CU MMS Accused: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तीनों आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, गहराई से होगी पूछताछ 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 04:27 PM IST

पंजाब चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एमएमएस लीक मामले में कथित तौर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उन्हें मोहाली के खरड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

google

chandigarh univercity mms case update: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है, बताते हैं कि इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए पंजाब पुलिस की तरफ से 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था।

CU MMS Accused: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तीनों आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, गहराई से होगी पूछताछ 
Photo Credit: Twitter

मगर कोर्ट ने 7 दिन का पुलिस रिमांड दिया है, अब 7 दिन तक तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में रहेंगे जहां उनसे इस पूरे मामले को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

End of Feed