IND vs ENG Highlights, T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को दी मात, रोहित ब्रिगेड का खिताबी सपना हुआ चकनाचूर
T20 World Cup 2022 Semi-Final, India vs England (IND vs ENG) Match Highlights: भारत का टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट गया है। रोहित ब्रिगेड को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

India vs England (IND vs ENG) Match Highlights: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गई है। इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से मात दी। भारत ने 169 रन का लक्ष्य रखा, जिसे इंग्लैंड ने 16 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए दमदार बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिसके बाद भारतीय टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। हेल्स ने 47 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों के दम पर 86* रन बनाए। वहीं, बटलर ने 49 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 80* रन की पारी खेली। उन्होंने विजयी छक्का लगाया। इंग्लैंड की टीम अब 13 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर केएल राहुल 5 गेंदों में 5 रन बनाकर दूसरे ओवर में क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। रोहित को नौवें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 28 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके ठोके। आज सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वह 10 गेंदों में 14 रन ही बना सके। उन्हें आदिल राशिद ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा।
भारत के 75 के कुल स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनों ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। कोहली और पांड्या ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की। कोहली ने 40 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के जरिए 50 रन बनाए। उन्हें 18वें ओवर में जॉर्डन ने अपना शिकार बनाया। जॉर्डन द्वारा फेंके गए 20वें ओवर में ऋषभ पंत और पांड्या पेविलियन लौयन। पंत ने 4 गेंदों में 6 रन जुटाए और तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए। वहीं, पांड्या छठी गेंद पर हिट विकेट हो गए। उन्होंने 33 गेंदों में में 4 चौके और 5 सिक्स की बदौलत 63 रन की पारी खेली।
India vs England Semi-Final Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद।
रोहित ब्रिगेड का खिताबी सपना टूटा
इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। शमी ने 16वें ओवर में 14 रन दिए। एलेक्स हेल्स ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। वहीं, जोस बटलर ने आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी। हेल्स ने 47 गेंदों में 87 और बटलर ने 49 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेली।
16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 170/0, वाइड-4 रन।
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड को 13 रन की जरूरत
अक्षर ने 15वें ओवर में 2 रन दिए। हेल्स ने पहली और बटलर ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 13 रन की दरकार है।
India vs England Live Cricket Score: 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 156/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 71* और एलेक्स हेल्स 81* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड को 15 रन चाहिए
शमी ने 14वें ओवर में 14 रन दिए। बटलर ने तीसरी और छठी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स ठोका। इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 15 रन की जरूरत है।
India vs England Live Cricket Score: 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 154/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 70* और एलेक्स हेल्स 80* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: हार्दिक पांड्या की हुई कुटाई
पांड्या की 13वें ओवर में जमकर कुटाई हुई। उन्होंने 17 रन खर्च कर डाले। बटलर ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स जड़ा। बटलर ने सिक्स के साथ ही फिफ्टी कंप्लीट कर ली।
India vs England Live Cricket Score: 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 140/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 56* और एलेक्स हेल्स 80* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: हेल्स ने फिर खोले अपने हाथ
हेल्स ने 15वें ओवर करने आए अश्विन के खिलाफ अपने हाथ खोले। अश्विन ने कुल 15 रन लुटाए। हेल्स ने पांचवीं गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर फॉर लगाया।
India vs England Live Cricket Score: 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 123/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 42* और एलेक्स हेल्स 77* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड का सैकड़ा कंप्लीट
इंग्लैंड ने सैकड़ा बना लिया है। हार्दिक ने 11वें ओवर में 10 रन दिए। हेल्स ने पहली गेंद पर पुल किया और डीपमिड विकेट की दिशा में सिक्स जमाया। उन्होंने द दूसरी गेंद पर डबल और चौथी गेंद पर सिंगल लिया।
India vs England Live Cricket Score: 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 108/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 38* और एलेक्स हेल्स 66* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त
हेल्स और बटलर ने भारतीय खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दिया है। अर्शदीप ने 10वें ओवर में 7 रन दिए। हेल्स ने पहली गेंद पर चौका ठोका जबकि दूसरी और छठी गेंद पर सिंगल लिया। बटलर ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
