घोषणा की जाएगी। हालांकि सीएम ने समय की घोषणा नहीं की, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार SEBA, असम के 10वीं के नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। लगभग 4 लाख से अधिक छात्र अपने SEBA, असम HSLC परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।  SEBA ने असम HSLC 10 वीं की परीक्षा 16 से 31 मार्च, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी।

End of Feed