कनॉट प्लेस में 'श्रीमद्भगवद गीता' बांटने से नहीं रोका गया, अफवाह न फैलाएं: दिल्ली पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 11:05 PM IST

दिल्ली पुलिस ने  स्पष्टीकरण दिया कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में श्रीमद्भगवद गीता की प्रतियां वितरण करने से नहीं रोका गया। कृपया अफवाह और गलत सूचना फैलाने से बचें।

google

नई दिल्ली : ऐसी खबर आई थी कि 25 दिसंबर को, दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के स्वयंसेवकों को हरिनम संकीर्तन करने और कनॉट प्लेस, दिल्ली में श्रीमद भगवद गीता की प्रतियां वितरित करने से रोक दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई के संबंध में दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया और आरोप को खारिज करते कहा कि कृपया अफवाह और गलत सूचना फैलाने से बचें।

कनॉट प्लेस में 'श्रीमद्भगवद गीता' बांटने से नहीं रोका गया, अफवाह न फैलाएं: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया. 'कनॉट प्लेस में श्रीमद्भागवद गीता के वितरण के संबंध में लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई के संबंध में स्पष्टीकरण। कृपया अफवाह और गलत सूचना फैलाने से बचें।'

End of Feed