Delhi: मनीष सिसोदिया ने कहा- हमने सीमित स्कूलों को फीस बढ़ाने की अनुमति दी, बाकियों पर कार्रवाई होगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 05:15 PM IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि इस बार हमने सीमित स्कूलों को फीस बढ़ान के अनुमति दी है, अगर स्कूल अपने आप फीस बढ़ा रहे हैं, तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

google

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 2015 से हमने प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी और कोविड के मद्देनजर 2020 तक ये जारी रहा, लेकिन अब हमने बहुत सीमित स्कूलों को अनुमति दी है लेकिन अगर स्कूल अपने आप फीस बढ़ा रहे हैं, तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 

Delhi: मनीष सिसोदिया ने कहा- हमने सीमित स्कूलों को फीस बढ़ाने की अनुमति दी, बाकियों पर कार्रवाई होगी
Photo Credit: ANI

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों पर सिसोदिया ने कहा कि कोविड के मामले थोड़े बढ़े हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। चूंकि कोविड है, इसलिए हमें इसके साथ रहना सीखना होगा। कल स्कूलों के लिए एक सामान्य (कोविड) दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिनों में कुछ स्कूलों से रिपोर्ट मिली है जहां माता-पिता ने अपने बच्चों के पॉजिटिव होने के बारे में सूचित किया है।

End of Feed