Covid: दिल्ली में मास्क लगाना अनिवार्य, स्कूलों के लिए तैयार की जाएगी SOP, पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 05:14 PM IST

दिल्ली में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए डीडीएमए ने अहम फैसला किया है। हालांकि स्कूलों को बंद करने के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया है।

google

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले पर DDMA की आपात बैठक हुई है। इसमें मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए DDMA की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस बात पर भी जोर दिया गया कि विशेषज्ञों के परामर्श से स्कूलों के लिए कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) को निर्धारित किया जाना चाहिए और स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। छात्रों के व्यापक हित में एसओपी के गैर-अनुपालन या उल्लंघन के मामले में निवारक प्रभाव पैदा करने के लिए उचित समझा जाने वाला जुर्माना लगाया जाना चाहिए। 

Covid: दिल्ली में मास्क लगाना अनिवार्य, स्कूलों के लिए तैयार की जाएगी SOP, पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

एलजी ने ट्वीट कर बताया कि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार हाल ही में कोविड पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को देखते हुए परीक्षण को बढ़ाने, लक्षित आबादी के टीकाकरण कवरेज पर ध्यान केंद्रित करने और कोविड उपयुक्त व्यवहार के सख्त पालन को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। सभी एजेंसियों को सतर्क रहने और स्थिति से निपटने के लिए समन्वय में काम करने की सलाह दी गई है।

End of Feed