'टॉयलेट' में 'सीक्रेट दरवाजे' के पीछे चल रहा था सेक्स रैकेट, तरीका देख लोग हुए हैरान, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 05:46 PM IST

चित्रदुर्ग पुलिस ने एक टॉयलेट में बने एक सीक्रेट दरवाजे की आड़ लेकर बनाए गए गुप्त ठिकाने में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

google

चित्रदुर्ग : कर्नाटक में चित्रदुर्ग पुलिस ने एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ (prostitution racket busted) किया है,  देह व्यापार रैकेट में सबसे अनोखी बात यह थी कि आरोपी 'ग्राहकों' को अंदर जाने के लिए एक गुप्त दरवाजे का इस्तेमाल करता था। एक शौचालय के जरिए गुप्त प्रवेश द्वार का वीडियो वायरल हो गया है और लोग इनके इस तरीके को देखकर हैरान हो रहे हैं।

'टॉयलेट' में 'सीक्रेट दरवाजे' के पीछे चल रहा था सेक्स रैकेट, तरीका देख लोग हुए हैरान, देखें VIDEO

'वेश्यावृत्ति परिसर' का दरवाजा एक गुप्त टॉयलेट (Toilet Secret Door) ठिकाने से होकर गुजरता है। चित्रदुर्ग पुलिस ने रैकेट के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

End of Feed