Delhi:दिल्ली के 'मोहल्ला क्लीनिक' में कफ सीरप देने से गई 3 बच्चों की जान, बीजेपी नेताओं का आरोप, तीन डॉक्टर बर्खास्त 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 07:37 PM IST

दिल्ली में एक कफ सिरप के साइड इफेक्ट की वजह से 16 बच्चे बीमार हुए और इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले की जांच रिपोर्ट में Dextromethorphan कफ सिरप का मामला सामने आया।

google

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और बीजेपी नेता नेता अमित मालवीय का दावा है कि दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में कफ सीरप देने से 3 बच्चों की जान गई उन्होंने डॉक्टरों को अयोग्य बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की है। उन्होंने लिखा है कि बच्चों के जीवन से क्यों खिलवाड़ किया अरविंद केजरीवाल। उन्होंने आगे कहा कि ये दवाई चार साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देनी चाहिए लेकिन केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक ने ये दवाई बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के ही बच्चों को दे रहे हैं।

Delhi:दिल्ली के 'मोहल्ला क्लीनिक' में कफ सीरप देने से गई 3 बच्चों की जान, बीजेपी नेताओं का आरोप, तीन डॉक्टर बर्खास्त 

दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक गलत परामर्श के चलते तीन बच्चों की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस मामले में तीन डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है और इस मामले की जांच डीएमसी करेगी।

'करीब चार महीने पहले हुई इन मौतों की जांच रिपोर्ट में सामने आई है'

End of Feed