IPL 2022 के फाइनल में आउट होने के बाद आगबबूला हुए जोस बटलर, गुस्‍से में कर दी ऐसी हरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 07:00 AM IST

Jos Buttler throws his helmet and gloves: राजस्‍थान रॉयल्‍स के ओपनर जोस बटलर आईपीएल 2022 फाइनल में अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे। हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट होने के बाद बटलर ने गुस्‍से में अपना हेलमेट और ग्‍लव्‍स फेंक दिए।

google

अहमदाबाद: राजस्‍थान रॉयल्‍स के ओपनर जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया। बटलर ने क्‍वालीफायर 1 और क्‍वालीफायर 2 में 89 व 106* रन की उम्‍दा पारी खेली थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में बटलर विश्‍वास से लबरेज थे और फैंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में उनसे धुआंधार प्रदर्शन की उम्‍मीद थी। 

IPL 2022 के फाइनल में आउट होने के बाद आगबबूला हुए जोस बटलर, गुस्‍से में कर दी ऐसी हरकत

हालांकि, जोस बटलर ने फाइनल में सधी हुई शुरूआत की, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 35 गेंदों में 5 चौके की मदद से 39 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर बटलर को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराकर राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा झटका दिया। बटलर के जल्‍दी आउट होने का असर राजस्‍थान रॉयल्‍स पर भी दिखा और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए।

जोस बटलर अपने विकेट से खासे निराश दिखे और इसे बयां करने से उन्‍होंने परहेज नहीं किया। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी जहां बटलर के विकेट का जश्‍न मना रहे थे, वहीं डगआउट लौटते समय स्‍टार ओपनर ने अपना हेलमेट फेंका और ग्‍लव्‍स भी फेंक दिए। वो बल्‍ला हाथ में पकड़े डगआउट के अंदर लौटे। बटलर ने भले ही सीजन का अंत अच्‍छा नहीं किया, लेकिन उन्‍होंने 17 मैचों में 863 रन बनाए और ऑरेंज कैप के विजेता बने। बटलर ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए।

End of Feed