Delhi Crime: रील बनाने की ऐसी सनक की नाबालिग ने काट दिया महिला का गला, पुलिस ‘जूते’ की मदद से पहुंची आरोपी तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 04:05 PM IST

Delhi Crime: साकेत इलाके में एक जून को महिला का गला काटकर मोबाइल लूट मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात को एक नाबालिग ने अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को रील बनाने की सनक है। इसका फोन चोरी हो गया तो इसने महिला का गला काटकर फोन छीन लिया।

google

Delhi Crime: साकेत इलाके में एक महिला का गला काटकर मोबाइल छीनने के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात को एक नाबालिग ने अंजाम दिया था। आरोपी को सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक थी। उसका मोबाइल चोरी हो गया तो उसने दूसरे से मोबाइल छीनने का प्‍लान बनाया और चेहरे पर मास्‍क लगाकर साकेत पहुंचा। यहां पर उसने एक अकेली महिला को मोबाइल पर बात करता देख पीछे से हमलाकर गला काट दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस आरोपी के जूते पर बने एक लोगो की मदद से उस तक पहुंची और दबोच लिया। पुलिस ने उसके वे जूते भी जब्त किए हैं जो उसने वारदात के समय पहने थे।

Delhi Crime: रील बनाने की ऐसी सनक की नाबालिग ने काट दिया महिला का गला, पुलिस ‘जूते’ की मदद से पहुंची आरोपी तक
Photo Credit: Representative Image

बता दें कि, बीते एक जून को रजनी नामक एक महिला रात लगभग 8:30 बजे पैदल अपने घर जा रही थी। साकेत स्थित एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचने पर अचानक पीछे से आए एक लड़के ने महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर गिरा दिया और महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने यह घटना देख ली और जख्‍मी महिला को अपनी स्कूटी से अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई।

100 कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी तक पहुंची पुलिस

End of Feed