LIVE

T20 World Cup 2022 Final Highlights: इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान की उम्‍मीदों को किया चकनाचूर, दूसरी बार बना टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 13, 2022, 17:35 IST

Pakistan vs England Final Highlights, T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा।

T20 World Cup 2022 Final Highlights: इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान की उम्‍मीदों को किया चकनाचूर, दूसरी बार बना टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन

जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 चैंपियन बन गई है। इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में 138 रन का लक्ष्य रखा, जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने दो जबकि शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूमियर और शादाब खान ने एक-एक विकेट झटका। इंग्लैंड ने दूसरी बार सबसे छोटे फॉर्मेट का का विश्व कप जीता है। इससे पहले, इंग्लिश टीम पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में साल 2010 में चैंपियन बनी थी। 

इंग्लैंड ने किया निराशाजनक आगाज

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने निराशाजनक आगाज किया। ओपनर एलेक्स हेल्स (2 गेंदों में 1) को शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में बोल्ड कर दिया। फिल सॉल्ट (9 गेंदों में 10) चौथे ओवर में हारिस रऊफ का शिकार बने। वह इफ्तिखार अहमद के हाथों लपके गए। बटलर को रऊफ ने छठे ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 17 गेंदों में 26 रन जोड़कर विकेटकीपर रिजावन को कैच थमाया। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का ठोका।

स्टोक्स-मोईन की अहम पार्टनरशिप

इंग्लैंड के 45 के कुल स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को संभलकर मुकाबला किया और रन गति रुकने नहीं दी। ब्रूक को 13वें ओवर में शादाब खान ने अफरीदी के हाथों लपकवाया। उन्होंने 23 गेंदों में 1 चौके के जरिए 20 रन बनाए। स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए मोईन अली (13 गेंदों में 19) के संग 47 रन की पार्टनरशिप की, जिससे पाकिस्तान का चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। मोईन को 19वें ओवर में मोहम्मद वसीम ने बोल्ड किया। स्टोक्स ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाया। 

ऐसा रहा पाकिस्तान की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 137 रन जुटाए।  पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम पहले विकेट के लिए 29 रन ही जोड़ सके। रिजवान को पांचवें ओवर में सैम करन ने बोल्ड किया। उन्होंने 14 गेंदों में 15 रन जुटाए। वहीं, पाकिस्तान को दूसरा झटका मोहम्मद हारिस के तौर पर लगा, जिन्होंने 12 गेंदों में 8 रन बनाए। बाबर की पारी का अंत 12वें ओवर में आदिल राशिद ने किया। वह 28 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर कॉट एंड बोल्ड हो गए। इफ्तिखार अहमद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें बेन स्टोक्स ने 13वें ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों लपकवाया। 

यहां से शान मसूद और शादाब ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। मसूद को 17वें ओवर में करन ने आउट किया। उन्होंने लिविंगस्टन को कैच दिया। मसूद ने 28 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 38 रन की पारी खेली। शादाब को 18वें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंदों में 20 रन जोड़े। मोहम्मद नवाज (7 गेंदों में 5) और मोहम्मद वसीम जूनियर (8 गेंदों में 4) कुछ खास नहीं कर पाए। नवाज को करन ने 19वें और वसीम को जॉर्डन ने 20वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। शाहीन अफरीदी ने 5 और हारिस रऊफ 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए करन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिया। आदिल-जॉर्डन ने दो-दो और बेन स्टोक्स ने एक शिकार किया।

Pakistan vs England Final Playing 11

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।

NOV 13, 2022 17:16 IST

इंग्लैंड की टीम बनी चैंपियन

इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप 2022 ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। बेन स्टोक्स ने मोहम्मद वसीम द्वारा डाले गए 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाया। स्टोक्स ने 49 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। वसीम ने इसी ओवर की दूसीर गेंद पर मोईन अली का शिकार किया। मोईन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए। 

19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 138/5, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। 

NOV 13, 2022 17:03 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड को 7 रन की दरकार

हारिस रऊफ ने 18वें ओवर में 5 रन खर्च किए। स्टोक्स ने चार और मोईन ने एक रन बनाया। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 7 रन की दरकार है।

