Jahangirpuri violence : हथियार की आपूर्ति करने वाले को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, एनकाउंटर के बाद चढ़ा हत्थे 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 07:26 AM IST

Jahangirpuri violence : जहांगीरपुरी हिंसा की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है।

google

Jahangirpuri violence : जहांगीरपुरी हिंसा की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है। एनकाउंटर में यह व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके ऊपर पहले ही 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 

Jahangirpuri violence : हथियार की आपूर्ति करने वाले को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, एनकाउंटर के बाद चढ़ा हत्थे 
Photo Credit: ANI

जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुई हिंसा
गत 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद यहां हिंसा की शुरुआत हो गई। इस हिंसा में एक नागरिक सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हुए। 

End of Feed