The Kashmir Files ने तोड़े रिकॉर्ड, कैटरीना कैफ की ससुराल में पहली होली, जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 01:41 PM IST

Bollywood Weekly News 20 March 2022: कैटरीना कैफ ने ससुराल में अपनी पहली होली मनाई है। वहीं, द कश्मीर फाइल्स की कमाई रोजाना रिकॉर्ड मना रही है। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

The Kashmir Files ने तोड़े रिकॉर्ड, कैटरीना कैफ की ससुराल में पहली होली, जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood Weekly News 20 March: बॉलीवुड में इस हफ्ते द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए। पहले दिन महज साढ़े तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली द कश्मीर फाइल्स ने पहला हफ्ता खत्म होने के बाद सेंचुरी लगा दी है। वहीं, इस हफ्ते देशभर में होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान शादी के बाद कई सेलेब्स ने अपनी पहली होली भी मनाई। जानिए इस हफ्ते की बड़ी खबरें

द कश्मीर फाइल्स ने सभी ट्रेड पंडितों को चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस में 141 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने शनिवार को 24.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 141.25 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 19.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। नौवें दिन के कलेक्शन ने पिछले आठ दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म बाहुबली 2 की तरह ट्रेंड कर रही है। ऐसी संभावना है कि फिल्म 10वें दिन यानी रविवार को 28 से 30 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है। 

कैटरीना कैफ ने मनाई ससुराल में पहली होली
कैटरीना कैफ ने ससुराल में अपनी पहली होली मनाई है। कैटरीना और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है। फोटो में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, विक्की के पिता श्याम कौशल, उनकी मम्मी वीणा कौशल और सनी कौशल नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल की मम्मी कैटरीना कैफ के गालों पर गुलाल मल रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर फोटो पर काफी प्यार दे रहे हैं। यही नहीं, फैंस को विक्की कौशल के परिवार की सादगी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Katrina Kaif's first Holi celebration with Vicky Kaushal post wedding is  all about happy faces; See Post | PINKVILLA

डायरेक्टर गिरीश मलिक के बेटे ने की सुसाइड
संजय दत्त की फिल्म टोरबाज के डायरेक्टर गिरीश मलिक के बेटे मनन ने होली के मौके पर सुसाइड कर ली है। मनन ने पांचवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। ई टाइम्स से बातचीत में अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर बंदोपंत बंसोडे ने बताया, 'मनन होली खेलने के बाद शराब पीकर घर आए थे। हालांकि, वह घर आकर भी शराब पीने लगे थे। उनके पिता ने उनसे कहा कि शराब नहीं पीनी चाहिए लेकिन, उन्होंने किसी की नहीं सुनी। मनन ने उत्तेजना में आकर खिड़की तोड़ी और बाहर जाकर कूद गए थे।   

Torbaaz' director Girish Malik's 17-year-old son dies after falling from  5th floor of his building-Exclusive | Hindi Movie News - Times of India

 
रिलीज हुई बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे होली के दिन यानी 18 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने दो दिन में 25.25 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को द कश्मीर फाइल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। मास सर्किट में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म को प्लेक्स में अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।  फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिज, अरशद वारसी जैसे एक्टर लीड रोल में हैं। 

पठान से लीक हुआ दीपिका पादुकोण का लुक 
पठान फिल्म के सेट से दीपिका पादुकोण की फोटोज वायरल हो रही है। फोटोज में यलो कलर की बिकिनी में दीपिका स्मोकिंग हॉट दिख रही हैं। बिकनी में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक स्टाइल गोल के साथ बोल्ड लुक्स देती नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone turning up the heat in Spain: smoking hot bikini looks Viral From Pathaan shoot

रणवीर सिंह ने बताया था, 'वो सबसे ज्यादा हॉट लगने वाली हैं। सुपर फिट और सुपर ग्लैमरस...। शलीना नथानी उन्हें स्टाइल कर रही हैं। मैंने चुपके से देखा था और ऐसा लगा कि उन्हें देखकर आग लग जाएगी स्क्रीन पर... जैसी वो दिख रही हैं।' 

End of Article