Pakistan vs England Final Live Score: 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 131/4, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 46* और मोईन अली 19* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:59 IST

PAK vs ENG LIVE: मोहम्मद वसीम की हुई कुटाई

मोहम्मद वसीम की 17वें ओवर में जमकर कुटाई हुई है। उन्होंने 16 रन खर्च कर डाले। स्टोक्स ने तीन रन बनाए जबकि मोईन ने तीन चौका जड़े। मोईन ने पहली-दूसरी और आखिरी गेंद पर बाउंड्री हासिल की।

Pakistan vs England Final Live Score: 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 126/4, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 42* और मोईन अली 18* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:53 IST

PAK vs ENG LIVE: ओवर कंप्लीट नहीं कर पाए शाहीन

शाहीन अफरीदी 16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए लेकिन पहली गेंद डालने के बाद पैर में दर्द की वजह से मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद इफ्तिखार ने ओवर पूरा किया। स्टोक्स ने पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का ठोका। इंग्लैंड को 24 गेंदों में 28 रन की दरकार है।

Pakistan vs England Final Live Score: 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 110/4, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 39* और मोईन अली 5* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:48 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड को 41 रन की जरूरत

हारिस रऊफ ने 15वें ओवर में 8 रन दिए। स्टोक्स ने एक चौके समेत 7 रन बटोरे। उन्होंने आखिरी गेंद पर बाउंड्री हासिल की। वहीं, मोईन ने एक रन बनाया। इंग्लैंड को अब 30 गेंदों में 41 रन चाहिए।

Pakistan vs England Final Live Score: 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 97/4, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 28* और मोईन अली 3* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:43 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड को 49 रन की जरूरत

नसीम शाह ने 14वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 2 रन दिए। मोईन ने दूसरी और स्टोक्स ने आकिरी गेंद पर सिंगल निकाला। इंग्लैंड को आखिरी 6 ओवर में जीत के लिए 49 रन की जरूरत है। 

Pakistan vs England Final Live Score: 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 89/4, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 21* और मोईन अली 2* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:42 IST

PAK vs ENG LIVE: ब्रूक बने शादाब का शिकार

इंग्लैंड का चौथा विकेट हैरी ब्रूक के तौर पर गिरा है। ब्रूक ने 23 गेंदों में 1 चौके के जरिए 20 रन बनाए। उन्हें शादाब खा ने 13वें ओवर में पवेलियन भेजा। ब्रूक ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने के प्रयास किया पर शाहीन अफरीदी ने कैच लपक लिया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए स्टोक्स के साथ 39 रन की साझेदारी की।

Pakistan vs England Final Live Score: 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 87/4, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 20* और मोईन अली 1* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:36 IST

PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान टीम ने गंवाया रिव्यू

नसीम शाह ने 12वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और महज 3 रन दिए। पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर एक रिव्यू गंवा दिया। बॉल ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद बाहर निकली, जिससे नसीम को लगा कि स्टोक्स आउट हैं। ऐस में कप्तान बाबर ने रिव्यू लिया पर कोई फायदा नहीं हुआ।

Pakistan vs England Final Live Score: 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 82/3, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 18* और हैरी ब्रूक 18* क्रीज पर हैं।
 

NOV 13, 2022 16:26 IST

PAK vs ENG LIVE: शादाब ने डाला किफायती ओवर

शादाब ने 11वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन खर्च किए। स्टोक्स ने पांचवीं और ब्रूक ने छठी गेंद पर सिंगल निकाला।

Pakistan vs England Final Live Score: 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 79/3, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 18* और हैरी ब्रूक 15* क्रीज पर हैं।
 

NOV 13, 2022 16:22 IST

PAK vs ENG LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त

10 ओवर का खेल समाप्त हो गया और इंग्लैंड की टीम हावी होती जा रही है। वसीम ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 8 रन दिए। स्टोक्स ने एक बार फिर अपने हाथ खोले और तीसरी गेंद पर चौका मारा।

Pakistan vs England Final Live Score: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/3, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 17* और हैरी ब्रूक 14* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:17 IST

PAK vs ENG LIVE: शादाब खान ने दिए 8 रन

स्पिनर शादाब खान ने नौवें ओवर में 8 रन खर्च किए। स्टोक्स ने एक चौके समेत 6 रन जोड़े। उन्होंने तीसरी गेंद पर बाउंड्री हासिल की। वहीं, ब्रूक ने दो सिंगल लिए।

