Virender Sehwag की बहन अंजू सहवाग ने थामा AAP का दामन, कांग्रेस से रह चुकी हैं पार्षद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 05:22 PM IST

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अंजू सहवाग के पिछले लंबे समय से आप में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

google

नई दिल्ली:  पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में AAP के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता तथा विधायक सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अंजू दक्षिणी दिल्ली की मदनगिर इलाके से कांग्रेस की पार्षद रही हैं। अंजू के पार्टी में आमिल होने पर पार्टी ने खुशी जताई है और कहा है कि इससे उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान अंजू के आप में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

Virender Sehwag की बहन अंजू सहवाग ने थामा AAP का दामन, कांग्रेस से रह चुकी हैं पार्षद

अरविंद चंदेला भी आप में हुए शामिल

End of Feed