Alwar Rape Case: अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान, राजस्थान के मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 03:59 PM IST

राजस्थान के अलवर जिले में मानसिक रूप से निशक्त 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुए बलात्कार के मामले को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

google

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार की घटना पर मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग कानून की धारा 9(d) के तहत आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने राजस्थान के मुख्य सचिव से कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।

Alwar Rape Case: अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान, राजस्थान के मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
Photo Credit: BCCL

अल्पसंख्यक आयोग की प्रेस रिलीज

 अल्पसंख्यक आयोग ने प्रेस वक्तव्य जारी करके कहा है कि मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि पीड़िता अल्पसंख्यक समुदाय से आती है जिसके साथ अलवर में 11 जनवरी को बलात्कार हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता दिव्यांग खून से लथपथ मिलने से कई घंटे पहले से अपने घर से गुमशुदा थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कई सवालों की फेहरिस्त राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को भेजी है।

End of Feed