Pakistan vs England Final Live Score: 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 69/3, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 11* और हैरी ब्रूक 12* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:12 IST

PAK vs ENG LIVE: गेंदबाजी के लिए आए वसीम

कप्तान बाबर ने आठवें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर को बॉलिंग के लिए बुलाया। वसीम ने 7 रन खर्च किए, जिसमें 2 वाइड डालीं। ब्रूक ने तीन और स्टोक्स ने 2 रन जुटाए।

Pakistan vs England Final Live Score: 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 61/3, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। बेन स्टोक्स 5* और हैरी ब्रूक 10* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:05 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड का पचासा कंप्लीट

इंग्लैंड का पचासा पूरा हो गया है। शादाब ने सातवें ओवर में 5 रन दिए। स्टोक्स ने पहली-आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। वही, ब्रूक ने तीसरी गेंद पर डबल और चौथी गेंद पर सिंगल बनाया।

Pakistan vs England Final Live Score: 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 54/3, लेग बाई-1, वाइड-6 रन। बेन स्टोक्स 3* और हैरी ब्रूक 7* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 16:01 IST

PAK vs ENG LIVE: जोस बटलर लौटे पवेलियन

हारिस रऊफ ने इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया है। कप्तान जोस बटलर छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने ऑफ स्‍टंप के करीब बैक ऑफ गुड लेंथ से छेड़छाड़ करने की कोशिश में विकेटकीपर रिजवान को कैच दे दिया। बटलर ने 17 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली।

Pakistan vs England Final Live Score: 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 49/3, लेग बाई-1, वाइड-6 रन। बेन स्टोक्स 1* और हैरी ब्रूक 4* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 15:56 IST

PAK vs ENG LIVE: बटलर ने किया हवाई फायर

नसीम शाह ने पांचवें ओवर 11 रन दिए। दूसरी गेंद पर इंग्लैंड को वाइड के 5 रन मिले। वहीं, बटलर ने चौथी गेंद पर हवाई फायर किया। उन्होंने लैप शॉट खेलकर फाइन लेग की दिशा में सिक्स मारा।

Pakistan vs England Final Live Score: 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 43/2, लेग बाई-1, वाइड-5 रन। जोस बटलर 26* और बेन स्टोक्स 0* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 15:48 IST

PAK vs ENG LIVE: फिल सॉल्ट बने रऊफ का शिकार

हारिस रऊफ ने पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर फिल सॉल्ट को अपने जाल में फंसाया। सॉल्ट ने पुल शॉट खेलकर मिडविकेट पर इफ्तिखार अहमद को कैच थमा दिया। उन्होंने 9 गेंदों में 10 रन जुटाए। उन्होंने 2 चौके जड़े।

Pakistan vs England Final Live Score: 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 32/2, लेग बाई-1। जोस बटलर 20* और बेन स्टोक्स 0* क्रीज पर हैं।
 

NOV 13, 2022 15:45 IST

PAK vs ENG LIVE: शाहीन ने फिर दिए 7 रन

शाहीन ने तीसरे ओवर में भी 7 रन खर्च  किए, जिसमें एक लेग बाई भी शामिल है। बटलर ने एक बार फिर अपने हाथ खोले और तीसरी गेंद पर चौका लगाया।

Pakistan vs England Final Live Score: 3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/1, लेग बाई-1। जोस बटलर 20* और फिल सॉल्ट 6* क्रीज पर हैं।
 

NOV 13, 2022 15:41 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड को मिला 138 का टारगेट

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का टारगेट दिया है। क्रिस जॉर्डन ने अंतिम ओवर में 6 रन खर्च किए और विकेट लिया। मोहम्मद वसीम जूनियर (य8 गेंदों में 4) ने तीसरी गेंद पर लिविंगस्टन को दिया। शाहीन अफरीदी ने पांचीं गेंद पर चौका लगाया। वह 3 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। हारिस रऊफ ने नाबाद 1 रन बनाया।

Pakistan vs England Final Live Score: 20 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 137/8, बाई-1, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-6 रन। 

