होली के दिन चलते ऑटो पर रंग से भरा गुब्बारा मारा पलट गया ऑटो अब पुलिस ने उठाया ये कदम- Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 03:56 PM IST

Bagpat auto overturned viral video: बागपत में होली के दिन चलते ऑटो पर रंग से भरा गुब्बारा मारा, जिससे ऑटो पलट गया, पुलिस ने इस मामले में अब सख्त कार्रवाई की है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

google

Bagpat throw the balloon on auto: यूपी के बागपत में होली वाले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया  है, गौर हो कि पानी से भरा गुब्बारा लगने से ऑटो पलटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसके बाद ऑटो पलटने की घटना में उसमें सवार लोगों को चोट आई है।

होली के दिन चलते ऑटो पर रंग से भरा गुब्बारा मारा पलट गया ऑटो अब पुलिस ने उठाया ये कदम- Viral Video
Photo Credit: Twitter

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक सवारियों को लेकर एक ऑटो सड़क से रहा है जिसपर लड़के पानी और रंग से भरा एक गुब्बारा फेंककर मारते हैं जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाता है और उसमें सवार यात्रियों को चोट लग जाती है।

खबरों के मुताबिक ये घटना बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुई होली खेलते वक्त युवकों ने पानी से भरा गुब्बारा तेज रफ्तार ऑटो पर फेंक दिया था।

End of Feed