Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना के 85 नए मामले, 5 महीने में सबसे ज्यादा केस आए, ओमीक्रोन के 10 मामले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2021, 07:35 PM IST

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही। दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट के 10 मामले हैं।

google

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस के 85 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण दर 0.15 फीसदी हुई। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों और संक्रमण दर बीते करीब 5 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 8 जुलाई को एक दिन में 93 केस आए थे और 30 जून को पॉजिटिविटी रेट 0.15 फीसदी थी। राहत की बात है कि लगातार 8वें दिन कोविड 19 से कोई मौत नहीं हुई है। दिल्ली में इस महामारी से अब तक 25,100 लोगों की जान जा चुकी है।

Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना के 85 नए मामले, 5 महीने में सबसे ज्यादा केस आए, ओमीक्रोन के 10 मामले

वर्तमान में दिल्ली में कोविड 19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 475 है। 202 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.032 फीसदी है। रिकवरी दर 98.22 फीसदी है।  

End of Feed