NOV 13, 2022 15:37 IST

PAK vs ENG LIVE: नसीम पर पड़े तीन चौका

तेज गेंदबाज नसीम शाह ने दूसरे ओवर में 14 रन लुटा डाले। जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने अपने हाथ खोले। बटलर ने दूसरी-तीसरी और सॉल्ट ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।

Pakistan vs England Final Live Score: 2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 21/1, जोस बटलर 15* और फिल सॉल्ट 2* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 15:33 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड का निराशाजनक आगाज

ग्लैंड ने पीछा करने करते हुए का निराशाजनक आगाज किया है। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर एलेक्स हेल्स को बोल्ड कर दिया। हेल्स ने 2 गेंदों में 1 रन बनाया। हेल्स से तेजी अंदर की ओर आई गेंद पर चूक गए, जो पैड पर लगने के बाद मिडिल स्टंप में जा लगी।

Pakistan vs England Final Live Score: 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7/1, जोस बटलर 6* और फिल सॉल्ट 0* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 15:08 IST

PAK vs ENG LIVE: नहीं चला नवाज का बल्ला

पाकिस्तान का सातवां विकेट मोहम्मद नवाज के तौर पर गिरा है। नवाज ने 7 गेंदों में 5 रन जोड़े। उन्होंने सैम करन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। नवाज ने डीप मिडविकेट पर लिविंगस्टन को आसान कैच दिया।

Pakistan vs England Final Live Score: 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 131/7, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-6 रन। मोहम्मद वसीम जूनियर 4* और शाहीन अफरीदी 1* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 15:04 IST

PAK vs ENG LIVE: शादाब की पारी का अंत

क्रिस जॉर्डन ने इंग्लैंड को छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे शादाब खान का शिकार किया। शादाब ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिडऑफ पर क्रिस वोक्स कैच थमाया। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 10 रन बनाए।

Pakistan vs England Final Live Score: 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 127/6, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-6 रन। मोहम्मद नवाज 3* और मोहम्मद वसीम जूनियर 3* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:58 IST

PAK vs ENG LIVE: अर्धशतक से चूके शान मसूद 

पाकिस्तान का पांचवां विकेट शान मसूद के रूप में गिरा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे मसूद अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 38 रन की पारी खेली। उनकी पारी का अंत सैम करन ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर किया। मसूद ने छक्का मारने की फिराक में डीप मिडविकेट की दिशा में लियाम लिविंगस्टन को कैच दे दिया।

Pakistan vs England Final Live Score: 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 122/5, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-6 रन। शादाब खान 20* और मोहम्मद नवाज 1* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:54 IST

PAK vs ENG LIVE: बेन स्टोक्स का कोटा खत्म

बेन स्टोक्स का चार ओव का कोटा खत्म हो गया है। उन्होंने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में 13 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी है। शादाब ने 10 और मसूद ने 2 रन जुटाए। शादाब ने दूसरी गेंद पर चौका ठोका और पांचवीं गेंद पर तीन रन दौड़कर लिए।

Pakistan vs England Final Live Score: 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 119/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-6 रन। शान मसूद 36* और शादाब खान 20* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:54 IST

PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान का सैकड़ा पूरा

पाकिस्तान ने लड़खड़ाते हुए सैकड़ा बना लिया है। जॉर्डन ने 15वें ओवर में 8 रन खर्च किए। मसदू ने चौथी गेंद पर चौका मारा। उन्होंने एक्सट्रा कवर की दिशा में शानदार ड्राइव किया।

Pakistan vs England Final Live Score: 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 106/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। शान मसूद 34* और शादाब खान 10* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:45 IST

PAK vs ENG LIVE: आदिल का स्पैल हुआ समप्त

आदिल राशिद का चार ओवर का स्पैल समाप्त हो गया है। राशिद ने 14वें ओवर में 8 रन खर्च किए। शादाब ने एक चौके समेत 6 रन बटोरे। मसूद ने 2 रन बनाए। शादाब ने तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की फील्डिर के ऊपर से बाउंड्री जमाई।

Pakistan vs England Final Live Score: 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 98/4, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। शान मसूद 28* और शादाब खान 8* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:42 IST

