Rohini Court Blast:दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट आतंकी वारदात नहीं, पड़ोसी को मारने की थी प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 03:59 PM IST

delhi Rohini court blast case :दिल्ली की रोहिणी अदालत के कोर्ट रूम 102 में हुए टिफिन बम ब्लास्ट के मामले की तफ्तीश में जुटी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है यह शख्स पेशे से साइंटिस्ट है।

google

delhi Rohini court tifin blast case update:दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में यहां रोहिणी जिला अदालत के भीतर कम तीव्रता के विस्फोट के मामले में डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पड़ोसी को मारने के लिए यह धमाका किया था।

Rohini Court Blast:दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट आतंकी वारदात नहीं, पड़ोसी को मारने की थी प्लानिंग

गौरतलब है कि नौ दिसंबर को अदालत कक्ष संख्या 102 के भीतर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया के रूप में की गयी है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी दो बैग के साथ सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर अदालत में घुसा था

End of Feed