स्‍टीव स्मिथ ने जड़ा छक्‍का और अंपायर से फ्री हिट की कर दी मांग, 'जीनियस बल्‍लेबाज' का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 04:29 PM IST

Steve Smith hits a six and appeal for no ball: ऑस्‍ट्रेलिया के प्रमुख बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में छक्‍का जड़कर अंपायर से नो बॉल की मांग की। स्मिथ ने अंपायर को बताया कि ज्‍यादा फील्‍डर बाउंड्री लाइन पर उपस्थित थे।

google

कैर्न्‍स: ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को तीसरे व अंतिम वनडे में करीब दो साल का सूखा समाप्‍त करते हुए शतक जमाया। स्मिथ ने नवंबर 2020 के बाद पहला वनडे शतक जमाया। स्मिथ ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक जमाया। उन्‍होंने 131 गेंदों में 11 चौके और एक छक्‍के की मदद से 105 रन बनाए। 

स्‍टीव स्मिथ ने जड़ा छक्‍का और अंपायर से फ्री हिट की कर दी मांग, 'जीनियस बल्‍लेबाज' का वीडियो हुआ वायरल

स्‍टीव स्मिथ की एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने उन्‍हें जीनियस तक कहा। दरअसल, स्मिथ ने जिमी नीशम की गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जमाया। स्मिथ ने तुरंत स्‍क्‍वायर लेग अंपायर को इशारा करके नो बॉल देने की मांग की। स्मिथ ने हाथ से इशारा करके बताया कि 30 गज के घेरे के बाहर ज्‍यादा फील्‍डर्स मौजूद हैं। अंपायर ने स्मिथ की बात मानकर नो बॉल दी। यहां जिमी नीशम ने धीमी गेंद डाली और स्मिथ को शॉट नहीं जमाने दिया।

End of Feed