PAK vs ENG LIVE: नहीं खुला इफ्तिखार का खाता

बेन स्टोक्स ने इंग्लैडं को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद को अपना शिकार बनाया। इफ्तिखार गेंद को रोकने की कोशिश में विकेटकीपर बटलर के हाथों लपके गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

Pakistan vs England Final Live Score: 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 90/4, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। शान मसूद 26* और शादाब खान 2* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:34 IST

PAK vs ENG LIVE: बाबर आजम कॉट एंड बोल्ड

पाकिस्तान को तीसरा झटका कप्तान बाबर आजम के तौर पर लगा है। धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे बाबर को आदिल राशिद ने 12वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। वह पहली गेंद पर कट लगाना चाहते थे और आदिल को की कैच थमा बैठे। बाबर ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। 

Pakistan vs England Final Live Score: 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 84/3, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। शान मसूद 23* और इफ्तिखार अहमद 0* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 14:30 IST

PAK vs ENG LIVE: लिविंगस्टन की हुई कुटाई

लिविंगस्टन की 11वें ओवर में कुटाई हुई। उन्होंने 16 रन खर्च डाले, जिसमें वाइड भी शामिल है। बाबर ने पहली गेंद पर डबल, दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद मसूद ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का ठोका। वहीं, उन्होंने आखिरी गेंद पर 2 रन जोड़े।

Pakistan vs England Final Live Score: 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 84/2, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। बाबर आजम 32* और शान मसूद 23*  रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 13, 2022 14:30 IST

PAK vs ENG LIVE: क्रिस जॉर्डन को मिली बॉल

10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। बाबर पर हर ओवर के साथ दबाव बढ़ता जा रहा है। आदिल ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 9 रन दिए।

Pakistan vs England Final Live Score: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 68/2, नो-बॉल-1, वाइड-4 रन। बाबर आजम 29* और शान मसूद 11*  रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 13, 2022 14:30 IST

PAK vs ENG LIVE: क्रिस जॉर्डन को मिली बॉल

कप्तान बटलर ने नौवें ओवर में क्रिस जॉर्डन को गेंद सौंपी और उन्होंने 9 रन दिए। बाबर ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे और मसूद ने 4 रन जोड़े। बाबर ने दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री हासिल की।

Pakistan vs England Final Live Score: 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 59/2, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। बाबर आजम 27* और शान मसूद 5*  रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 13, 2022 14:30 IST

PAK vs ENG LIVE: हारिस बने राशिद का शिकार

स्पिनर आदिल राशिद ने इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर मोहम्मद हारिस को आठवें ओवर में अपने जाल में फंसाया। हारिस ने पहली गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर बेन स्टोक्स को कैच थमा दिया। हारिस ने 12 गेंदों का सामना करने के बाद एक चौके की मदद से 8 रन बनाए।

Pakistan vs England Final Live Score: 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 50/2, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। बाबर आजम 22* और शान मसूद 1*  रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 13, 2022 14:09 IST

PAK vs ENG LIVE: स्टोक्स ने खर्च किए 6 रन

स्टोक्स ने पहले ओवर डालने के बाद सातवें ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने 6 रन खर्च किए। बाबर ने दो और हारिस ने 4 रन अपने खाते में जोड़े।

Pakistan vs England Final Live Score: 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 45/1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। बाबर आजम 18* और मोहम्मद हारिस 8*  रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 13, 2022 14:05 IST

PAK vs ENG LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त

पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लिश गेंदबाज हावी रहे। वोक्स ने छठे ओवर में 10 रन दिए। बाबर ने दूसरी और हारिस ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा।

Pakistan vs England Final Live Score: 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 39/1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। बाबर आजम 16* और मोहम्मद हारिस 4*  रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 13, 2022 13:58 IST

PAK vs ENG LIVE: मेहम्मद रिजवान लौटे पवेलियन

पाकिस्तान को पहला झटका मोहम्मद रिजवान के रूप में लगा है। रिजवान ने 14 गेंदों में 1 सिक्स के जरिए 15 रन जुटाए। उन्हें सैम करने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह कवर ड्राइव खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्‍ले का अंदरूनी किनारे लेकर लेग स्टंप में जा लगी।

Pakistan vs England Final Live Score: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 29/1, बाबर आजम 11* और मोहम्मद हारिस 0*  क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 13:52 IST