India vs England Live Cricket Score: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 98/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 37* और एलेक्स हेल्स 57* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: गेंदबाजी के लिए आए पांड्या
हार्दिक पांड्या ने अपने स्पैल के पहले ओवर में 7 रन दिए। हेल्स ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। बटलर ने एक चौके सहित 6 रन बनाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर मिसफील्ड की वजह से बाउंड्री हासिल की।
India vs England Live Cricket Score: 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 91/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 36* और एलेक्स हेल्स 51* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: हेल्स ने जमाया अर्धशतक
एलेक्स हेल्स ने अर्धशशतक कंप्लीट कर लिया है। उन्होंने 28 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 12वीं फिफ्टी जड़ी। अक्षर ने आठवें ओवर में 9 रन खर्च किए। हेल्स ने दूसरी गेंद पर छक्का मारा।
India vs England Live Cricket Score: 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 84/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 30* और एलेक्स हेल्स 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
इंग्लैंड की रनों की रफ्तार थम नहीं रही है। कप्तान रोहित ने सातवें ओर में आर अश्विन को गेंद सौंपी लेकिन 12 रन चले गए। अश्विन ने दो वाइड के रन दिए। हेल्स ने पांचवीं गेंद पर स्लॉग स्वीप कर सिक्स मारा।
India vs England Live Cricket Score: 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 75/0, वाइड-4 रन। जोस बटलर 29* और एलेक्स हेल्स 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
इंग्लैंड ने पावर प्ले में अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं, भारतीय टीम को इस दौरान कोई भी सफलता नहीं मिली। अक्षर ने छठे ओवर में 11 रन खर्च किए। हेल्स ने दूसरी गेंद पर सिक्स और बटल ने आखिरी गेंद पर चौका ठोका।
India vs England Live Cricket Score: 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 63/0, वाइड-2 रन। जोस बटलर 28* और एलेक्स हेल्स 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने बनाया पचासा
इंग्लैंड ने पचासा बना लिया है। मोहम्मद शमी ने पांचवें ओवर में 11 रन दिए। हेल्स ने अपने हाथ खोले और दो बड़े शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया।
India vs England Live Cricket Score: 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 52/0, वाइड-2 रन। जोस बटलर 24* और एलेक्स हेल्स 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: अक्षर पटेल को मिली गेंद
कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को गेंद सौंपी, जिसमें 8 रन गए। बटलर ने एक चौके समेत 6 रन बटोरे और हेल्स ने 2 रन बनाए। बटलर ने पहली गेंद पर कवर की दिशा में बाउंड्री हासिल की।
India vs England Live Cricket Score: 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 41/0, वाइड-2 रन। जोस बटलर 24* और एलेक्स हेल्स 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: एलेक्स हेल्स ने लगाया सिक्स
भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 12 रन खर्च किए, जिसमें से 11 रन अकेले हेल्स ने जुटाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से सिक्स लगाया।
India vs England Live Cricket Score: 3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 33/0, वाइड-2 रन। जोस बटलर 18* और एलेक्स हेल्स 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: अर्शदीप ने दिए 8 रन
अर्शदीप ने दूसरे ओवर में 8 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी है। हेल्स ने पहली और छटी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, बटलर ने दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
India vs England Live Cricket Score: 2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 21 /0, वाइड-2 रन। जोस बटलर 17* और एलेक्स हेल्स 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड की पारी हुई शुरू
इंग्लैंड की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स उतरे हैं। भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया और 13 रन खर्च किए। उन्होंने पारी की शुरुआत वाइड के साथ की, जिसके बाद बटलर ने पहली, तीसरी और छठी गेंद पर चौका मारा।
India vs England Live Cricket Score: 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 13/0, वाइड-1 रन। जोस बटलर 12* और एलेक्स हेल्स 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड को मिला 169 का टारगेट
भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का टारगेट दिया है। जॉर्डन के आखिरी ओवर में 12 रन आए और दो विकेट गिरे। ऋषभ पंत (6) तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए। वहीं, हार्दिक पांड्या आखिरी गेंद पर हिट विकेट हो गए। पांड्या ने 33 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 दमदार छक्का लगाए।
India vs England Live Cricket Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/6, वाइड-3 रन।
IND vs ENG LIVE: हार्दिक पांड्या ने ठोकी फिफ्टी
कोहली के बाद हार्दिक पांड्या ने भी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 19वें ओवर में सैम करन की खूब कुटाई की। करन ने 20 रन खर्च किए। पंत ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया जबकि पांड्या ने चौथी गेंद पर फॉर, पांचवीं गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा।
