Andhra Pradesh: 15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर दो साल तक पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 07:35 AM IST

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक 15 साल की लड़की है और उसका रेप पड़ोस में रहने वाले 22 साल के लड़के ने किया।

google

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने कथित तौर पर दो साल तक रेप किया। मामला अनाकापल्ले जिले के एक गांव का है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक 15 साल की लड़की है, जो उसी पड़ोस में रहने वाले आरोपी 22 साल के बी नानाजी के संपर्क में आई थी।

Andhra Pradesh: 15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर दो साल तक पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी फरार
Photo Credit: ANI

पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से किया रेप

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी और पीड़िता में दोस्ती हो गई और उसने उससे शादी करने का वादा किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का करीब दो साल तक कई बार रेप किया। आरोपी बेरोजगार बताया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने भविष्य में इस्तेमाल के लिए करीब 12.5 लाख रुपए बचाए थे। लड़की ने आरोपी को करीब 11 लाख रुपए दिए। पैसे गायब थे और जब पीड़ित के पिता ने देखा कि अलमारी में केवल 82,000 रुपए बचे हैं, तो वह चौंक गए। 

End of Feed