PAK vs ENG LIVE: रिजवान ने किया हवाई फायर

वोक्स ने तीसरे ओवर में 12 रन खर्च किए। रिजवान ने वोक्स का स्वागत हवाई फायर के साथ किया। उन्होंने पहली गेंद पर स्‍लॉग स्‍वीप किया और डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्का हासिल किया। इसके बाद रिजवान ने दो सिंगल लिए। वहीं, बाबर ने दौड़कर 4 रन बनाए।

Pakistan vs England Final Live Score: 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 28/0, मोहम्मद रिजवान 15* और बाबर आजम 10* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 13:48 IST

PAK vs ENG LIVE: गेंदबाजी के लिए आए करन

कप्तान बटलर ने तीसरे ओवर में सैम करन को गेंद थमाई, जिसमें 4 रन गए। बाबर ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया जबकि रिजवान ने तीसरी गेंद पर डबल और चौथी गेंद पर सिंगल लिया।

Pakistan vs England Final Live Score: 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 16/0, मोहम्मद रिजवान 7* और बाबर आजम 6* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 13:44 IST

PAK vs ENG LIVE: वोक्स ने किफायती ओवर फेंका

क्रिस वोक्स ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन खर्च किए। उन्होंने एक वाड भी डाली। बाबर ने तीसरी-पांचवीं और रिजवान ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।

Pakistan vs England Final Live Score: 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 12/0, मोहम्मद रिजवान 4* और बाबर आजम 5* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 13:39 IST

PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान की पारी का आगाज

फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। पाकिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम आए हैं। वहीं, इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण की कमान बेन स्टोक्स ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए, जिसमें नो-बॉल और वाइड भी शामिल हैं। रिजवान और बाबर ने तीन-तीन रन जुटाए।

Pakistan vs England Final Live Score: 1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 8/0, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 3* और बाबर आजम 3* क्रीज पर हैं।

NOV 13, 2022 13:30 IST

फाइनल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम

NOV 13, 2022 13:25 IST

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
 

NOV 13, 2022 13:18 IST

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।

NOV 13, 2022 13:10 IST

टॉस गंवाने के बाद क्या बोले बाबर?

टॉस गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हमारे पास अच्छा मोमेंट है और हम इसे जारी रखने की कोशिश करेंगे। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं है।

NOV 13, 2022 13:00 IST

PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पाकिस्तान की बैटिंग

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया है। हम चुनौती के लिए उत्साहित हैं। हम आज नई शुरुआत करना चाहेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
 

NOV 13, 2022 12:49 IST

नर्वस' होने की बजाय उत्साहित हूं: बाबर

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल से पहले कहा कि वह नर्वस होने के बजाय काफी उत्साहित हैं। बाबर ने शनिवार को कहा, ‘'मैं नर्वस होने के बजाय उत्साहित ज्यादा हूं क्योंकि हमने अपने पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।' कप्तान ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि दबाव होता है लेकिन इसे सिर्फ आत्मविश्वास और खुद पर भरोसे से ही दबाया जा सकता है और अच्छे नतीजे के लिये यह जरूरी है कि प्रत्येक को ऐसा करना चाहिए।'
 

NOV 13, 2022 12:41 IST

ऋषि सुनक ने इंग्लैंड को दी शुभमकानाएं

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के लिए अपनी टीम को शुभमकानाएं दी हैं। सुनक ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। मैं ब्रिटेन में हर क्रिकेट प्रशंसक के साथ आपको चीयर करूंगा। हम आपके साथ हैं।'

NOV 13, 2022 12:27 IST

एमसीजी के लिए निकली पाक टीम

पाकिस्तान टीम होटल से मैदान के लिए रवाना हो चुकी है। पीसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम बस में बैठते हुए नजर आ रहे हैं।

NOV 13, 2022 12:14 IST

टीम होटल के बार पाकिस्तानी फैंस

पाकिस्तान टीम जिस होटल में ठहरी है, वहां फैंस पहुंच गए। फैंस ने इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल से पहले पाकिस्तान के लिए गाना गया और उसका हौसला बढ़ाया।

NOV 13, 2022 12:01 IST

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे इंग्लिश प्लेयर्स

इंग्लिश खिलाड़ी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंच चुके हैं। ईसीबी ने फाइनल से पहले खिलाड़ियों का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