India vs England Live Cricket Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/4, वाइड-3 रन। हार्दिक पांड्या 52* और ऋषभ पंत 5* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: कोहली अर्धशतक जड़कर आउट
भारत का चौथा विकेट विराट कोहली के तौर पर गिरा है। कोहली ने मुश्किल हालात में टीम के लिए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 40 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 50 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए पांड्या के संग 61 रन की पार्टनरशिप की। कोहली को 18वें ओवर में जॉर्डन ने अपना शिकार बनाया। वह वाइड यॉर्कर पर गलत शॉट खेल बैठे और शॉर्ट थर्डमैन पर राशिद के हाथों लपके गए।
India vs England Live Cricket Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/4, वाइड-3 रन। हार्दिक पांड्या 37* और ऋषभ पंत 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: पांड्या ने लगाया जमदार छक्का
सैम करन ने 17वें ओवर में 11 रन दिए। पांड्या ने करन का स्वागत पहली गेंद पर सिक्स से किया। उन्होंने कट शॉट खेलकर एक्सट्रा कवर की दिशा में आधा दर्जन रन जुटाए। इसके बाद, पांड्या ने दूसरी, चौथी गेंद पर डबल और आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।
India vs England Live Cricket Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/3, वाइड-3 रन। विराट कोहली 48* और हार्दिक पांड्या 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: विराट कोहली ने लगाया चौका
जॉर्डन ने 16वें ओवर में 10 रन खर्च किए। कोहली ने तीसरी गेंद पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर आई फुल लेंथ गेंद पर एक पैर बाहर निकालकर यह शॉट खेला।
India vs England Live Cricket Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/3, वाइड-3 रन। विराट कोहली 48* और हार्दिक पांड्या 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: भारत का सैकड़ा हुआ पूरा
पांड्या और कोहली ने 15वें ओवर में लिविंगस्टन के खिलाफ अपने हाथ खोले। पांड्या ने दूसरी और कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इस चौके के साथ कोहली की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे हो गए।
India vs England Live Cricket Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/3, वाइड-2 रन। विराट कोहली 43* और हार्दिक पांड्या 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: कोहली ने वोक्स पर चौका मारा
वोक्स ने 14वें ओवर में 10 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। कोहली ने तीसरी गेंद पर गैप तलाशा और चौका मारा। शॉर्ट थर्डमैन और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच से गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
India vs England Live Cricket Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/3, वाइड-2 रन। विराट कोहली 38* और हार्दिक पांड्या 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: लिविंगस्टन का किफायती ओवर
लिविंगस्टन ने 13वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन खर्च किए। कोहली ने पहली, पांचवीं और हार्दिक ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs England Live Cricket Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/3, वाइड-1 रन। विराट कोहली 31* और हार्दिक पांड्या 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: बड़ी पारी नहीं खेल पाए सूर्या
शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार सेमीफाइनल में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 10 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए। सूर्या को राशिद ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। वह एक्सट्रा कवर की दिशा में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में फिलिप सॉल्ट को कैच थमा बैठे।
India vs England Live Cricket Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/3, वाइड-1 रन। विराट कोहली 29* और हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: सुर्यकुमार ने किया हवाई फायर
सुर्यकुमार ने कुछ देर तक शांत रहने के बाद हवाई फायर किया। उन्होंने स्टोक्स द्वारा किए गए 11वें ओवर की पांचवीं पर फाइन लेग पर छक्का मारा। इसके बाद, सूर्यकुमार ने आखिरी गेंद पर एक्सट्रा कवर के ऊपर से उठाकर खेला और चौका बटोरा।
India vs England Live Cricket Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 27* और सूर्यकुमार यादव 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: 10 ओवर का खेल खत्म
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है लेकिन भारतीय टीम उम्मीदों के मुताबिक रन नहीं जुटा सकी। राशिद ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने तीन और सूर्यकुमार ने दो रन बनाए।
India vs England Live Cricket Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 26* और सूर्यकुमार यादव 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE: रोहित बने जॉर्डन का शिकार
भारत को दूसरा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस जॉर्डन ने पवेलियन भेजा। वह नौवें ओवर की चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में सिक्स ठोकना चाहते थे पर सैम करन के हाथों लपके गए। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करने के बाद 27 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। रोहित ने दूसरे विकटे के लिए कोहली के साथ 47 रन की साझेदारी की।
India vs England Live Cricket Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 23* और सूर्यकुमार यादव 1* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: भारत का पचासा कंप्लीट
भारत का पचासा पूरा हो गया है। टीम ने 47 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। राशिद ने आठवें ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने तीन और रोहित ने दो रन जुटाए।
IND vs ENG LIVE: भारत का पचासा कंप्लीट vs England Live Cricket Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 23* और विराट कोहली 22* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: कोहली का करारा शॉट
कोहली ने एक बार फिर अपना हाथ खोला है। उन्होंने सातवें ओवर में लियाम लिविंगस्टन के विरुद्ध करारा शॉट मारा। कोहली ने तीसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार भेजा औक चौका हासिल किया।
India vs England Live Cricket Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 21* और विराट कोहली 19* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
पावर प्ले समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के लिए छठा ओवर स्पिनर आदिल राशिद ने किया और 7 रन खर्च किए। रोहित ने एक चौके समेत 6 रन बटोरे जबकि कोहली ने एक सिंगल निकाला।
India vs England Live Cricket Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 20* और विराट कोहली 12* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: रोहित ने लगाए दो चौके
सैम करन ने पांचवें ओवर में 10 रन दिए। रोहित ने अपने हाथ खोले और दो अच्छे शॉट जड़े। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर मिडविकेट की तरफ चौका लगाया।
India vs England Live Cricket Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 14* और विराट कोहली 11* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: सैम करन ने किफायती ओवर डाला
सैम करन ने तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1 रन बनाया। कोहली ने तीसरी गेंद पर शॉर्ट कवर की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया।
India vs England Live Cricket Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/1, रोहित शर्मा 4* और विराट कोहली 2* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: कोहली ने किया हवाई फायर
वोक्स ने चौथे ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। कोहली ने वोक्स के खिलाफ जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने पहली गेंद पर डीप एक्सट्रा कवर के ऊपर से सिक्स मारा।
India vs England Live Cricket Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 5* और विराट कोहली 10* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे
भारत को पहला झटका केएल राहुल के तौर पर लगा है। राहुल को क्रिस वोक्स ने दूसरे ओवर में अपने जाल में फंसाया। वह चौथी गेंद पर बैकफुट पर जाकर कट करने की कोशिश में थे मगर अतिरिक्त उछाल से गच्चा खा गए। ऐसे में गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनाकर विकेटकीपर बटलर के हाथों में चली गई। उन्होंने 5 गेंदों में 1 चौके के जरिए 5 रन बनाए।
India vs England Live Cricket Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/1, रोहित शर्मा 4* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG LIVE: भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारतीय पारी का आगाज हो चुका है। केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण की कमान बेन स्टोक्स ने संभाली और 6 रन दिए। राहुल ने पारी की पहली गेंद पर चौका मारा और फिर दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला। वहीं, रोहित ने चौथी गेंद पर एक रन बनाया।
India vs England Live Cricket Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0, केएल राहुल 5* और रोहित शर्मा 1* क्रीज पर हैं।
दमखम दिखाने के लिए तैयार कोहली
विराट कोहली सेमीफाइनल में अपना दमदम दिखाने के लिए पूरी तैयार हैं। कोहली हाई वोल्टेज मुकाबले से काफी कूल नजर आए।
All in readiness #TeamIndia | #T20WorldCup | #INDvENG pic.twitter.com/FBTdmIorCY
— BCCI (@BCCI) November 10, 2022
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। डेविड मलान और मार्क वुड हैं, जिसकी वजह से फिलिप सॉल्ट और क्रिस जॉर्डन को मौका मिला है। वहीं, भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई फेरबदल नहीं किया।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले रोहित?
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। हमने टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे पास उसी तरह खेलने का एक और मौका है। हमें पकड़ बनाकर रखनी होगा और गेम को आखिर तक ले जाना महत्वपूर्ण है। हमने हाल के वर्षों में इनके साथ खेले हैं और जानते हैं कि उनकी क्या ताकत-कमजोरियां हैं। इसका फायदा उठाना जरूरी है। शांत रहना बहुत अहम है और वही करें जो करना चाहते हैं।
इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां बहुत अच्छा माहौल होने वाला है। अलग-अलग आयामों पर हमें खरा उतरना होगा। विकेट अच्छा लग रहा है। आशा करता हूं पूरे गेम अच्छा रहे
कुछ ही मिनट में होगा टॉस
क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो अब कुछ ही मिनट दूर है। भारत और इंग्लैंड मैच का टॉस एक बजे होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। बता दें कि मौजूदा टूर्नामेंट में एडिलेड में पहले बैटिंग करने वाली टीम हावी रही है।
- ! #TeamIndia geared up for the #T20WorldCup semi-final clash against England #INDvENG pic.twitter.com/PXZV2AY6wQ
— BCCI (@BCCI) November 10, 2022
इंग्लैंड ने जमकर की तैयारी
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर तैयारी का वीडियो शेयर किया है।
Semi-Final prep ✅#T20WorldCup | #ENGvIND pic.twitter.com/KpJD3gxDdG
— England Cricket (@englandcricket) November 9, 2022
क्या आज ऐसा कर पाएंगे रोहित?
रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 350 चौके पूरे करने के लिए छह चौकों की जरूरत है। इसके अलावा, रोहित (496) को सभी प्रारूपों में 500 सिक्स का आंकड़ा छूने के लिए चार सिक्स चाहिए।
चोट से जूझ रहे डेविड मलान
इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज डेविड मलान चोट से जूझ रहे हैं, जिनका इस मुकाबले में खेलना मुश्किल है। उनकी जगह फिल सॉल्ट को मैदान पर उतारा जा सकता है।
रोहित ने किया अक्षर का बचाव
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले रोहित ने स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का बचाव किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं अक्षर को लेकर चिंतित नहीं हूं। उन्होंने ज्यादा ओवर नहीं फेंके हैं। किसी खिलाड़ी का एक खराब टूर्नामेंट हो सकता है लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा।
सिक्स का सैकड़ा जमाएंगे राहुल?
ओपनर केएल राहुल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिक्स का सैकड़ा जमाने के करीब हैं। उन्हें 100 छक्के कंप्लीट करने के लिए महज एक हवाई फायर की दरकार है।
बीसीसीआई ने भारतीय फैंस से कही ये बात
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बीसीसीआई ने ट्विटर पर फैंस से पूछा है कि क्या आपके पास टीम इंडिया के लिए कोई मैसेज है? बीसीसीआई ने इसी के साथ एडिलेड मैदान का वीडियो भी शेयर किया है।
All Set
— BCCI (@BCCI) November 10, 2022
Drop a message and wish #TeamIndia for the semi-final against England #T20WorldCup | #INDvENG pic.twitter.com/bgQlSyGMGY
मुझे किसी गेंदबाज से खौफ नहीं: बटलर
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बटलर को टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच बार आउट किया है। बटलर को उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल में भुवनेश्वर की चुनौती से पार पाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे किसी गेंदबाज से कोई खौफ नहीं है। मैं अच्छी तैयारी के साथ उतरूंगा। मैं गेंद को उसकी काबिलियत के मुताबिक खेलूंगा ना कि गेंदबाज के अनुसार।'
आज कैसा रहेगा एडिलेड का मौसम?
जब टीम इंडिया और इंग्लैंड आज एडिलेड के मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल खेलने उतरेंगी तो दोनों टीमों व सभी फैंस की नजरें यहां के मौसम पर भी टिकी रहेंगी। गुरुवार को बारिश की थोड़ी आशंका जरूर है लेकिन इससे मैच पर शायद ही कोई प्रभाव पड़ने वाला है। मैच के दौरान नमी बहुत होगी और मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की उम्मीद है।
अतीत को नहीं भूलना चाहिए: रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अहम मुकाबलों में अपने औसत प्रदर्शन को लेकर होने वाली आलोचना को समझते हैं लेकिन उन्हें भारी दबाव वाले मैचों में नाकामी से उनका या किसी भी खिलाड़ी का आकलन किया जाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, 'नॉकआउट मैच अहम है और उसमें अच्छा प्रदर्शन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन अतीत को नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों ने पहले क्या किया है। टीम के लिए इतने साल में जो कुछ किया है, उसका लब्बोलुआब एक मैच नहीं हो सकता।'
दो हजारी बनेंगे एलेक्स हेल्स?
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन कंप्लीट करने के नजदीक हैं। हेल्स को दो हजारी बनने के लिए महज 13 रन चाहिए।
पहले चार हजारी बन सकते हैं कोहली
विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने के करीब हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 42 रनों की जरूरत है। अगर कोई का बल्ला चल गया तो वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
सूर्यकुमार हमारे लिए बड़ा खतरा: बटलर
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार टूर्नामेंट में अब तक शानदार खेले हैं। वह खुलकर बल्लेबाजी करते हैं और कभी भी गेम को अपने हिसाब से बदल सकते हैं।
इंग्लैंड का स्क्वाड
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टन, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स, टाइमल मिल्स।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