NOV 13, 2022 11:45 IST

6 हजारी बनने के करीब मोईन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिए 38 रन चाहिए।
 

NOV 13, 2022 11:29 IST

100 शिकार से एक कदम दूर रऊफ

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ इंटरनेशल क्रिकेट में 100 शिकार कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें इसके लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।

NOV 13, 2022 11:13 IST

एमसीजी के बाहर पाकिस्तानी फैंस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचना शुरू हो गए हैं। फैंस इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल से पहले मैदान के बाहर डांस कर रहे हैं।

NOV 13, 2022 11:02 IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का BTS वीडियो

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अब तक के सफर का वीटीएस वीडियो साझा किया है। इंग्लैंड क्रिकेट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के लिए तैयार हैं।

NOV 13, 2022 10:45 IST

पाक टीम के समर्थन में संजय बांगर

टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर फाइनल में पाकिस्तान टीम का सपोर्ट कर रहे हैं। बांगर ने कहा कि मैं पाकिस्तान का समर्थन करूंगा क्योंकि गेंदबाज टूर्नामेंट जिताते हैं। पाकिस्तान के पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है, वो खतरनाक है। उनके पास चार क्वालिटी गेंदबाजी हैं। अगर उन्हें आवश्यकता पड़ी तो रिस्ट-स्पिन है। उनके पास बाएं हाथ के स्पिनर का भी विकल्प है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि वे उस विकल्प का ज्यादा उपयोग करेंगे।

NOV 13, 2022 10:32 IST

मेलबर्न का मौसम फिलहाल साफ

फाइनल पर बारिश का खतरा मंडर रहा था लेकिन फिलहाल मौसम साफ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल में मौसम शायद विलेन ना बने।

NOV 13, 2022 10:17 IST

पाकिस्तान का बीटीएस वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले बिहाइंड द सीन यानी वीडियो शेयर किया है। पीसीबी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा रोड टू टी20 विश्व कप फाइनल।

NOV 13, 2022 10:01 IST

फाइनल में रिजर्व डे का प्रावधान

आज अगर लगातार बारिश होती रही तो रिजर्व डे का भी प्रावधान किया गया है।  हालांकि, अगर बारिश रुक गई तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में रिजर्व डे के दिन मैच दोबारा नहीं होगा। पहले दिन जहां मैच रुकेगा वहीं से आगे का मुकाबला शुरू होगा।

NOV 13, 2022 09:45 IST

किरन मोरे पाक टीम को कर रहे सपोर्ट

भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोर ने फाइनल में बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम को सपोर्ट करने का फैसला किया है। मोरे ने कहा, 'पाकिस्तान जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है, ऐसे में जब आप उनके देश को देखें तो वे एक क्रिकेट बोर्ड के रूप में काफी कुछ झेल चुके हैं। कोई भी टीम वहां का दौरा नहीं करती थी। उन्हें मैच खेलने को नहीं मिलते थे। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान विश्व कप जीतेगा।' 

NOV 13, 2022 09:31 IST

दोनों टीम हुईं उलटफेर का शिकार

पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों को मौजूदा टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को जिंबाब्वे के खिलाफ और इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ हार मिली। 

NOV 13, 2022 09:19 IST

फाइनल पर बारिश का साया

पाकिस्तान और इंग्लैंड के फाइनल पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मैच के दौरान बारिश (75-85 प्रतिशत) होने की प्रबल संभावना है। रविवार को मेलबर्न में तापमान 14-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

NOV 13, 2022 09:01 IST

जोस बटलर बनाम शाहीन अफरीदी

फाइनल में जोस बटलर बनाम शाहीन अफरीदी की टक्कर पर सभी की नजरें रहेंगी। बटलर ने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। वहीं, अफरीदी ने सेमीफाइनल में न्यीजीलैंड के सामने कातिलानाम गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए थे।

NOV 13, 2022 08:51 IST

पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, आसिफ अली, हैदर अली, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शादाब अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन।

NOV 13, 2022 08:46 IST

इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, मोईन अली, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, सैम करन, मार्क वुड, टाइमल मिल्स।